Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Happy Friendship Day 2025 Wishes: दोस्ती के इस खास दिन पर शेयर करें प्यारे मैसेज और शायरी
Happy Friendship Day 2025 Wishes : फ्रेंडशिप डे हर साल अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है और इस बार यह खास दिन 3 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन दोस्तों के साथ हमारे खास रिश्ते और उनके प्रति प्यार को सेलिब्रेट करने का अवसर होता है। जब भी जीवन में कोई मुश्किल आती है, तो एक सच्चा दोस्त ही ऐसा होता है जो बिना कहे हमारे आंसू पोछ देता है और एक मुस्कान या संदेश से भी दिल को सुकून दे देता है। ऐसे दोस्त जिंदगी में किसी वरदान से कम नहीं होते।
इस फ्रेंडशिप डे पर अपने उन दोस्तों को जरूर याद करें जिन्होंने हर अच्छे-बुरे वक्त में आपका साथ निभाया। इस दिन को खास बनाने के लिए भेजें प्यारी शायरी और दिल से निकले हुए संदेश।

Happy Friendship Day 2025 in Hindi
1. दोस्त वो जो आंसू न छिपाए बल्कि उसे हंसी में बदल दे,
दोस्त वो जो खुशियों में गले लग जाए और गम में साथ निभाए।
ऐसा ही अनमोल है तेरा साथ मेरे लिए।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे डियर फ्रेंड
2. तेरे बिना जिंदगी अधूरी सी लगे,
तेरे साथ हर पर प्यारा लगे,
ऐ दोस्त तू हमेशा यूं ही साथ रहे,
याराना हमारा हर दिन बढ़ता रहे।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
3.वक्त की कसौटी पर खरा उतरता है जो,
वही तो सच्चा दोस्त होता है, जो हर मोड़ पर साथ होता है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
Happy Friendship Day Shayari
4. दोस्ती नाम है सुख-दुख की कहानी का,
दोस्ती राज है सदा मुस्कुराने का,
ये कोई पल भर की जान-पहचान नहीं,
दोस्ती वादा है उम्रभर निभाने का।
Happy Friendship Day 2025
5. तुझको हम रोज चिढ़ाएंगे,
नाराज हो तो मनाएंगे,
गलती हो तो कान पकड़कर उठक-बैठक भी लगाएं,
दोस्ती तेरे साथ हम हमेशा निभाएंगे।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे दोस्त
6. तेरे साथ बिताया हर पल अनमोल और यादगार है,
तेरी बातें हमेशा ख़ास हैं,
तू मेरा सबसे प्यारा यार है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे यारा
7. बदल सी गई है अब यह जिन्दगी,
लेकिन वो दोस्त वही पुराने हैं,
किसी दिन की मोहताज नहीं यह यारी,
हमारे दोस्ती के तो जमाने हैं.
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
8. सच्चे दोस्त हमें कभी गिरने नहीं देते,
ना किसी की नजरों में, ना किसी के कदमों में।
Happy Friendship Day
9. कुछ रिश्ते खून से नहीं, दिल से बनते हैं...
दोस्ती उन्हीं में से एक है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
10. सच्चा दोस्त वही होता है जो आंसुओं में मुस्कान ढूंढ ले,
और खामोशी में भी दिल की बात सुन ले।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे

11. तेरे साथ बिताया हर पल अनमोल और यादगार है,
तेरी बातें हमेशा ख़ास हैं,
तू मेरा सबसे प्यारा यार है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
12. तू मेरा वो दोस्त है जिसे शब्दों की जरूरत नहीं, बिन कहे ही सब समझ जाता है!
मेरे चेहरे से खुशी और गम का अंदाजा लगा लेता है. ऐसे ही मेरे साथ रहना यारा।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
13. दोस्ती की मिसाल देना मुश्किल है, पर बात आई तो सबसे पहले मैं तेरा ही नाम लूंगा।
तू मिला है ये मेरी खुशकिस्मती है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
14. तेरी मुस्कुराहट मेरी जान हैं, तेरा साथ मेरी पहचान है, तेरी दोस्ती मेरे लिए सबसे बड़ा वरदान है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
15. हर रोज मिलते तो बहुत लोग हैं, लेकिन उनसे हर रिश्ता खास नहीं होता, तू जो मिला तो न जाने कैसे बस तुझसे जुड़ता गया, और ये मेरी जिंदगी में बहुत खास बात है।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
16. तेरा साथ हो तो अंधेरे भी रोशनी लगते हैं, ऐसा यार हर किसी को नहीं मिलता जैसा तू मुझे मिला।
हर कदम पर साथ निभाने के लिए शुक्रिया मेरे दोस्त।
हैप्पी फ्रेंडशिप डे
17. तू साथ है मेरे तो डर कैसा, जब मुस्कुराएं दोनों साथ तो गम कैसा, दोस्ती हो तेरे जैसे यार की तो गिला कैसा। हैप्पी फ्रेंडशिप डे
18. तेरी दोस्ती ने सिखाया क्या होता है भरोसा, तेरे साथ ने फिक्र को धुएं में उड़ा दिया, तेरा साथ है तो गमों से मिला छुट्टी लेने का मौका। हैप्पी फ्रेंडशिप डे
19. तेरी दोस्ती है सबसे खास,
जैसे गुलाबों में हो प्यार की बास।
हर पल रहे तू पास मेरे,
तू ही है मेरा दिल का एहसास।



Click it and Unblock the Notifications
