Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Happy Raksha Bandhan Bhaiya Bhabhi: राखी पर भईया-भाभी को भेजें दिल से जुड़ी शुभकामनाएं और प्यार भरे संदेश
Happy Raksha Bandhan Bhaiya Bhabhi Wishes: रक्षाबंधन का त्यौहार न केवल भाई-बहन के रिश्ते का प्रतीक है, बल्कि यह परिवार में प्रेम, एकता और आपसी सम्मान को भी दर्शाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है, वहीं भाई अपनी बहन की सुरक्षा का वचन देता है। इस रिश्ते की मिठास में भाभी का स्नेह और अपनापन भी जुड़ता है, जो परिवार को और मजबूत बनाता है। खासतौर पर ननद अपनी भाभी को लुम्बा राखी बांधकर उनके प्रति अपना सम्मान और प्रेम व्यक्त करती है।
यह परंपरा न केवल रिश्तों में नजदीकी लाती है, बल्कि पारिवारिक बंधन को भी गहरा करती है। रक्षाबंधन के इस खास अवसर पर, भाभी को शुभकामनाएं देकर और स्नेह के धागे से बांधकर इस रिश्ते को और भी खास बनाया जा सकता है। यही तो इस त्योहार की असली खूबसूरती है, रिश्तों में प्यार और अपनापन बनाए रखना।

Happy Raksha Bandhan Bhaiya Bhabhi Wishes in Hindi
1.
आया राखी का त्यौहार ,
छाई खुशियों की बहार ,
एक रेशम की डोरी से बाँधा ,
एक बहन ने अपनी भाभी की कलाई पर प्यार।
2.
राखी कर देती है
सारे गीले शिकवे दूर,
इतनी ताकतवर होती है
कच्चे धागे की डोर
हैप्पी राखी भाभी।
3.
आया है जश्न का त्यौहार
जिसमे होता है भाई बहन का प्यार
चलो मनाएं रक्षा का ये त्यौहार
रक्षा बंधन की भैया भाभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
4.
राखी लेकर आए,
आपके जीवन में खुशियां हजार,
रिश्तों में मिठास घोल जाए,
राखी की शुभकामनाएं भाभी

5.
बना रहे ये प्यार सदा
रिश्तों का अहसास सदा
कभी ना आये इसमें दूरी
राखी लाये खुशियां पूरी
6.
सूरज की तरह चमकते रहो,
फूलों की तरह महकते रहो,
यही दुआ है इस बहन की आज
कि आप सदा खुश रहो।
भाभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
7.
रक्षा बंधन के अवसर पर, मैं अपने प्यारे भैया और भाभी को ढेर सारा प्यार और हार्दिक शुभकामनाएँ भेज रहा हूँ। आप दोनों को हमेशा खुशियाँ और आनंद मिले।
8.
राखी हमेशा से ही खास रही है और अब जब मेरी भाभी मेरे भैया के साथ हैं, तो यह मेरे लिए और भी खास हो गई है। आप दोनों को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी। हैप्पी राखी भाभी!
9.
जब आपके पास इतने देखभाल करने वाले और प्यार करने वाले भैया और भाभी हों, तो आपको जीवन में डरने की कोई बात नहीं है।
आपको रक्षा बंधन की शुभकामनाएँ भैया-भाभी।
10.
पहले मुझे एक अद्भुत भाई मिला था लेकिन अब मैं और अधिक धन्य हूं क्योंकि मेरे पास एक प्यारी भाभी है जो मेरे लिए एक दोस्त की तरह है।
आप दोनों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
