Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Happy Daughter Day 2024 Wishes: आज दुनिया मना रही है बेटी दिवस, अपनी लाडली के लिए जरूर शेयर करें ये मेसेज
Happy World Daughter Day 2024 Wishes: विश्व बेटी दिवस हर साल सितंबर के चौथे रविवार को मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य बेटियों के महत्व को पहचानना और उनके अधिकारों को बढ़ावा देना है। यह दिन समाज में बेटियों की समानता, शिक्षा, और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। विश्व बेटी दिवस का मुख्य उद्देश्य बेटियों के प्रति लोगों की सोच में सकारात्मक बदलाव लाना और लिंग भेदभाव को खत्म करना है।
इस दिन को मनाने के पीछे बेटियों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और उनके प्रति समाज में फैली नकारात्मक सोच को बदलने का प्रयास किया जाता है। बेटियों को बराबर शिक्षा, अवसर और सम्मान दिलाने की दिशा में जागरूकता फैलाने का काम किया जाता है।

आज भी कई समाजों में बेटियों को लड़कों के मुकाबले कम आंका जाता है और उनके साथ भेदभाव किया जाता है। ऐसे में विश्व बेटी दिवस का संदेश है कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और उन्हें भी समाज में समान अवसर दिए जाने चाहिए। इस दिन विभिन्न कार्यक्रम, सेमिनार, और जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं ताकि लोग बेटियों को एक जिम्मेदार, सशक्त और समर्थ नागरिक के रूप में स्वीकार करें। साल 2024 में World Daughter Day 22 सितंबर को मनाया जा रहा है। इस मौके पर ये मैसेज और कोट्स जरूर शेयर करें।
Happy World Daughter Day 2024 Wishes and Quotes in Hindi

1.
"बेटी है तो खुशियों की महफिल सजती है,
तेरी हर हँसी से जिंदगी की रंगत बढ़ती है।"
2.
बेटी के बिना जीवन है सूना,
उनकी हंसी हमारे जीवन का सोना।
बेटी दिवस पर यह शायरी है उनके नाम,
हमेशा रहे खुश और सलामत रहे उनका संसार
बेटी दिवस की शुभकामनाएं
3.
बेटी का सपना ऊंचा उड़ने का
अपने सपनों और लक्ष्यों की ओर बढ़ने का
लाडो, हम साथ खड़े हैं हमेशा
बिटिया के सपनों को पूरा करने का वादा हम करते हैं।
बेटी दिवस की शुभकामनाएं।

4.
बेटी की हंसी, बेटी का प्यार
जैसे कोई सुरमय संगीत
उनका स्नेह सदैव अनमोल
जीवन के हर पल को बना दे सुंदर गीत
अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं
Happy Daughter Day 2024 Messages and Quotes in Hindi
5.
बेटियां हैं अनमोल, उनका सम्मान और सशक्तिकरण हमारा कर्तव्य है। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
6.
बेटियां खुशियों की रोशनी हैं, उनके बिना जीवन अधूरा है। उन्हें आगे बढ़ने का हर अवसर मिले, यही हमारी कामना है। बेटी दिवस की शुभकामनाएं!
7.
हर बेटी के सपने साकार हों, उनकी मेहनत और जज़्बे को सलाम। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस पर उन्हें ढेर सारी बधाई!
8.
बेटियों के बिना संसार अधूरा है, उन्हें सम्मान और बराबरी का दर्जा देना हमारा फर्ज़ है। अंतर्राष्ट्रीय बेटी दिवस की शुभकामनाएं!
9.
बेटियां हैं जीवन की अनमोल धरोहर, उन्हें प्यार, शिक्षा और अवसर देकर दुनिया को और खूबसूरत बनाएं। बेटी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
