Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bhai Dooj Wishes For Nanad: भाई दूज पर अपनी ननद को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं, जो रिश्ते में भर दें नई मिठास
Bhai Dooj Wishes For Nanad: दिवाली के दो बाद यानी 23 अक्टूबर 2025 को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा. ये दिन भाई-बहन के बीच अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. इस दिन बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं और उन्हें गिफ्ट देते हैं। लेकिन अब इस रिश्ते की मिठास में एक और प्यारा नाता जुड़ चुका है, वो है भाभी और ननद का रिश्ता। कभी नोक-झोंक, कभी प्यार और कभी दोस्ती, इस रिश्ते में सब कुछ थोड़ा-थोड़ा होता है। अगर आप इस भाई दूज पर अपनी ननद को स्पेशल महसूस कराना चाहती हैं, तो उन्हें भेजे कुछ खास और प्यार भरे संदेश जो आपके रिश्ते को और मजबूत बना दें। पेश हैं कुछ ऐसे खास शुभकामना संदेश, जिन्हें पढ़कर आपकी ननद के चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं ननद के लिए (Bhai Dooj Wishes for Nanad)
मेरी प्यारी ननद, तेरी मुस्कान से ही घर में रौनक आती है।
इस भाई दूज पर तेरी हर इच्छा पूरी हो यही दुआ है मेरी।
ननद तू है तो ससुराल भी मायके जैसा लगता है।
भाई दूज पर तुझे ढेर सारा प्यार और खुशियों की सौगात।
तेरे बिना त्योहार अधूरा लगता है।
तेरी हँसी हर ग़म को भुला देती है।
हैप्पी भाई दूज मेरी स्वीट ननद!
ननद जैसी दोस्त मिले तो ज़िंदगी खूबसूरत बन जाती है,
तेरी हंसी से तो हर टेंशन भी भाग जाती है।
हैप्पी भाई दूज!
ससुराल की सबसे प्यारी शख्सियत, मेरी ननद
भाई दूज पर यही दुआ कि तेरे चेहरे की मुस्कान कभी फीकी न पड़े।
तू ननद नहीं, मेरी छोटी सी सहेली है
जो हर बात में प्यार और मस्ती का तड़का लगा देती है।
भाई दूज मुबारक हो!
तू आए तो घर में रौनक छा जाती है,
तेरी बातें हर दिल को भा जाती हैं।
भाई दूज की ढेर सारी शुभकामनाएं!
तू है तो हर रस्म और हर पर्व में अपनापन महसूस होता है।
हैप्पी भाई दूज, मेरी लाडली ननद
मेरी ननद मेरी मुस्कान है,
उसकी मौजूदगी मेरी जान है।
भाभी-ननद का ये प्यारा रिश्ता
सच में सबसे हसीन किस्सा।
तेरी नोक-झोंक भी प्यारी लगती है, तेरी बातें भी दिल को भाती हैं।
तू है तो ससुराल भी मायका लगता है
हैप्पी भाई दूज!

भाई दूज की शायरी ननद के लिए (Bhai Dooj Shayari for Nanad)
तेरी हँसी से रोशन है हर शाम,
ननद तू है तो हर दिन है खास नाम।
भाई दूज पर बस इतनी सी दुआ,
तेरा हर सपना हो पूरा तमाम।
रिश्ता है ननद-भाभी का थोड़ा मीठा, थोड़ा खट्टा,
पर प्यार इसमें है सबसे सच्चा।
भाई दूज के इस प्यारे दिन,
तेरी झप्पी ही सबसे अच्छा गिफ्ट है सच्चा।
तू हंसे तो त्योहार लगे,
तू रूठे तो सब सून लगे।
भाई दूज पर बस यही दुआ
तेरी हँसी सदा यूं ही खिली रहे।
भाई दूज का दिन है खास, तेरे बिना सब है उदास।
मेरी प्यारी ननद तू है लाजवाब, तेरे जैसा नहीं कोई जवाब।
दिल से निकली हर दुआ तेरे लिए, हर खुशी हो सदा तेरे लिए।
भाई दूज की शुभकामना है मेरी, मेरी ननद तू हमेशा मुस्कुराती रहे मेरी परी।
ननद हो तुम मेरे जीवन का गीत,
तेरे संग बीते हर पल है बेहद स्वीट।
भले ही न हों खून के रिश्ते, पर दिल से जुड़ी हैं हमारी किस्मतें।
भाई दूज पर तुझे भेजूं दुआ, मेरी ननद सदा रहे हंसती-दुआ।



Click it and Unblock the Notifications
