Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Diwali 2024 Wishes for Friends and Family: दिवाली के मौके पर अपने परिवार और दोस्तों को दें विशेष बधाई
Happy Diwali 2024 Wishes for Friends and Family: दीवाली, जिसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है, भारत में मनाए जाने वाले सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार रौशनी, खुशी और समृद्धि का प्रतीक है।
हर साल, कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है, और इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और मोमबत्तियों से सजाते हैं। दीवाली का मुख्य उद्देश्य अच्छाई की बुराई पर जीत का जश्न मनाना है, जो कि हिंदू धर्म के अनुसार भगवान राम के अयोध्या लौटने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

इस अवसर पर परिवार और दोस्तों के साथ मिठाइयाँ बाँटी जाती हैं, पटाखे फोड़े जाते हैं, और विशेष पूजा की जाती है। इस वर्ष 31 अक्टूबर से दिवाली महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। दीवाली केवल एक धार्मिक त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, एकता और नए शुरुआत का भी संदेश देता है, जो समाज में सकारात्मकता और खुशी फैलाता है। इस मौके पर अपने परिवार व दोस्तों को कुछ बेहतरीन शुभकामना सन्देश भेजकर इन रिश्तों में प्रेम की मिठास घोलें -
Happy Diwali 2024 Wishes for Friends and Family in Hindi

1.
मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दिवाली!
2.
दीये की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो दिवाली का त्योहार!

3.
दीपक की रौशनी, पटाखों की आवाज
सूरज की किरणे, खुशियों की बोछार
चन्दन की खुशबु, अपनों का प्यार
रोशन हो दीपावाली का त्योहार
हैप्पी दिवाली!

Happy Diwali 2024 Wishes and Quotes for Friends in Hindi
4.
दीयों की रोशनी से चमके आपका संसार,
लक्ष्मी गणेश का आपके घर में हो सदा वास,
खुशियों की बहार हर दिन आपके द्वार आए,
और हर पल आपका जीवन आनंद से भर जाए।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं!

5.
आसमान है रोशन पटाखों की रोशनी से,
खुशी का मौसम है चारों दिशाओं में,
आई दीपावली ढेर सारा प्यार लाई,
हर एक घर में चमक की मस्ती छाई !
हैप्पी दिवाली!
6.
किसी के साथ वाली,
किसी के एहसास वाली,
कुछ नई सी, कुछ पुरानी-सी
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।

7.
सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं !
Happy Diwali 2024 Wishes and Quotes for Family in Hindi
8.
खुशियों का पर्व है दिवाली
मस्ती की फुहार है दिवाली
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली
अपनों का प्यार है दिवाली !
दिवाली की हार्दिक बधाई !
9.
आई-आई दिवाली आई,
साथ में कितनी खुशियां लाई,
धूम मचाओ मौज मनाओ,
आप सभी को दिवाली की बधाई!
10.
आपके यहां धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
हर दिल पर तुम्हारा राज हो,
घर में शांति का वास हो,
दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
11.
दीये की रोशनी से सब अंधेरा दूर हो जाए,
दुआ है कि जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए।
हैप्पी दिवाली।
Happy Diwali 2024 Greetings for Friends and Family in Hindi
12.
रंगोली और दीयों से सजे घरों में,
भगवान राम के आगमन की खुशी छा जाए,
और आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की बहार आए।
दीपावली की मंगलमय शुभकामनाएं!
13.
खुशियों का पर्व है दिवाली
मस्ती की फुहार है दिवाली
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली
अपनों का प्यार है दिवाली !
दीपावली की हार्दिक बधाई !
14.
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना
जीवन में नई खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूल कर
सबको गले लगाना।
हैप्पी दीपावली!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
