Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Valentine Day 2024 Shayari: शायरी के साथ करें हाल-ए-दिल बयां, भेजें वैलेंटाइन डे रोमांटिक Messages, Quote
Happy Valentines Day Shayari Wishes In Hindi: साल का सबसे रोमांटिक दिन आखिर आ ही गया। इस मौके का इंतजार हर कपल को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। ये उन युवाओं के लिए भी बेहद ख़ास पल है जो अपने दिल की बात अपने प्यार को कहना चाहते हैं
वैलेंटाइन डे पर आप भी अपने पार्टनर को अपना हाल-ए-दिल बयां करना चाहते हैं तो शब्दों से सजे एक खूबसूरत मैसेज से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता है। शायरी के अंदाज में कही गयी बात तो सीधे दिल पर असर करती है। यहां हम लेकर आये हैं मशहूर शायरों की प्यार पर लिखी शायरियां जो आप वैलेंटाइन डे के मौके पर शेयर कर सकते हैं।

Happy Valentines Day Shayari in Hindi
1.
पूछ लेते वो बस मिज़ाज मिरा
कितना आसान था इलाज मिरा

2.
मेरे बस में नहीं अब हाल-ए-दिल बयां करना,
बस इतना समझ लो, लफ्ज कम और मोहब्बत है बेइंतहा!
3.
मेरा हक़ नहीं है तुम पर,
ये जानता हूं मैं,
फिर भी न जाने क्यों,
दुआओ में तुझको मांगना,
अच्छा लगता है।

Happy Valentines Day Romantic Shayari for Wife in Hindi
4.
बड़ी नादानी से पूछा उन्होंने,
क्या अच्छा लगता हैं
हमने भी धीरे से कह दिया,
एक झलक आपकी

5.
बहुत छोटी-सी लिस्ट है मेरी ख्वाहिशों की
पहली ख्वाहिश भी तुम और आखिरी भी तुम!
Happy Valentines Day Romantic Shayari for Girlfriend in Hindi
6.
कुछ सोचूं तो तेरा ही ख्याल आता है,
कुछ बोलूं तो तेरा नाम आता है
कब तक मैं छुपाऊं अपने दिल की बात,
तेरी हर एक अदा पे हमें प्यार आता है!

7.
आंखों को जब तेरा दीदार हो जाता है,
दिन कोई भी हो मेरे लिए वो त्यौहार हो जाता है।
8.
दिल में किसी के राह किए जा रहा हूं मैं
कितना हसीं गुनाह किए जा रहा हूँ मैं

9.
प्यार का पहला ख़त लिखने में वक़्त तो लगता है
नए परिंदों को उड़ने में वक़्त तो लगता है
10.
हमें भी नींद आ जाएगी हम भी सो ही जाएंगे
अभी कुछ बे-क़रारी है सितारो तुम तो सो जाओ
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
