Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
Happy Karwa Chauth Wishes for Wife: करवाचौथ के मौके पर अपनी सजनी को दें ये खूबसूरत शुभकामनाएं
Happy Karwa Chauth Wishes for Wife: करवाचौथ भारतीय संस्कृति का एक अनूठा पर्व है, जिसे विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए मनाती हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 2024 में करवा चौथ का पर्व 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
इस दिन, विवाहित महिलाएं सूर्योदय से चंद्रोदय तक निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन करती हैं। यह व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। हालांकि, यह पर्व केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है; पति भी अपनी पत्नी के प्रति अपने प्यार और सम्मान को व्यक्त कर सकते हैं। इस दिन को दोनों के लिए एक खास अवसर के रूप में मनाया जाता है।

अपनी पत्नी को करवा चौथ पर प्यार भरे संदेश भेजना न केवल उनकी मेहनत और बलिदान की सराहना करता है, बल्कि आपके रिश्ते में और भी गहराई लाता है। इस लेख में, हम कुछ सुंदर और दिल को छू लेने वाले शुभकामना संदेश साझा करेंगे, जो आप अपनी पत्नी को इस खास दिन पर भेज सकते हैं, ताकि वह जान सके कि उनके प्रेम और समर्पण की कितनी कद्र है-
Happy Karwa Chauth 2024 Wishes and Quotes for Wife in Hindi
1.
चांद की रोशनी यह पैगाम लाई,
करवा चौथ पर सबके मन में खुशियां छाई,
सबसे पहले हमारी तरफ से आपको,
करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं माय वाइफ।

2.
करवा चौथ हम साल में एक बार ही मनाते हैं। लेकिन मैं हर सेकंड, हर मिनट और हर दिन अपने जीवन में आपकी उपस्थिति का जश्न मनाता हूं।
करवा चौथ की शुभकामनाएं लवली वाइफ!
3.
तुम मुझे मिले प्यार की तरह
तुम्हारा साथ है संसार की तरह
यूं ही बना रहे रिश्ता हमारा
एक खूबसूरत अहसास की तरह
Happy Karwa Chauth My Lovely wife!

4.
करवा चौथ का पावन त्यौहार
जीवन में लाए खुशियां हजार
दुआ है माता करवा से
सभी मनाएं ये त्योहार हर साल
सलामत रहें आप और आपका परिवार
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
Happy Karwa Chauth Romantic Messages for Wife in Hindi
5.
सुख-दुख में हम-तुम,
हर पल साथ निभाएंगे,
एक जन्म नहीं सातों जन्म,
पति-पत्नी बन आएंगे,
करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं माय वाइफ।
6.
तुम्हारा साथ मुझे जीवनभर मिले,
हर सुख-दुख में आप सदा मेरे संग रहे,
करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं।
7.
करवा चौथ तो बहाना है, असली मकसद तो पति को याद दिलाना है
कि कोई है, जो उसके इंतजार में दरवाजे पर,
टकटकी लगाए रहती है, पति के इंतजार में
सदा आंखें बिछाए रहती है
करवा चौथ की ढेर सारी शुभकामनाएं माय वाइफ।

8.
सपने में भी आपकी ये जोड़ी कभी न टूटे,
प्रार्थना यही कि एक-दूजे से आप कभी न रूठे,
दो जिस्म एक जान बनकर
यूं ही बीत जाए ज़िंदगानी.
हैप्पी करवाचौथ !
Happy Karwa Chauth 2024 Status and Captions for Wife in Hindi
9.
सुबह से भूखी है,
उसका गला भी सूखा जाता है,
इस पर उसका कोई ज़ोर नहीं,
उसे प्यार जताने का
बस यही तरीका आता है!!
करवाचौथ की बधाई !

10.
बात अगर मोहब्बत की है,
तो जज़्बा बराबरी का होगा...
जो तुमने कुछ नहीं खाया सुबह से,
तो चांद भी तुम्हारा भूखा होगा।
Happy Karwa Chauth!
11.
इन हवाओं के साथ-साथ फरमान भेजा है,
सूरज की किरणों के साथ सलाम भेजा है,
सबसे पहले मुबारक हो करवा चौथ आपको
ये हमने आपको पैगाम भेजा है।
Happy Karwa Chauth!
Happy Karwa Chauth Shayari for Wife in Hindi
12.
हर जीवन में तुम्हारा संग मिले
इसी जोड़े में हर जीवन मिले
कोई और तमन्ना ना हो मेरी
जब भी याद करूं तुम्हें
आप हमेशा मेरे पास मिले।
Happy Karwa Chauth!
13.
जोड़ी आपकी-मेरी कभी बिखरे ना,
आप हमसे कभी रूठें ना,
हर जन्म में एक-दूजे का साथ निभाएंगे
हर घड़ी में मिलकर खुशियां मनाएंगे।
Happy Karwa Chauth!
14.
माथे की बिंदिया चमकती रहे
हाथों में चूड़ियां खनकती रहे
पैरों की पायल झनकती रहे
पिया संग प्रेम बेला सजती रहे।
Happy Karwa Chauth!
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
