Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Birthday Wishes for Son: बेटे के जन्मदिन पर इन प्यारभरे संदेशों के साथ दें शुभकामनाएं
Happy Birthday Wishes for Son in Hindi: किसी भी परिवार का बेटा उस परिवार का आँखों का तारा होता है। घर के बेटे को ही परिवार का चिराग माना जाता हैं क्योंकि आगे चलकर वो ही परिवार के वंश को आगे बढाता है। बेटे अपने मां और दादी के ज्यादा करीब माने जाते हैं क्योंकि सबसे ज्यादा लाड़ उन्हीं से मिलता है।
बेटे का जन्मदिन पूरे परिवार के लिए ख़ुशी और उत्सव का अवसर होता है। ऐसे मौके पर उन्हें बेहतरीन तरीके से विश करना ख़ास होता है। पेश हैं अपने बेटे को जन्मदिन की शुभकामना भेजने के लिए बेहतरीन सन्देश -
Happy Birthday Wishes for Son in Hindi

1.
दुआओं में तुम्हें रब से मांगा था मैंने
तुम्हारी एक मुस्कान सारे ग़म काफूर कर देती है
मेरे राजकुमार आज का दिन तुम्हारे लिए
खुशियों की सौगात लाए !
जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं बेटे !
2.
तुम्हें सूरज कहूं या तारा,
तुम पर जीवन न्योछावर सारा
हैप्पी बर्थ डे माई राज दुलारा !
3.
बेटा तुम हमारे लिए भगवान के
द्वारा दिया गया खजाना हो,
जिसने हमारी जिंदगी में प्यार
और ढेरों खुशियां भर दी !
हैप्पी बर्थडे बेटा !
Happy Birthday Messages for Son in Hindi

4.
उम्र मोहताज नहीं मां-बाप के प्यार की
आपकी उम्र के हर पड़ाव में
हमारा प्यार यूं ही बरकरार रहेगा !
जन्मदिन मुबारक हो बेटे !
5.
मेरे बिना तुम कहीं भी नहीं रह सकते,
तुम्हारे बिना मैं भी कहीं नहीं रह सकती,
जिंदगी जीने का तुम ही कारण हो !
Happy birthday My Son!
6.
बेटा, तुम मेरे जीवन का सहारा हो
जो सबको रास्ता दिखाए वो तारा हो
एक पिता की तरफ से अपने बेटे को
जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां !
Happy Birthday Quotes, Status for Son in Hindi
7.
बार-बार दिन ये आये,
बार-बार दिल ये गाए,
तुम जियो हजारों साल-साल,
कि दिन हों एक हजार।
बेटे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
8.
दुनिया के सबसे अच्छे बेटे,
दुनिया के सबसे बुद्धिमान बेटे,
दुनिया के सबसे हैंडसम बेटे को,
मम्मी-पापा की तरफ से,
जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।
9.
आशाओं के नए दीये जलें,
खुशियों के नए गीत सजे,
तुमको मिले जीवन की हर खुशी,
ऐसा आशीर्वाद तुम पर फले।
जन्मदिन मुबारक मेरे बेटे!
10.
तुम मेरा प्यार, मेरी उमंग हो,
मेरा विश्वास, मेरा गर्व हो,
तुम सदा यूं ही हंसते रहो,
मेरे बेटे तुम्हें जन्मदिन मुबारक हो।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
