Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
Happy Diwali 2024 Wishes for Husband Wife: जिंदगी को रौशन करने वाले अपने पार्टनर को दें दिवाली की बधाई
Happy Diwali 2024 Wishes for Husband Wife in Hindi: दिवाली का त्योहार न केवल रौशनी और मिठाईयों का पर्व है, बल्कि यह प्रेम, स्नेह और आपसी रिश्तों को और मजबूत करने का अवसर भी है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाए जाने वाले इस पर्व पर, जब घरों को दीपों, रंगोली और फूलों से सजाया जाता है, तब यह समय अपने प्रियजनों के साथ मिलकर खुशियों का आदान-प्रदान करने का होता है।
पति-पत्नी का रिश्ता इस त्योहार पर और भी महत्वपूर्ण हो जाता है, क्योंकि यह बंधन एक-दूसरे के साथ प्रेम, सम्मान और सहयोग का प्रतीक है। इस खास मौके पर, जब हम एक साथ मिलकर पूजा-अर्चना करते हैं और खुशियों को बांटते हैं, तब अपने साथी के प्रति प्यार और आभार व्यक्त करना भी आवश्यक हो जाता है।

दीवाली पर एक सच्चे साथी के साथ बिताया गया समय और उनके प्रति किए गए छोटे-छोटे काम भी रिश्ते को और भी मजबूत बनाते हैं। चाहे वह प्यार भरे शब्द हों, मिठास से भरी शुभकामनाएं, या जीवन की नई शुरुआत के लिए कोई संदेश, हर एक शब्द आपके रिश्ते की मिठास को और बढ़ाएगा। पेश हैं कुछ बेहतरीन दिवाली शुभकामना सन्देश जो आप अपने जीवन साथी, पति या पत्नी को भेजकर अपने बीच प्रेम को और बढ़ा सकते हैं -
Happy Diwali 2024 Wishes and Quotes for Husband Wife in Hindi
1.
दिवाली की खुशियां तुम पर वार दूँ,
बैठो आज की तुमको प्यार दूँ।
सज़ा दूँ तेरी ज़िन्दगी को रौशनी से,
और सारे जंहा की खुशियां तुझे बेशुमार दूँ।
हैप्पी दिवाली माय पार्टनर!

2.
जैसे दिये बाती का रिश्ता होता हैं,
वैसा रिश्ता हम भी बना लेते हैं..
बन जाये एक दूजे के लिए,
और इस दिवाली को खुशियों से सजा लेते हैं।
हैप्पी दिवाली लव!
3.
कुछ खास मिला है आप से, मेरे दिल को साथ मिला है आप से।
जिस प्यार का सपना हर लड़की देखती है, वो प्यार मुझे मिला है आप से।।
हैप्पी दीपावली लव!
Happy Diwali 2024 Wishes for Wife in Hindi
4.
मुस्कुराते हंसते दीप तुम जलाना
जीवन में नई खुशियों को लाना
दुःख दर्द अपने भूल कर
हमको गले लगाना।
हैप्पी दिवाली डियर!
5.
हर दम खुशियां हो साथ,
कभी दामन न हो खाली,
हमारी तरफ से,
विश यू हैप्पी दिवाली माय वाइफ!
6.
किसी के साथ वाली,
किसी के एहसास वाली,
कुछ नई सी, कुछ पुरानी-सी
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
Happy Diwali 2024 Wishes for Husband in Hindi
7.
सर्वज्ञे सर्ववरदे सर्वदुष्टभयंकरि।
सर्वदुःखहरे देवि महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ।।
माता लक्ष्मी हमारे सब कष्ट हरें।
शुभ दीपावली।।
8.
जगमग जले ये सुंदर दीप,
चारों तरफ रौशनी ही रोशनी हो,
मेरी है यही दुआ, इस दिवाली पर
होठों पर आपके बस हंसी ही हंसी हो।
हैप्पी दिवाली माय लव!
9.
आया-आया दिवाली का त्योहार लाया
संग अपने खुशियों की सौगात लाया
दीपावली के पावन पर्व पर आपकी हर मनोकामना पूरी हो।
हैप्पी दिवाली डियर!
10.
दिए की रौशनी से सब अंधेरा दूर हो जाये,
दुआ है कि जो चाहो आप वो खुशी मंजूर हो जाए।
हैप्पी दीपावली!
Happy Diwali 2024 Greetings and Messages for Husband Wife in Hindi
11.
खुशियों का पर्व है दिवाली,
मस्ती की फुहार है दिवाली,
लक्ष्मी पूजन का दिन है दिवाली,
अपनों का प्यार है दिवाली।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं!
12.
शुभं करोति कल्याणं आरोग्यं धनसंपदा ।
शत्रुबुद्धि-विनाशाय दीपज्योती नमोऽस्तुते ।।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
13.
सिद्धिबुद्धिप्रदे देवि भुक्तिमुक्तिप्रदायिनि।
मन्त्रपूते सदा देवि महालक्ष्मि नमोस्तु ते ।।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications