Latest Updates
-
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती
Happy Sawan Sasu Maa: सासू मां को सावन पर भेजें ये प्यारी शायरी और मैसेज, रिश्तों में घुल जाएगी मिठास
Happy Sawan Sasu Maa Shayari : सावन का महीना हरियाली, भक्ति और प्रेम का प्रतीक होता है। यह सिर्फ एक मौसम नहीं, बल्कि भावनाओं का त्योहार है, जब प्रकृति खिलखिलाती है, मंदिरों में घंटियां गूंजती हैं और रिश्तों में मिठास घुलती है। सावन विवाहितों के लिए बेहद खास होता है। इस पावन माह में सुहागिनें पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना करती है। इस माह में कई तीज-त्योहार भी आते हैं। यह त्योहार और भी खास बन जाते हैं जब आप नई-नवेली विवाहिता होती है।
ऐसे में न सिर्फ पति बल्कि सास के दिल में भी जगह बनाने के लिए इस पावन अवसर पर, आपनी प्यारी सासू माँ को दिल से सावन की ढेर सारी शुभकामनाएं देकर उनके मन में अपने लिए जगह बना सकती हैं। यहां हम आपके लिए सासु मां के लिए स्पेशल सावन विशेज, जिन्हें शेयर कर आप अच्छे सौभाग्य की आर्शीवाद पा सकती हैं।

Happy Sawan Wishes 2025 for Mother-in-Law in Hindi
1. आप मेरी ज़िंदगी में माँ जैसी हैं, जिन्होंने हमेशा मार्गदर्शन दिया, स्नेह और अपनापन दिया। आपके बिना मेरा यह घर अधूरा है। सावन के इस हरियाले महीने में भगवान शिव और माता पार्वती से यही प्रार्थना है कि वे आपको लंबी उम्र, अच्छा स्वास्थ्य और हमेशा मुस्कुराता चेहरा प्रदान करें।
हैप्पी सावन सासू मां
2. आपका आशीर्वाद हमेशा हमारे घर को रोशन करता है। आपने हर रिश्ते को संभालकर घर को मंदिर बना दिया है। सावन के झूले की तरह आपका साथ भी मुझे हर उतार-चढ़ाव में संतुलन देता है।
3. शिव-पार्वती के इस प्रेमपूर्ण माह में, आप पर उनकी विशेष कृपा बनी रहे।
हैप्पी सावन सासू मां
4. सावन में चारों ओर हरियाली बिखरी होती है, उसी तरह आप भी हमारे जीवन में खुशियां बिखेरती हैं।
सावन की बेहद शुभकामनाएं सासू मां
सासू माँ के नाम ये खास सावन शायरी (Happy Sawan Shayari for Saasu Maa in Hindi)
1. हरियाली का मौसम है, सावन आया है,
सासू माँ का प्यार फिर से मुस्काया है।
आपके जैसी ममता की छांव नसीबों से मिलती है,
दुआ है शिव से कि हर खुशी आपके कदम चूमती है।
सावन की बेहद शुभकामनाएं सासू मां
2. इस सावन मैं आपको ढेरों खुशियां और सम्मान देना चाहती हूं, क्योंकि आप उसकी हक़दार हैं।
आपका स्नेह मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी है।
सावन की बेहद शुभकामनाएं सासू मां
3. सावन की ये ठंडी बौछारें आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लेकर आएं।
आप हमेशा स्वस्थ रहें, खुश रहें और हमारा आंगन आपके हँसी से महकता रहे।
सावन की बेहद शुभकामनाएं सासू मां
4. सावन का यह महीना आपके जीवन को खुशियों से भर दे।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं मेरी सबसे प्यारी सासू माँ को!
5. सावन की हरियाली, लेकर आई खुशहाली,
सासू माँ का साया रहे, बस इतनी है सवाली।
आपके चरणों में मिले आशीर्वाद की छांव,
सावन में महकता रहे हमारा यह परिवार।
सावन की हार्दिक शुभकामनाएं सासू मां
Sawan WhatsApp-Instagram Status for Sasu Maa
1. सावन आया है हरियाली की सौगात लाया है, सासू माँ के चेहरे पर फिर से प्यारी मुस्कान लाया है। Happy Sawan
2. आपका आशीर्वाद ही मेरा सबसे बड़ा गहना है सासू माँ, सावन की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं!
3. शिव-पार्वती की तरह आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे, यही है मेरी सच्ची प्रार्थना। Happy Sawan 2025
4. हरियाली भी फीकी लगे, आपकी ममता के सामने... सासू माँ को सावन की दिल से शुभकामनाएं!
5. सावन की बौछारें, और सासू माँ का प्यार दोनों ही जीवन को संवार देते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
