Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Diwali 2025 Wishes For Friends And Family: दिवाली पर अपने दोस्तों और परिवार वालों को ये खास मैसेज भेजकर दें शु
Happy Diwali 2025 Wishes, Message For Friends and Family: हिंदू धर्म में दिवाली पर्व का विशेष महत्व है। हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने घरों को दीपों और मोमबत्तियों से सजाते हैं और अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां बांटते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार, भगवान राम के 14 वर्षों के वनवास के बाद अयोध्या आगमन पर दिवाली मनाई जाती है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का उत्सव मनाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।
दिवाली के दिन माता लक्ष्मी व गणपति की पूजा की जाती है। इस दिन लोग होने घर-दुकानों को सजाते हैं। मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बने तोरण को दीपक और रंगोली से सजाना एक महत्वपूर्ण परंपरा मानी जाती है। दिवाली पर घरों में पकवान बनते हैं और लोग एक-दूसरे को मिठाई और उपहार देकर दिवाली की शुभकामनाएं देते हैं। इसके अलावा, लोग मैसेज के माध्यम से भी अपने प्रियजनों को इस शुभ दिन की शुभकामनाएं देते हैं। अगर आप भी दिवाली पर अपने दोस्तों और परिवारजनों को बधाई देना चाहते हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कुछ खास मैसेज और संदेश।

Happy Diwali 2025 Wishes for Friends and Family in Hindi
1. मां लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दिवाली!
2. दीपक की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
मुबारक हो आपको दिवाली का त्योहार।
3. सोने और चांदी की बरसात निराली हो,
घर का कोई कोना दौलत से न खाली हो,
सेहत भी रहे अच्छी आपके चेहरे पर लाली हो,
हंसते रहें आप और आसपास खुशहाली ही खुशहाली हो।
4. दीप जलते-जगमगाते रहें,
हम आपको और आप हमें याद आते रहें,
जब तक जिंदगी है ये दुआ है हमारी कि,
आप हमेशा मुस्कुराते रहें।
5. मां लक्ष्मी का साथ हो, मन में विश्वास हो,
दिल में शुद्धता और पूजा के समय भगवान के आशीर्वाद की आस हो,
दिवाली का यह त्योहार आपके लिए मंगलमय हो

Happy Diwali 2025 Wishes and Quotes for Family in Hindi
6. दिवाली आए तो दीप जलाएं,
धूम धड़ाका, छोड़ा पटाखा,
जली फुलझड़िया सबको भाए
आपको दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं।
7. द्वार खोलो, किवाड़ खोलो, खोलो दिल के ताले
घर पर वापस लौट आए हैं अयोध्या वाले,
श्री राम के आगमन पर मनाओ खुशियां और बजाओ ताली,
पटाखों के साथ नहीं, दियों और रोशनी के साथ मनाओ दिवाली
Happy Diwali
8. गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
9. हरदम खुशियां हो साथ,
कभी दामन ना हो खाली,
हम सभी की तरफ से,
आपको हैप्पी दिवाली
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं
10. श्री राम जी आपके संसार में सुख की बरसात करें,
और दुखों का नाश करें
प्रेम की फुलझड़ी से आपका घर आंगन रौशन हो
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Diwali 2025 Wishes And Quotes For Friends in Hindi
11. गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है,
सितारों ने गगन से पैगाम भेजा है,
मुबारक हो आपको ये दिवाली,
हमने तह दिल से ये पैगाम भेजा है।
12. सुख और समृद्धि आपके अंगना झिलमिलाएं
दीपक अमन के चारों दिशाओं में जगमगाएं
खुशियां आपके द्वार पर आकर खुशी मनाएं
दीपावली पर्व की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं !
Happy Diwali 2025
13. तुम्हारे यहां धन की बरसात हो,
लक्ष्मी का वास हो,
हर दिल पर तुम्हारा राज हो,
घर में शांति का वास हो,
दिवाली की ढेर सारी शुभकामनाएं!
14. दीवाली आई, संग खुशियां लाई
मैसेज का हमारे अब कर दो रिप्लाई
क्योंकि इसी में है आपकी भलाई
देखो आपके चेहरे पर अब है मुस्कान आई।
15. दीये की रोशनी और अपनों का प्यार,
पटाखों की आवाज से गूंज रहा संसार ,
आपको और आपके परिवार को मुबारक हो दीवाली का त्योहार!



Click it and Unblock the Notifications