Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Ratan Tata Relationship: सबसे सफल बिजनेसमैन प्यार में हुए फेल, रतन टाटा ने इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को भी किया डेट
Ratan Tata Love Story: टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा भारत के सबसे सफल उद्योगपतियों में से एक हैं। यह सफल कारोबारी अपने काम ही नहीं बल्कि लोगों के बीच अपने दयालु व सौम्य स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
रतन टाटा जी के परिवार और कारोबार के बारे में हम सभी जानते हैं लेकिन उनकी लव लाइफ से जुड़ी बातें बहुत कम लोगों को ही पता है। आपको बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की है। मगर उनकी जिंदगी में कोई ख़ास शख्स थी,, जिनका जिक्र वो कर चुके हैं। आइये रतन टाटा जी के जन्मदिन के मौके पर उनकी लव लाइफ की अनसुनी बातों के बारे में जानते हैं।

चार बार हो चुका है प्यार
86 वर्ष के रतन टाटा ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें जीवन में चार बार प्यार हुआ लेकिन चारों बार किसी न किसी कारण से उनके सिर पर शादी का सेहरा नहीं बंध पाया। वो हंसते हुए कहते हैं कि ये अच्छी बात ही है कि शादी नहीं हुई, नहीं तो हालात ज्यादा कठिन हो जाते।
जब अमेरिका में मिला उन्हें प्यार
रतन टाटा कुछ समय तक अमेरिका में नौकरी के सिलसिले में रहे थे। लॉस एंजलिस में नौकरी के दौरान उन्हें एक अमेरिकी लड़की से प्यार हो गया था। उन्होंने दो साल तक डेट भी किया। हालांकि रतन टाटा को अपनी दादी की तबियत खराब होने पर अचानक भारत लौटना पड़ा। उन्होंने सोचा था कि वो कुछ दिनों में ही वापस अमेरिका लौट जाएंगे या उनकी गर्लफ्रेंड भारत आ जाएंगी लेकिन उसी समय 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध छिड़ गया। इसके बाद रतन टाटा न ही भारत छोड़ कर वापस अमेरिका जा सके और न ही उनके माता पिता ने उस लड़की को भारत लाने की अनुमति दी।
इस भारतीय सेलेब्रिटी के साथ जुड़ा रतन टाटा का नाम

सालों तक अपने टॉक शो के लिए फेमस रही सिमी ग्रेवाल भी रतन टाटा के साथ प्रेम संबंध में रही थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में रतन टाटा के साथ अपने रिश्ते को स्वीकारा था और रतन टाटा काफी प्रशंसा भी की थी। उन्होंने रतन टाटा के मजाकिया व्यवहार और उनके व्यक्तित्व की सराहना की थी। वह दोनों कई साल तक प्रेम सबंध में रहे थे। हालांकि कुछ निजी कारणों की वजह से वो इस रिश्ते को आगे नहीं बढ़ा पाए।
अधूरा रह कर भी पूरा हुआ रतन टाटा का प्रेम
रतन टाटा भले ही अपने जीवन में प्रेम को साकार ना कर पाएं हों, लेकिन वे इस बात से खुद को निराश नहीं करते। उनका कहना है कि शादी ना करने से उनका पूरा समय कारोबार के लिए लगा।
वे अब अपने जीवन में किताबों, गाड़ियों और कुत्तों के लिए अपना सारा प्यार लुटाते हैं, और खाली समय इन्हीं को देते हैं। उनके इंस्टाग्राम पेज पर उनके डॉग्स और कार से संबंधित कई पोस्ट भी हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications