Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Happy Rose Day Shayari: गुलाब की पंखुड़ियों जैसी नाजुक महबूब को शायरी के साथ दें रोज डे की मुबारकबाद
Happy Rose Day Famous Shayari and Quotes: अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक फरवरी का महीना प्रेम और रोमांस का महीना माना जाता है क्योंकि 14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे का त्यौहार मनाया जाता है। इस ख़ास दिन प्रेमी जोड़े अपने प्रेम का इज़हार करते हैं और एक दूसरे को गिफ्ट्स देकर खुशियाँ साझा करते हैं।
इस ख़ास दिन को साथ मनाने से प्रेमियों के बीच का रिश्ता गहरा और अटूट बनता है। हर वर्ष 7 फरवरी को रोज़ डे यानी गुलाब का दिन मनाया जाता है। गुलाब हर किसी को पसंद आता है, और रोज़ डे के दिन किसी को गुलाब देने से उसका दिन बन जाता है। लेकिन गुलाब के साथ साथ अपने पार्टनर को विश करना ना भूलें, और किसी कारण से आप मिल नहीं पा रहें हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं रोज डे पर बेहतरीन शायरी। इन मैसेज को पढ़कर आपकी पार्टनर गुलाब सी लाल हो जाएंगी।

Happy Rose Day Shayari
1.
आपके होठो पर सदा खिलता गुलाब रहे
खुदा ना करे आप कभी उदास रहे
हम आपके पास चाहे रहे ना रहे
आप जिन्हें चाहे वो सदा आपके पास रहे।
2.
हर फूल आपको नए अरमान दे,
हर सुबह आपको एक सलाम दे,
हमारी ये दुआ हैं तहे-दिल से,
अगर आपका एक आंसू भी निकले,
तो खुदा आपको उससे दुगनी खुशी दे
Happy Rose Day

3.
तुम्हारी अदा का क्या जवाब दूँ, क्या प्यारा सा उपहार दूँ,
कोई तुमसे खुबसूरत गुलाब होता तो लाते, जो खुद गुलाब है उसको क्या गुलाब दूँ।
Happy Rose Day Baby
4.
गुलाब लाए हैं तेरे दीदार के लिए,
पर वो भी मुरझा गया तेरे नूर के आगे,
तू ऐसा खूबसूरत हीरा है कि
कोहिनूर भी सोचे तुझे पाने के लिए।
Happy Rose Day
Happy Rose Day Shayari for Wife
5.
टूटा हुआ फूल खुशबू दे जाता हैं
बिता हुआ पल यादें दे जाता हैं
हर शख्स का अपना अंदाज़ होता हैं
कोई ज़िन्दगी में प्यार तोह..
कोई प्यार में ज़िदंगी दे जाता हैं |
Wish You Prosperous Rose Day
6.
एक खूबसूरत ख्वाब हो आप,
दिल को छू जाने वाले अहसास हो आप
आपको क्या दें गुलाब हम,
गुलाबो में खूबसूरत गुलाब हो आप
Happy Rose Day
7.
गुलाब की खूबसूरती भी फिकी सी लगती हैं
जब तेरे चेहरे पर मुस्कान खिल उठती हैं
यूँही मुस्कुराते रहना मेरे प्यार तू
तेरी खुशियों से मेरी साँसे जी उठती हैं
गुलाब का दिन मुबारक हो
Happy Rose Day 2024

8.
गुलाब से गुलाब का रंग तेरे गालों पर आया,
तेरे नैनो ने काली घटा का जब काजल लगाया,
जवानी जो तुम पर आई तो नशा मेरी आंखों में आया
Happy Rose Day Darling
Happy Rose Day Shayari for Girlfriend
9.
फूल खिलते रहे आपकी ज़िन्दगी की राहो में,
हंसी चमकती रहे आपकी निगाहों में
कदम कदम पर मिले खुशियाँ आपको,
दिल देता हैं यही दुआ बार बार आपको
Happy Rose Day
10.
ए-हसीन मेरा गुलाब कबूल कर,
हम तुमसे बेइन्तहा इश्क़ करते हैं,
अब नहीं इस ज़माने की परवाह हमको,
हम अपने इश्क़ का इज़हार करते हैं,
तुम नादानी समझो या शैतानी हमारी,
हम हर घडी तेरा इंतजार करते हैं |
हैप्पी रोज डे
11.
महक मोहब्बत की भरी है,
इसमें हमारे प्यार का अहसास है,
लाए सिर्फ आपके लिए,
ये गुलाब बेहद खास है।
हैप्पी रोज डे

Happy Rose Day Romantic Status
12.
नाजुक सही पर गुलाब प्यारा है,
समेट हम लाए प्यारा हमारा है,
अब सम्भालों तुम इसको
गुलाब पर ही नहीं हम पर भी हक तुम्हारा है।
13.
सुनो कि अब हम गुलाब देंगे गुलाब लेंगे
मोहब्बतों में कोई ख़सारा नहीं चलेगा
- जावेद अनवर
14.
बिछे थे राहों में फूल कितने
जो भा गया वो गुलाब हो तुम
- साइमा नसीम बानो
Happy Rose Day Famous Quotes
15.
मैं चाहता था कि उस को गुलाब पेश करूं
वो ख़ुद गुलाब था उस को गुलाब क्या देता
- अफ़ज़ल इलाहाबादी
16.
कभी गुलाब से आने लगी महक उस की
कभी वो अंजुम ओ महताब से निकल आया
- महबूब ज़फ़र
17.
दिन में आने लगे हैं ख़्वाब मुझे
उस ने भेजा है इक गुलाब मुझे
- इफ़्तिख़ार राग़िब
18.
मैं ने भेजी थी गुलाबों की बशारत उस को
तोहफ़तन उस ने भी ख़ुशबू-ए-वफ़ा भेजी है
- हामिद सरोश
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
