Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth Wishes For Wife: पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी, पढ़ते ही चेहरे पर आएगी मुस्कान
भारतीय संस्कृति में करवा चौथ पर्व का विशेष महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के बीच प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस साल 2025 में करवा चौथ का पर्व 10 अक्टूबर को मनाया जा रहा है।
करवा चौथ का व्रत सुबह सरगी खाने के बाद शुरू होता है और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देकर महिलाएं व्रत खोलती हैं। हालांकि, यह पर्व केवल महिलाओं तक सीमित नहीं है। आजकल कई पुरुष भी अपनी पत्नी के लिए करवा चौथ पर व्रत रखकर उनके प्रति अपना प्यार व्यक्त करते हैं। अगर आप भी अपनी पत्नी को स्पेशल फील करवाना चाहते हैं, तो उन्हें कुछ प्यार भरे संदेश और शायरी भेज सकते हैं। इससे आपकी पत्नी को पता चलेगा कि आपको उनके प्रेम और समर्पण की कितनी कद्र है और आप दोनों के रिश्ते में और भी मिठास आएगी। आज इस लेख में हम कुछ चुनिंदा संदेश और शायरी शेयर कर रहे हैं, जो आप अपनी पत्नी को इस खास दिन पर भेज सकते हैं।

करवा चौथ पर पत्नी के लिए WhatsApp/Facebook Status
देखकर चाँद को तेरा ही ख्याल आता है,
करवा चौथ पर तेरा प्यार और भी गहरा नज़र आता है।
चाँद तुझे देखकर मेरा दिल खिल जाता है,
तेरा साथ पाकर हर अरमान मेरा पूरा हो जाता है|
तू ही मेरी दुनिया,
तू ही मेरा मान,
करवा चौथ पर दुआ करूँ,
रहे तेरा सदा सम्मान|
मेरी ज़िन्दगी की रोशनी तू है सजनी ,
करवा चौथ पर मेरी हर खुशी तू है सजनी |
करवा चौथ पर पत्नी के लिए रोमांटिक मेसेज
चांद की चांदनी से भी ज्यादा तू प्यारी है,
करवा चौथ पर दुआ है, तू सदा मेरी साथी है।
तेरे बिना जिन्दगी अधूरी सी लगती है,
तेरी मुस्कान ही मेरी धड़कन बनती है।
हैप्पी करवा चौथ डियर वाइफ
हर जीवन में आपका संग मिले
इसी जोड़े में हर जीवन मिले
कोई और तमन्ना ना हो मेरी
जब भी याद करूं तुम्हें
आप हमेशा मेरे पास मिले।
आज फिर आया है मौसम प्यार का
ना जाने कब होगा दीदार चांद का
पिया मिलन की रात है ऐसी आई
आज फिर से निखरेगा रूप मेरे यार का।
करवा चौथ की शुभकामनाएं
नीले नभ पर जिस तरह बिखरती है चांदनी
वैसे ही करवा चौथ का त्योहार लाए
हमारे जीवन में प्यार की रागिनी।
करवा चौथ का मौका है और आपका साथ है,
हमें जिंदगी से और क्या चाहिए हर वक्त इसमें स्वाद है,
हम नहीं बता सकते कितना करते हैं आपसे प्यार,
जीवन में नहीं था हमारा कोई ध्यान रखने वाला,
आप आए और कर दिया हमारे जीवन में उजाला,
आपका साथ हमेशा दिलाता है हमें याद,
कि जीवन भी हसीन है और अब भगवान से नहीं है कोई फरियाद,
करवा चौथ की शुभकामनाएं।

करवा चौथ पर पत्नी के लिए इंस्टा शायरी
चाँद जब दूर उफ़ुक़ में डूबा
तेरे लहजे की थकन याद आई
उसके चेहरे की चमक के सामने सादा लगा
आसमाँ पे चाँद पूरा था मगर आधा लगा
वो चाँद कह के गया था कि आज निकलेगा
तो इंतज़ार में बैठा हुआ हूँ शाम से मैं
सूखी जामुन के पेड़ के रस्ते
छत ही छत पर जा रहा है चाँद
ऐ ! सनम जिसने तुझे चाँद सी सूरत दी है
उसी अल्लाह ने मुझको भी मुहब्बत दी है
चाँद भी हैरान दरिया भी परेशानी में है
अक्स किस का है कि इतनी रौशनी पानी में है
सीधा-सादा उफ़ुक़ से निकला था
सर पे अब चढ़ता जा रहा है चाँद
डूब चुका जब नील गगन की झील में तेरा हर वादा
चमक रहा था मेरे दिल में फिर भी तेरे ग़म का चाँद
हाथ में चाँद जहाँ आया मुक़द्दर चमका
सब बदल जाएगा किस्मत का लिखा जाम उठा



Click it and Unblock the Notifications
