Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Fathers Day 2024 Shayari: मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में... पिता के लिए शेयर करें ये इमोशनल शायरी
Happy Fathers Day 2024 Best Shayari for Dad in Hindi: पिता का रिश्ता किसी के भी जीवन में सबसे महत्वपूर्ण रिश्ता होता है। हमारे पिता हमारे साथ कैसा व्यवहार करते हैं इससे ही हमारा जीवन तय होता है। अक्सर पिता हमारे सपनों व इच्छाओं के लिए अपने आराम को त्यागकर संघर्ष करते हैं। बच्चों को किसी भी तरह की तकलीफ ना हो इसके लिए वे हमेशा एक कदम आगे जाकर उनको सुकून पहुंचाते हैं।
हर वर्ष पिताओं के संघर्षों को सम्मान देने के लिए विश्व भर में फादर्स डे का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष 16 जून को फादर्स डे मनाया जाएगा, इस ख़ास मौके पर पेश हैं कुछ बेहतरीन अंदाज़ में बयां की गई शायरियां जो आपके पिता को अच्छा महसूस कराएंगी -

Happy Fathers Day 2024 Shayari Messages in Hindi
1.
हमें पढ़ाओ न रिश्तों की कोई और किताब
पढ़ी है बाप के चेहरे की झुर्रियाँ हम ने।
मेराज फ़ैज़ाबादी

2.
बेटियाँ बाप की आँखों में छुपे ख़्वाब को पहचानती हैं
और कोई दूसरा इस ख़्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं।
इफ़्तिख़ार आरिफ़

3.
मुझ को छाँव में रखा और ख़ुद भी वो जलता रहा
मैं ने देखा इक फ़रिश्ता बाप की परछाईं में।
Happy Fathers Day 2024 Shayari Status in Hindi
4.
मुझ को थकने नहीं देता ये ज़रूरत का पहाड़
मेरे बच्चे मुझे बूढ़ा नहीं होने देते।
मेराज फ़ैज़ाबादी

5.
अज़ीज़-तर मुझे रखता है वो रग-ए-जाँ से
ये बात सच है मिरा बाप कम नहीं माँ से।
ताहिर शहीर

6.
ना रात दिखाई देती है, ना दिन दिखाई देते हैं
पिता को बस परिवार के हालात दिखाई देते हैं।

Happy Fathers Day 2024 Wishes and Quotes in Hindi
7.
जो वालिद का बुढ़ापे में सहारा बन नहीं सकता
जो सच पूछो तो हो लख़्त-ए-जिगर अच्छा नहीं लगता।
अनवार फ़िरोज़

8.
उन के होने से बख़्त होते हैं
बाप घर के दरख़्त होते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
