Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
Happy Navratri Wishes for Love: दिल के सबसे करीब शख्स को दें शारदीय नवरात्रि 2024 की प्यारभरी शुभकामना
Happy Shardiya Navratri Wishes for Love in Hindi: शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण और पवित्र पर्व है, जो देवी दुर्गा की आराधना के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर नौ दिनों तक चलता है और दशमी तिथि पर विजयादशमी या दशहरा के साथ समाप्त होता है। शारदीय नवरात्रि विशेष रूप से उत्तर भारत में बहुत धूमधाम से मनाई जाती है।
नवरात्रि के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों-शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री-की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन अलग-अलग देवी की पूजा कर भक्त उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। इन दिनों में भक्त व्रत रखते हैं, विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और मां दुर्गा से अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
नवरात्रि शक्ति की उपासना का पर्व है, जिसमें भक्त अपने अंदर की नकारात्मक शक्तियों को नष्ट करने और सकारात्मकता को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। इस दौरान कई जगहों पर गरबा और डांडिया रास जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं, जो इस पर्व की खुशी और उत्साह को और बढ़ाते हैं। शारदीय नवरात्रि 2024 के अवसर आप अपने दिल के करीब रहने वाले शख्स को ये प्यारभरे संदेशों के साथ शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Happy Shardiya Navratri 2024 Wishes and Quotes for Love in Hindi

1. "इस नवरात्रि, माँ दुर्गा का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से भर दे और हमारे रिश्ते को और भी मजबूत बनाए। शुभ नवरात्रि!"
2. "नवरात्रि के पावन अवसर पर माँ दुर्गा आपको और हमारे रिश्ते को हमेशा अपनी कृपा से संवारें। आपके साथ हर दिन एक नया उत्सव है।" Happy Shardiya Navratri 2024
3. "माँ दुर्गा की कृपा से हमारी जिंदगी में प्यार, शांति और समृद्धि बनी रहे। इस नवरात्रि पर आपको ढेर सारी खुशियाँ और प्यार भेज रहा हूँ।"
4. "शारदीय नवरात्रि के इस पवित्र पर्व पर माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि हमारा साथ सदा अटूट रहे। आपको नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएँ!"

5. "माँ दुर्गा का आशीर्वाद आपकी हर मनोकामना पूरी करे और हमारे जीवन को प्रेम से भर दे। नवरात्रि 2024 की ढेर सारी शुभकामनाएँ!"
Happy Navratri 2024 Wishes and Messages for Love in Hindi
6. "नवरात्रि के इस पवित्र पर्व पर माँ दुर्गा आपको शक्ति, समृद्धि और अपार खुशियाँ प्रदान करें। मैं हमेशा आपके साथ हूँ। शुभ नवरात्रि!"
7. "माँ दुर्गा का आशीर्वाद हमारे रिश्ते को सदा मधुर बनाए रखे। इस नवरात्रि, आपको ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएँ।"
8. "शारदीय नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा से यही प्रार्थना है कि हमारे प्यार में हमेशा मिठास और खुशी बनी रहे। शुभ नवरात्रि!"
9. "इस नवरात्रि पर माँ दुर्गा आपके जीवन में नई रोशनी और नई ऊर्जा लाएं। आपके साथ हर पल अनमोल है। नवरात्रि की शुभकामनाएँ!"
10. "नवरात्रि के इस पावन पर्व पर माँ दुर्गा का आशीर्वाद हमारे रिश्ते को और भी मजबूत बनाए और हमारे जीवन में प्रेम और खुशियाँ भर दे। शुभ नवरात्रि 2024!"
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
