Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
Rose Day 2026: हर गुलाब कहता है कुछ अलग कहानी, पार्टनर को फूल देने से पहले जान लें किस रंग का क्या है मतलब?
Different Colour Roses Meaning On Rose Day 2026: आज से वैलेंटाइन वीक का आगाज हो चुका है और फिजाओं में प्यार की महक घुल गई है। इस प्यार के हफ्ते की शुरुआत रोज डे से हो गई है जो 7 फरवरी को दुनिया भर में मनाया जा रहा है। इस दिन अपने दोस्त, लवर और साथी को गुलाब का फूल देकर मन की बात एक्सप्रेस की जाती है। खास बात ये है कि आपके गुलाब का रंग बता देता है कि आपके दिल में सामने वाले के लिए क्या फीलिंग हैं। वहीं, अक्सर हम भावनाओं में बहकर सिर्फ लाल गुलाब ही खरीद लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फूलों की अपनी एक अलग भाषा होती है?
जी हां, गुलाब का हर रंग एक अलग जज्बात को बयां करता है। किसी को गलत रंग का गुलाब देना आपके रिश्ते का संदेश बिगाड़ सकता है। इसलिए, अपने पार्टनर, दोस्त या क्रश को फूल देने से पहले यह जान लेना जरूरी है कि आपकी पसंद का गुलाब आखिर क्या संदेश दे रहा है। आइए फिर रोज डे से पहले ही जान लें कि कौन से गुलाब का क्या मतलब होता है।
1. लाल गुलाब (Red Rose):
लाल गुलाब को यूनिवर्सल लव का प्रतीक माना जाता है। यदि आप किसी से बेइंतहा मोहब्बत करते हैं और अपनी भावनाओं का इजहार करना चाहते हैं, तो लाल गुलाब सबसे बेहतरीन विकल्प है। यह गहरा प्यार, जुनून और सम्मान को दर्शाता है।
2. पीला गुलाब (Yellow Rose):
पीला गुलाब खुशी, उत्साह और दोस्ती का प्रतीक है। अगर आप किसी को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानते हैं या दोस्ती की नई शुरुआत करना चाहते हैं, तो उन्हें पीला गुलाब दें। यह रंग बिना किसी रोमांटिक भावना के शुद्ध खुशी और साथ निभाने का वादा करता है।
3. गुलाबी गुलाब (Pink Rose):
अगर आप किसी की सुंदरता या उनके स्वभाव की प्रशंसा (Appreciation) करना चाहते हैं, तो गुलाबी गुलाब दें। यह शालीनता और कृतज्ञता का प्रतीक है। आप इसे अपनी माँ, बहन या किसी ऐसे गुरु को भी दे सकते हैं जिनका आप आभार व्यक्त करना चाहते हैं।
4. सफेद गुलाब (White Rose):
सफेद गुलाब पवित्रता, निर्दोषता और शांति का प्रतीक है। अक्सर इसे नई शुरुआत के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपका अपने पार्टनर से झगड़ा हुआ है और आप शांति चाहते हैं, तो एक सफेद गुलाब सब कुछ ठीक करने की ताकत रखता है।

5. नारंगी गुलाब (Orange Rose):
नारंगी रंग जुनून और ऊर्जा का मिश्रण है। यह तब दिया जाता है जब आप किसी के प्रति बहुत ज्यादा आकर्षित (Attracted) होते हैं या किसी काम के प्रति अपना उत्साह दिखाना चाहते हैं। यह लाल और पीले के बीच का पुल है यानी दोस्ती से प्यार की ओर बढ़ता कदम।
6. लैवेंडर गुलाब (Lavender Rose):
यह रंग बहुत दुर्लभ और खास है। लैवेंडर गुलाब पहली नजर के प्यार (Love at First Sight) को बयां करता है। यदि आप किसी को देखकर पहली ही बार में दिल दे बैठे हैं, तो यह गुलाब आपकी भावनाओं को सही तरीके से व्यक्त करेगा।



Click it and Unblock the Notifications
