Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जिस संत के पास पहुंचे थे अनुष्का-विराट, उन्हीं प्रेमानंद जी महाराज ने बताया सुखी दांपत्य जीवन का राज
Premanand Maharaj tips for Couples : इन दिनों प्रेमानंद जी महाराज के कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो लोगों को जीवन की सही राह पर कैसे चलना चाहिए उसके बारे में बताते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ है, जिसमें उन्होंने दांपत्य जीवन को कैसे सुखमय तरीके से बिताना चाहिए उसके बारे में बताया है।
दरअसल प्रेमानंद जी महाराज ने दांपत्य जीवन को सुखी तरीके से व्यतीत करने के लिए दो उपाय बताए हैं।

वृंदावन के प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि अगर दांपत्य जीवन में खुशहाली चाहते है तो दो सुखी जीवन के लिए दो बातों का विशेष ध्यान रखें। एक है परस्पर प्रेम और दूसरा परस्पर इंद्री पर पवित्रता। आइए विस्तार में प्रेमानंद जी महाराज की बातों के जरिए इन उपायों के बारे में जानें-
धन से ज्यादा प्रेम को दें तवज्जो
वहीं दूसरे उपाय में प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि दांपत्य जीवन में पैसा नहीं बल्कि प्यार की आवश्यकता होती है। वहीं प्यार के साथ पवित्रता की आवश्यकता है। हमारा आपका जो संबंध हुआ है उस पर कभी भी दाग नहीं लगेगा।
आपस में होगा गहरा प्रेम तो किसी और की जरुरत भी महसूस नहीं होगी।
प्रेमानंद जी महाराज ने कहा कि अगर दांपत्य जीवन में आपस में प्रेम है तो फिर दूसरे की आवश्कता कभी भी जीवन में नहीं पड़ेगी। चाहे वह स्त्री शरीर हो या फिर पुरूष शरीर। अगर एक में पुरुष या स्त्री को एक दूसरे तृप्ति नहीं मिल रही तो पूरे संसार में उतर जाओगे पर कभी भी किसी और से तृप्ति की प्राप्ति नहीं होने वाली है।
आपसी संबंध का असर दिखेगा संतान पर
प्रेमानंद जी महाराज ने बताया कि यदि दांपत्य जीवन में प्रेम है तो नमक रोटी भी मिलकर दोनो खाओगे ना तो वह आनंद से भरा हुआ एहसास कराएगा। जिसके परिणाम में जो संतान भविष्य में होंगे वह आनंददायक और मंगलदायक होंगे। आपकी संतान आपको भविष्य में सुख प्रदान करेंगे।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है।)



Click it and Unblock the Notifications
