Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Randeep Hooda Birthday Special: हरियाणा का छोरा, मणिपुर की छोरी, रणदीप-लिन की दिलचस्प प्रेम कहानी
Randeep-Lin Love Story: कहते हैं सच्चा प्यार न तो जाति-धर्म देखता है और न ही दूरी। बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और मणिपुर की लिन लैशराम की लव स्टोरी इसका सबसे खूबसूरत उदाहरण है। हरियाणा के छोरे और नॉर्थ ईस्ट की छोरी का यह मिलन, संघर्षों और सच्चे इश्क से भरी एक अनोखी दास्तां है। रणदीप, जो अपने दमदार अभिनय और सरल स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, ने कभी खुलकर अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में ज्यादा बातें नहीं कीं। लेकिन जब उनकी जिंदगी में लिन आईं, तो सब कुछ बदल गया।
दोनों की पहली मुलाकात बेहद सादगी से हुई, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता दोस्ती से मोहब्बत और फिर शादी तक पहुंचा। आज बॉलीवुड के सुपरस्टार रणदीप हुड्डा का बर्थडे है तो इस खास मौके पर जानते हैं हरियाणा के छोरे रणदीप और मणिपुर की छोरी लिन लैशराम की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी।

डिप्रेशन में चले गए थे हुड्डा
बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले रणदीप हुड्डा की जर्नी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही। एक समय ऐसा भी आया जब रणदीप हुड्डा को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा और उन्होंने अपना सब कुछ बेच दिया। रणदीप ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वो डिप्रेशन का शिकार हो गए। मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और सभी परेशानियों का डटकर सामना किया।
लिन और रणदीप की लव स्टोरी
रणदीप हुड्डा की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। लिन भी रणदीप की तरह ही एक्टिंग की दुनिया से आती हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी प्रेम कहानी की चर्चा एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई। दोनों की पहली मुलाकात एक थिएटर के दौरान बेहद सादगी से हुई थी। पहले वो दोस्त बने और फिर धीरे-धीरे प्यार का फूल खिला।
एक पोस्ट से शुरू हुआ इश्क का सिलसिला
हालांकि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर मोहर नहीं लगाई। मगर साल 2021 में हुड्डा ने लिन संग दिवाली की फोटो शेयर की और वहीं से गॉसिप के गलियारों में उनके इश्क के चर्चे तेज हो गए। इसके बाद रणदीप और लिन की बर्थडे वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गईं और दोनों ने अपने रिश्ते को कुबूल किया।
संघर्षों का दौर भी आया
यह रिश्ता इतना आसान नहीं था। रणदीप ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे। एक वक्त ऐसा भी आया जब आर्थिक तंगी के कारण उन्हें अपनी कई चीजें बेचनी पड़ीं। लेकिन इन हालातों में लिन ने उनका साथ कभी नहीं छोड़ा। दोनों ने हर मुश्किल का सामना मिलकर किया और एक-दूसरे का सहारा बने रहे। आखिरकार, लंबे इंतजार और संघर्ष के बाद रणदीप और लिन ने अपने रिश्ते को एक नए मुकाम तक पहुंचाया।
मणिपुर की परंपराओं और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दोनों ने 29 नवंबर 2023 को शादी की और सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो गए। यह शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो अलग-अलग संस्कृतियों का मिलन थी। हरियाणा की सादगी और मणिपुर की खूबसूरती ने इस रिश्ते को और भी खास बना दिया। आज रणदीप और लिन की लव स्टोरी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो सच्चे प्यार पर भरोसा रखते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
