Latest Updates
-
Japan Mango Ban: जापान में सबसे ज्यादा कौन सा आम खाया जाता है? 20 साल बाद भारतीय आमों पर लगाया प्रतिबंध -
Restaurant Style Jeera Aloo Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा चटपटा और कुरकुरा जीरा आलू -
World No Tobacco Day: स्मोकिंग की लत से छुटकारा चाहिए? ये 5 घरेलू उपाय बीड़ी-सिगरेट छोड़ने में करेंगे आपकी मदद -
World No Tobacco Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व तंबाकू निषेध दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
Bihari Breakfast Special Dahi Chura Recipe: पारंपरिक स्वाद के साथ झटपट तैयार करें -
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: रविवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी सूर्य देव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेगा भाग्य -
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान
Hariyali Teej2025 Wishes : तीज पर हुई है सगाई, तो मंगेतर को इन खूबसूरत मैसेज से दें बधाई
Hariyali Teej 2025 Wishes for Fiancée : धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली तीज का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का प्रतीक है। इसी दिन माता पार्वती ने कई जन्मों की तपस्या के बाद शिव को पति रूप में पाया था। यह पर्व वैवाहिक जीवन में सुख, समृद्धि और प्रेम बनाए रखने का संदेश देता है।
विवाहित महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर शिव-पार्वती की पूजा करती हैं। हरे रंग के वस्त्र, चूड़ियां और मेहंदी सौभाग्य का प्रतीक माने जाते हैं।
हरियाली तीज का दिन इतना शुभ होता है कि कई जगहों पर सगाई की भी परंपरा निभाई जाती है। अगर आपने भी आज के दिन अपने लिए भावी जीवनसाथी चुना है, तो इस पवित्र बंधन को और खास बनाने के लिए नीचे दी गई रोमांटिक पंक्तियां अपनी मंगेतर को भेज सकते हैं, प्रेम, आस्था और विश्वास से भरा यह रिश्ता ताउम्र महकता रहे।

Hariyali Teej 2025 Wishes for Fiancée in Hindi
1. सफर वहीं तक है जहां तक तुम हो...नजर वहीं तक है जहां तक तुम हो...
हजारों फूल देखे हैं इस गुलशन में मगर.....खुशबू वहीं तक है जहां तक तुम हो'!
Happy Hariyali Teej
2. जीवन की इस यात्रा में आपका साथ पाकर मुझे लगता है,
कि मैंने इस दुनिया का सबसे बड़ा खज़ाना पा लिया है।
Happy Hariyali Teej
3. इस खास दिन पर मैं वादा करती हूं कि हमेशा आपकी भावनाओं की कद्र करूंगा, हर मुश्किल घड़ी में आपका साथ दूंगी, और जब भी ज़िंदगी थम सी जाए, तब मैं आपके चेहरे पर मुस्कान लौटाने की वजह बनूंगा।
Happy Hariyali Teej
4. हरियाली तीज न सिर्फ व्रत और पूजा का पर्व है, बल्कि यह उस अटूट प्रेम, समर्पण और विश्वास का प्रतीक भी है जो शिव और पार्वती के रिश्ते में था। मैं भी कामना करती या करता हूं कि हमारे रिश्ते में वही गहराई, मजबूती और पवित्रता बनी रहे।
Happy Hariyali Teej
5. दिल को हर लम्हा बस तुम्हारा ही इंतज़ार होता है, ख्यालों
में ख़ूबसूरत बस तुम्हारा ही ख्याल होता है,
कुछ दिनों की बात कहे कर रोज़ मनाते हैं अपने दिल को
पर तुमसे मिलने के लिए ये रोज़ बेताब होता है।
Happy Hariyali Teej
6. हर घड़ी उस घड़ी का इंतजार है,
दिल मेरा ना पूछो कितना बेकरार है,
सारी दुनिया को भुला कर
इस पागल को बस तुम्हारा ही ख्याल रहता है।
हरियाली तीज के बहुत सारी शुभकामनाएं
7. ना जाने सनम कब वो पल आएगा,
जब हम पर तुम्हारा या तुम पर हमारा हक हो जाएगा,
होगा जब सारा जहां अपने रिश्ते का साक्षी
जब दोनों का दिल नहीं जीवन भी एक हो जाएगा।
हरियाली तीज के बहुत सारी शुभकामनाएं

8. दिल हमारा दूर से जान ले, ऐसे हमें याद कर लिया करो,
छोटे छोटे संदेशों से हाय, थोड़ी थोड़ी बात कर लिया करो,
क्या हुआ जो बाकी है शादी में हमारे दिन चार,
तुम ख्वाबो में आ कर, हमसे मुलाकात कर लिया करो।
Happy Hariyali Teej
9. आंखों में देख के
इनमें डूब जाने को मन करता है,
तुम बन जाओ मेरी
सिर्फ तुम्हारे किए ये दिल धड़कता है।
10. आंखे में तेरी देखा
तू मुझे अपना लगने लगा,
दिल में बसा लिया इस तरह
हर ख्वाब तेरे साथ सजने लगा।
11. जिसे सच्चा प्यार मिल जाए,
उसे और कुछ माँगने की ज़रूरत नहीं रहती ज़िंदगी में।
Happy Hariyali Teej Love
12. तुझे देखने के लिए हर बार दिल तड़पता है,
पर तुझसे जुड़ने के लिए मेरा प्यार ही काफी है।
Happy Hariyali Teej Love
13. जब कोई दूर हो कर भी पास लगता है, तो वह सच्ची मोहब्बत होती है।
Congratulation and Happy Hariyali Teej
14. दूर होकर भी तुम हर वक्त मेरे पास रहते हो, मेरे ख्यालों में,
इंतज़ार की घड़ियों में हर सांस तेरा ही नाम पुकारती है।
Happy Hariyali Teej
15. प्यार की असली पहचान तब होती है जब आप बिना कहे सब कुछ समझ जाओ।
Happy Hariyali Teej
16. पति-पत्नी का रिश्ता वही सबसे खूबसूरत होता है जिसमें इश्क़, दोस्ती और समझदारी हो।
Happy Hariyali Teej
Hariyali Teej Quotes in Hindi for Fiancé
1. हरियाली तीज के इस शुभ अवसर पर मेरी सगाई भी तेरे नाम हुई... अब हर त्योहार तुझसे जुड़ा लगता है।"
2. तेरे नाम की मेहंदी और हरी चूड़ियों की खनक आज और भी खास है, क्योंकि अब तू सिर्फ मेरा ख्वाब नहीं, मेरा हमसफ़र भी है।"
3. हरियाली तीज की हर रीत, अब तेरे संग होगी पूरी प्रीत।"
4. जिस तरह शिव-पार्वती का मिलन तीज पर हुआ, उसी तरह तू मेरी ज़िंदगी का सबसे पवित्र हिस्सा बन गया।"
5. तेरे साथ मेरी सगाई इस हरियाली तीज पर हुई है, अब हर मौसम, हर फिज़ा तुझसे ही रंगीन लगेगी।"



Click it and Unblock the Notifications