Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Birthday Wishes for Wife: पत्नी को उनके जन्मदिन पर दें ख़ास मुबारकबाद, शेयर करें मैसेज, कोट्स, शायरी
Happy Birthday Wishes for Wife: हम साल भर अपने जन्मदिन का इंतज़ार करते हैं और उम्मीद करते हैं कि ये दिन सबसे बेहतरीन ढंग से बीतें। किसी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं देने भर से ही उनका दिन बन जाता है। और अगर जन्मदिन आपके जीवनसाथी का हो तो उस दिन को ख़ास बनाने में कोई कसार नहीं छोडनी चाहिए।
अपनी पत्नी के बर्थडे वाले दिन सबसे पहले तो उन्हें एक खूबसूरत सा संदेश भेजकर उनका मूड अच्छा करें और उसके बाद एक खूबसूरत सा सरप्राइज डे उनके लिए तैयार रखें। जन्मदिन के मौके पर हमसफ़र को प्यार और विश्वास का अहसास दिलाने से रिश्ते की नींव और भी गहरी हो जाती है। पेश हैं कुछ ऐसे ही प्यार भरे बर्थडे विशेज़ जो आपकी पत्नी के बर्थडे को और भी स्पेशल बना देंगे -

पत्नी के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं
1.
कुछ लोग प्यार का मतलब
तलाशने के लिए किताबें और
कहानियां पढ़ते हैं!
मेरे लिए सिर्फ तुम्हारी
आंखों में देखना ही काफी अच्छा लगता है!
जन्मदिन मुबारक हो डियर वाइफ !
2.
मेरे लिए तो खास हर दिन तुम्हारा है,
तुम पर अपना सब समर्पित करता हूं,
खुश रहो तुम हमेशा जिंदगी में,
बस यही हर वक्त फरियाद करता हूं।
जन्मदिन की बधाई लव !
3.
गुलाबों की तरह खिला रहे चेहरा ये आपका,
आफताब की तरह रोशन रहे नाम ये आपका,
गम कितने भी हो जिंदगी में मुस्कुराहट कम न हो,
महताब को भी फीका करे ये नूर आपका।
हैप्पी बर्थडे डियर।
पत्नी के लिए जन्मदिन के मैसेज
4.
आसमां में जितने भी चमकते सितारे हों,
उतने ही जिंदगी में आपके नजारे हों,
जिस तरह चांद की चमक से रोशन होता है आसमां,
उसी तरह रोशन रहे आपका ये जहां।
जन्मदिन मुबारक हो डियर।
5.
चांद में दाग है, सूरज में आग है,
मेरे साथ तुम हो, ये मेरा भाग्य है।
जन्मदिन मुबारक हो डियर !
6.
मेरा प्यार तुम्हीं, संसार तुम्हीं,
मेरे चेहरे की मुस्कुराहट तुम्हीं,
यह डोर सदा मजबूत रहे,
हो जीवन का आधार तुम्हीं।
हैप्पी बर्थडे डियर।
पत्नी के लिए जन्मदिन की शायरी
7.
जबसे तुम आई जिंदगी में, मुसीबतें मेरी सारी दूर हो गईं,
देखकर तुम्हारा मुस्कुराता चेहरा, हर हसरत मंजूर हो गई।
हैप्पी बर्थडे डियर।
8.
तुम्हें मिले दुनिया की हर खुशी,
तकलीफों से न कोई वास्ता हो,
तुम चलो जिस भी रास्ते से,
वो कामयाबी का ही रास्ता हो।
हैप्पी बर्थडे मेरे हमसफर।
9.
चांद तारों की बारात हो,
खुशियों की सौगात हो,
आपके इस जन्मदिन पर,
जहां की खुशियां आपके साथ हो।
जन्मदिन की बधाई हमसफर !
10.
इस जान के लिए जान भी दूं, तो कम है,
जबसे आई तुम, रहा न कोई गम है,
वो चलने नहीं देता कभी अकेला मुझे,
मेरे हर कदम के साथ मेरा हमदम है।
हैप्पी बर्थडे डियर।
11.
तेरे साथ ये जिंदगी पूरी लगती है,
तू न हो तो ये अधूरी लगती है,
एक पल के लिए भी दूरी मंजूर नहीं,
सांसों के लिए हर पल तू जरूरी लगती है।
हैप्पी बर्थडे जान।
12.
वादा सात जन्मों का किया है तुमसे,
मरते दम तक भी इसे तोड़ूंगा नहीं,
परिस्थितियां बेशक कितनी भी बुरी हों,
लेकिन, तेरा साथ कभी छोड़ूंगा नहीं।
हैप्पी बर्थडे जान।
13.
बड़े नसीबों से मिली हो मुझे तुम,
मेरे लिए करोड़ों में एक हो,
मेरी जिंदगी भर दी है मिठास से तुमने,
लगता है मेरे लिए तुम स्ट्रॉबेरी केक हो।
हैप्पी बर्थडे डियर।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
