Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं
Happy Promise Day 2026: इस प्रॉमिस डे पार्टनर से करें ये वादे, जो सात जन्मों तक बनाए रखेंगे आपका साथ
Happy Promise Day 2026 Wishes: वेलेंटाइन वीक के खूबसूरत सफर में 11 फरवरी का दिन सबसे भरोसेमंद और भावनात्मक माना जाता है 'प्रॉमिस डे' (Promise Day 2026)। गुलाब, प्रपोज और चॉकलेट के बाद यह दिन आता है अपने प्यार को एक ठोस बुनियाद देने का। प्यार सिर्फ तोहफों या मीठी बातों का नाम नहीं है, बल्कि यह उन वादों को निभाने का नाम है जो हम सुख और दुख में एक-दूसरे के साथ खड़े रहने के लिए करते हैं। एक छोटा सा वादा आपके पार्टनर को यह अहसास करा सकता है कि वे आपके लिए कितने खास हैं।
आइए जानते हैं इस प्रॉमिस डे पर आप अपने पार्टनर से कौन से खास वादे कर सकते हैं जो आपके रिश्ते में कभी कड़वाहट नहीं आने देंगे...

Promise Day रोमांटिक SMS
"वादा है कि मैं हर कदम पर तुम्हारा साथ दूँगा, चाहे रास्ते कितने भी कठिन क्यों न हों। हैप्पी प्रॉमिस डे!"
"मैं तुमसे वादा करता हूँ कि तुम्हारे चेहरे की मुस्कुराहट कभी कम नहीं होने दूँगा। "
"मेरा वादा है कि मैं तुम्हें कभी अकेला महसूस नहीं होने दूँगा। प्रॉमिस डे मुबारक हो!"
"दुनिया बदल जाए, पर हमारा प्यार और मेरा साथ तुम्हारे लिए कभी नहीं बदलेगा।"
"प्रॉमिस डे पर मेरा बस एक ही प्रॉमिस है- मैं कल से ज्यादा आज तुम्हें प्यार करूँगा।"
"वादा रहा... जब तक धड़कन चलेगी, तब तक यह दिल सिर्फ तुम्हारा रहेगा।"
"तुम्हारी हर खुशी मेरी है, और तुम्हारा हर दुख मेरा- यही मेरा प्रॉमिस है।"
"मैं वादा करता हूँ कि मैं तुम्हारी हर बात सुनूँगा, चाहे वो कितनी भी छोटी क्यों न हो।"
"वादा है तुमसे, आज भी तुम्हारा हूँ और ताउम्र तुम्हारा ही रहूँगा।"
"सच्चा प्यार वो है जो बिना शर्त के निभाया जाए। मेरा तुमसे यही वादा है।"
Promise Day हार्ट-टचिंग कोट्स
"वादे टूटने के लिए नहीं, बल्कि विश्वास को और गहरा करने के लिए होते हैं। हैप्पी प्रॉमिस डे!"
"प्यार एक वादा है जो एक बार कर लिया जाए, तो कभी भुलाया नहीं जाता।"
"सच्चा प्रॉमिस शब्दों में नहीं, बल्कि उसे निभाने के इरादों में होता है।"
"मेरा प्रॉमिस है कि मैं तुम्हें तुम्हारी खामियों के साथ भी सबसे ज्यादा प्यार करूँगा।"
"रिश्ते की मजबूती वादों की गिनती से नहीं, बल्कि उनके निभाने की ईमानदारी से होती है।"
"वादा करता हूँ कि मैं तुम्हारा सबसे अच्छा दोस्त और सबसे वफादार साथी बनूँगा।"
"प्रॉमिस डे सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि जीवन भर साथ चलने का एक संकल्प है।"
"मैं तुम्हें बदलने का वादा नहीं करता, बल्कि तुम्हारे साथ रहकर खुद को बेहतर बनाने का वादा करता हूँ।"
"वादा है कि हम साथ में बूढ़े होंगे और हमारी कहानियाँ यादगार होंगी।"
"शब्दों से वादा करना आसान है, लेकिन मैं उसे अपने व्यवहार से साबित करने का प्रॉमिस करता हूँ।"

Promise Day पर बेहतरीन शायरी
"वादा न करो अगर निभा न सको,
चाहो न उसे जिसे पा न सको,
दोस्त तो दुनिया में बहुत मिलते हैं,
पर एक वादा तो करो जिसे तुम भुला न सको।"
"सुना है प्रॉमिस डे पर लोग वादे करते हैं,
हम तो तुम्हें अपनी जान मानते हैं,
वादा है हमारी हर सांस पर नाम तुम्हारा होगा,
क्योंकि हम तुम्हें अपनी शान मानते हैं।"
"पल-पल साथ निभाएंगे ये वादा है हमारा,
कभी न साथ छोड़ेंगे ये इरादा है हमारा,
जो छोड़ दिया तुमको तो हम न रहेंगे,
तुम्हारे बिना जीना एक आधा सा ख्वाब है हमारा।"
"वादा करते हैं तुमसे कभी छोड़ेंगे नहीं,
दिल से जोड़ा है रिश्ता, कभी तोड़ेंगे नहीं।"
"मोहब्बत में वादा निभाना जरूरी है,
बिना विश्वास के हर कहानी अधूरी है।"
"आंखों में नमी नहीं आने दूंगा,
प्यार में कभी कमी नहीं आने दूंगा,
वादा है तुमसे ये प्रॉमिस डे पर,
कभी रिश्तों में बेरुखी नहीं आने दूंगा।"
"ना कसमें होंगी, ना वादे होंगे,
बस जब तक जान है, तब तक हम तेरे होंगे।"
"तुम्हारे हर गम को अपनी पलकों पर सजा लेंगे,
वादा है तुम पर कभी आंच नहीं आने देंगे।"
"हर साल प्रॉमिस डे आता है,
पर मेरा हर दिन तुम्हारे नाम का वादा लाता है।"
"वादा है कि मैं तुम्हें उस वक्त भी चाहूँगा,
जब तुम खुद से भी नफरत कर रहे होगे।"
Promise Day के स्टेटस
"प्रॉमिस डे 2026: एक वादा तुम्हारे नाम!
"सिर्फ वादा नहीं, इरादा है मेरा- उम्र भर साथ निभाने का।"
"हमेशा तुम्हारा साथ देने का प्रॉमिस!
"प्यार + विश्वास = हमारा अटूट वादा।"
"मेरा आज और मेरा कल, दोनों तुम्हारे नाम।"
"वादा है... हाथ कभी नहीं छूटेगा।"



Click it and Unblock the Notifications
