Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Hariyali Teej Rules for Couple: हरियाली तीज व्रत में शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत?
Hariyali Teej Rules for Couple in Hindi: हरियाली तीज का पर्व हिन्दू धर्म में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इस वर्ष 7 अगस्त को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन विवाहित स्त्रियां प्रातः काल स्नान आदि के पश्चात् व्रत का संकल्प लेती हैं और इस दिन से जुड़े नियमों का पालन करती हैं। व्रत या उपवास व्यक्ति को रोज़मर्रा के जीवन की दिनचर्या को तोड़ता है और नया अनुभव देता है।
हरियाली तीज का व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र तथा वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए करती हैं। वहीं कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए यह व्रत करती हैं। हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव और माता पार्वती का पूरे विधि विधान से पूजन किया जाता है तथा उनसे पारिवारिक सुख का आशीर्वाद लिया जाता है।

हरियाली तीज के दौरान व्रती को कई तरह के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में व्रत-उपवास के दौरान शरीर को स्वच्छ व्यवहार व साफ़ वातावरण में ही रखना चाहिए। इस दिन कुछ गलत कार्यों से व्रत भंग हो जाता है और उसका फल भी नहीं मिलता। हरियाली तीज के व्रत के दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाये या नहीं इस बात को लेकर भी संशय बना रहता है। जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
हरियाली तीज के दिन संबंध बनाना सही या गलत?
हरियाली तीज के दिन शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाना चाहिए। इस दिन माता पार्वती और शिव की अपार महिमा होती है और पवित्रता का ध्यान रखना ज़रुरी होता है।
हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार शारीरिक संबंध को लेकर कुछ विशेष बातें बताई गई है। हिंदू धर्म में व्रत के दौरान दंपति को दूसरे के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। व्रत के दौरान सम्भोग करने से ना केवल शरीर बल्कि मन भी दूषित हो जाता है। व्रत के दौरान शुद्धता का पूर्ण रूप से ख्याल रखना चाहिए। हरियाली तीज का उत्सव देवी पार्वती और भोलेनाथ के स्मरण में ही बिताना चाहिए। मन में किसी भी तरह का दूषित भाव लाने से बचना चाहिए।
वैज्ञानिक कारण
व्रत उपवास के दौरान व्यक्ति अन्न का दाना भी ग्रहण नहीं करता। वहीं हरियाली तीज का व्रत निर्जला किया जाता है। इस दौरान कुछ ना खाकर या बेहद कम फल आदि ग्रहण करके व्रत का पालन किया जाता है। ऐसे में शारीरिक समबन्ध बनाना शरीर की सारी शक्ति खत्म कर देता है और दुर्बल बना देता है। इसलिए हरियाली तीज के दिन शारीरिक सम्भोग नहीं करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications