Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
Happy Lohri 2025 Wishes for Family and Friends: परिवार और दोस्तों यारों को दें लोहड़ी पर्व की शुभकामनाएं
Happy Lohri 2025 Wishes for Family and Friends: लोहड़ी पंजाबी संस्कृति का प्रमुख पर्व है, जिसे खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह त्यौहार सर्दियों के अंत और नई फसल की शुरुआत का प्रतीक है।
लोहड़ी आमतौर पर मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाई जाती है। इस दिन लोग संतान सुख, फसल की उपज और समृद्धि के लिए अग्नि की पूजा करते हैं। रिवाज के अनुसार, तिल, गुड़, मूंगफली और रेवड़ी अग्नि में अर्पित किए जाते हैं, जो शुभता और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक हैं।

इस उत्सव की सबसे खास बात इसका जोश और उत्साह है। लोग पारंपरिक पंजाबी गाने गाते हैं और भांगड़ा-गिद्धा जैसे नृत्य करते हैं। लोहड़ी न केवल खुशी और सांस्कृतिक धरोहर का पर्व है, बल्कि यह आपसी प्रेम और एकता को भी बढ़ावा देता है।
लोहड़ी के इस पावन अवसर पर अपनों को शुभकामनाएं भेजना न भूलें और इस पर्व को प्रेम और उत्साह से मनाएं।
Happy Lohri 2025 Wishes and Messages for Family in Hindi
1.
दिल की ख़ुशी और अपनों का प्यार,
मुबारक हो आपको लोहरी का त्यौहार
लोहड़ी की शुभकामनाएं!
2.
मूंगफली दी खुशबू ते गुड़ दी मिठास
मक्की दी रोटी, सरसों दा साग
दिल दी खुशी ते आपनों दा प्यार
मुबारक होवे तुहानूं लोहड़ी दा ये त्यौहार
Happy Lohri 2025!
3.
सर्दी की थरथराहट में
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ
लोहड़ी मुबारक हो आपको
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ!
Happy Lohri 2025!
4.
गुड़ हम है और तील हो आप
मिठाई हम है और मिठास हो आप
हर दिन हम करते हैं आपका जाप
लोहड़ी आते और नाम आपके लेते
हो जाती है त्यौहार की शुरुआत
Happy Lohri 2025!
Happy Lohri 2025 Wishes and Messages for Friends in Hindi
5.
मीठी बोली, मीठी जुबान, ते मीठे ही पकवान,
मेरी तरफ से आपको लोहरी का यही शुभ पैगाम
हैप्पी लोहड़ी 2025!
6.
फिर आ गयी नाचने की बारी
लोहड़ी मनाने की कर लो तैयारी,
हो कर इकट्ठे सब आ जाओ
लोहड़ी के तुम गीत गाओ.
लोहड़ी दी लख-लख बधाइयां!
7.
सूरज की किरणें, खुशियों की बहार,
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार।
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार।
लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं!
8.
लौहड़ी मनौन दी करो तैयारी,
आग दे कोल सारे आओ,
सुंदरिए मुंदरिए जोर नाल गाओ।।
Happy Lohri!
Happy Lohri Wishes Messages for Family and Friends in Hindi
9.
पोपकोर्न की खुशबु, मूंगफली-रेवड़ी की बहार
लोहरी का त्योहार और अपनों का प्यार
थोड़ी सी मस्ती, थोडा प्यार
आपको मुबारक हो लोहड़ी का त्योहार
हैप्पी लोहड़ी
10.
लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम
खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम
हैप्पी लोहड़ी!
11.
लोहड़ी की ये आग आपके जीवन के दुखों का करें नाश।
और लेकर आए आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश।
आपको और आपके परिवार को लोहड़ी के लख-लख बधाईयां।
12.
आओ रल मिलकर भंगड़ा पाइए।
नच नच के अज धरती हिलाइए।
साथ रल मिल के खुशियां मनाइए।
लोहड़ी दा त्यौहार मनाइए।
हैप्पी लोहड़ी।।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
