Hug Day 2026 Wishes: जब तू गले लगता है...हग डे पर ये खूबसूरत मैसेज भेजकर पार्टनर से बोलें अपने दिल की बात

Hug Day 2026 Wishes: वैलेंटाइन वीक के छठे दिन यानी 12 फरवरी को हग डे मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पार्टनर को गले लगाकर अपने प्यार का एहसास कराते है। जिन जज्बातों को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है, एक जादू की झप्पी बिना कहे भी सब कुछ बयां कर देती है। अगर आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि अपने दिल की बात पार्टनर से कैसे कहें, तो एक प्यार भरे हग से आपके दिल की बात सीधे उन तक पहुंच जाएगी। आज इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज, शायरी और कोट्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने पार्टनर को भेजकर उन्हें हग डे पर स्पेशल फील करवा सकते हैं -

Hug Day Wishes

Happy Hug Day 2026 Wishes in Hindi

1. दिल की एक ही ख्वाहिश है,
धड़कनों की एक ही इच्छा है,
कि तुम मुझे अपनी बाँहों में पनाह दे दो,
और मैं बस खो जाऊं।
Happy Hug Day

2. बाहों के दरमियाँ अब दूरी न रहे,
सीने से लगा लो तुम
अब चाहत अधूरी न रहे
Happy Hug Day My

3. सिर्फ एक बार गले लगाकर,
मेरे दिल की धड़कन सुन,
फिर लौटने का इरादा,
हम तुम पर छोड़ देंगे
Happy Hug Day

4. एक ही तमन्ना एक ही आरजू
बांहों की पनाह में तेरे
सारी जिंदगी गुजर जाए।
Happy Hug Day Love!

5. बातों-बातों में दिल ले जाते हो
देखते हो इस तरह जान ले जाते हो
अदाओं से अपनी इस दिल को धड़काते हो
लेकर बांहों में सारा जहा भुलाते हो।
Happy Hug Day

Hug Day Shayari In Hindi

Happy Hug Day Wishes

6. लग जा गले के फिर ये हसीन रात हो न हो
शायद फिर इस जनम में मुलाकात हो न हो
Happy Hug Day

वो प्यारी सी हंसी वो उसका खिलखिलाना,
बड़ी मासूमियत से यूं नज़रें मिलाना,
जो देखूं मैं उसको, तो उसका शरमाना,
मेरे दिल में हज़ारों उमंगें जगाना
Happy Hug Day

7. सिर्फ एक बार गले लगाकर,
मेरे दिल की धड़कन सुन
फिर लौटने का इरादा हम तुम पर छोड़ देंगे!
Happy Hug Day

8. मुझे बांहों में बिखर जाने दो
अपनी खुशनुमा सांसों से महक जाने दो,
दिल मचलता है और सांस रूकती है
अब तो सीने में आज मुझे उतर आने दो।
Happy Hug Day

9. एक बार तो मुझे से सीने लगा ले
अपने दिल के भी सारे अरमान सजा ले
कब से है तड़प तुझे अपना बनाने की,
आज तो मौका है मुझे अपने पास बुला ले।
Happy Hug Day

10. कोई शब्द नहीं, कोई वादा नहीं,
बस तुम्हारी बाहों का सहारा चाहिए।
Happy Hug Day

Hug Day 2026 Quotes In Hindi

11. जब तू गले लगता है,
दुनिया खूबसूरत लगने लगती है।
Happy Hug Day

12. जब शब्द कम पड़ जाएं,
एक झप्पी सब कुछ बयां कर देती है।
चलो, आज गिले-शिकवे भूलकर बस गले लग जाते हैं।
Happy Hug Day

13. जब भी मन उदास हो,
एक हग से सारी टेंशन दूर हो जाती है।
आज बस एक झप्पी की ख्वाहिश है!
Happy Hug Day

14. गले लगाने से दिल करीब आ जाते हैं,
दूरियां मिट जाती हैं और प्यार और गहरा हो जाता है।
आज बस तुम्हारी बाहों का सहारा चाहिए।
Happy Hug Day

15. एक झप्पी दे दे,
आज सारे गम दूर हो जाएंगे।
Happy Hug Day

Story first published: Thursday, February 12, 2026, 7:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion