Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Happy New Year 2025 Shayari For Love: अपने प्यार को शायराना अंदाज में दें नए साल की मुबारकबाद
Happy New Year 2025 Shayari for love in Hindi: नया साल नई उम्मीदों और शुरुआतों का पैग़ाम लाता है। यह हमें बीते अनुभवों से सीखकर आगे बढ़ने और अपने नए ख़्वाबों को साकार करने की प्रेरणा देता है।
इस मौके पर लोग अपने जज़्बात और शुभकामनाएं खूबसूरत अंदाज़ में पेश करने के लिए शायरियों का सहारा लेते हैं। शायरी एक ऐसा जरिया है, जो हमारी भावनाओं, मोहब्बत और उम्मीदों को दिलकश लफ़्ज़ों में पिरोकर दूसरों तक पहुंचाता है।
यह न केवल हमारी खुशी और प्यार को बयान करता है, बल्कि रिश्तों में नयापन और मिठास भी भरता है। आइए, इस नये साल को और भी खास बनाने के लिए कुछ बेहतरीन शेर-ओ-शायरियों के साथ जश्न का आगाज़ करें।

Happy New Year 2025 Shayari for love in Hindi
1.
न कोई रंज का लम्हा किसी के पास आए
ख़ुदा करे कि नया साल सब को रास आए
- अज्ञात
2.
अब के बार मिल के यूं साल-ए-नौ मनाएंगे
रंजिशें भुला कर हम नफ़रतें मिटाएंगे
- अज्ञात
3.
इक अजनबी के हाथ में दे कर हमारा हाथ
लो साथ छोड़ने लगा आख़िर ये साल भी
- हफ़ीज़ मेरठी
New Year Romantic Shayari for Love
4.
पुराने साल की ठिठुरी हुई परछाइयां सिमटीं
नए दिन का नया सूरज उफ़ुक़ पर उठता आता है
- अली सरदार जाफ़री
5.
यकुम जनवरी है नया साल है
दिसम्बर में पूछूंगा क्या हाल है
- अमीर क़ज़लबाश
6.
क्या होगा जब साल नया इक आएगा?
जीवन-रेखा और ज़रा घट जाएगी
- अज़ीज़ नबील
Naye Saal Ki Shayari in Hindi
7.
पलट सी गई है ज़माने की काया
नया साल आया नया साल आया
- अख़्तर शीरानी
8.
ऐ जाते बरस तुझ को सौंपा ख़ुदा को
मुबारक मुबारक नया साल सब को
- मोहम्मद असदुल्लाह
9.
एक पत्ता शजर-ए-उम्र से लो और गिरा
लोग कहते हैं मुबारक हो नया साल तुम्हें
- अज्ञात
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
