Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्यों हर लड़की चाहती है विराट कोहली जैसा पति? जानें कौन सी खूबियां बनाती हैं उन्हें बेस्ट हस्बैंड
विराट कोहली सिर्फ क्रिकेट के मैदान पर नहीं, बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ भी सुपरस्टार हैं। अनुष्का शर्मा के साथ उनकी जोड़ी आज करोड़ों लोगों की फेवरेट है। वो एक ऐसे पति हैं, जो प्यार जताने से नहीं झिझकते और अपने रिश्ते को पूरी इज्जत और ईमानदारी से निभाते हैं। शायद यही वजह है कि आज विराट कोहली करोड़ों लड़कियों के 'ड्रीम हसबैंड' हैं। विराट कई बार यह बात साबित कर चुके हैं कि वो सिर्फ क्रिकेट के मैदान के बादशाह नहीं हैं, बल्कि रिश्तों के भी सच्चे किंग हैं। लेकिन आखिर ऐसा क्या है विराट कोहली में, जो हर लड़की चाहती है कि उसका जीवनसाथी विराट जैसा हो? आइए, जानते हैं वो बातें जो विराट को बनाती हैं परफेक्ट हसबैंड मटेरियल -

प्यार में ईमानदार और इमोशनल
विराट कोहली का अनुष्का शर्मा के लिए प्यार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। चाहे मैदान पर हो या मीडिया के सामने, विराट ने हमेशा अनुष्का को इज्जत और क्रेडिट दिया है। उन्होंने खुलेआम कहा कि अनुष्का ने उनकी जिंदगी में पॉजिटिव बदलाव लाए हैं। हर लड़की चाहती है ऐसा पार्टनर जो न सिर्फ प्यार करे बल्कि उसका सम्मान भी करे।

प्यार जताने से कतराते नहीं
विराट का प्यार सिर्फ प्राइवेट नहीं, पब्लिक भी है और यही उनकी असली खूबी है। मैच के दौरान भी विराट को अनुष्का के लिए प्यार जताते देखा गया है। चाहे कैमरे के सामने उन्हें फ्लाइंग किस देना हो या जीत के बाद उनके नाम का जिक्र करना, विराट कभी अपने इमोशन छिपाते नहीं। वो दिखाते हैं कि प्यार जताने में शर्म नहीं, गर्व होता है।
जिम्मेदार और फैमिली मैन
क्रिकेट की व्यस्त जिंदगी के बावजूद विराट अपने परिवार को प्राथमिकता देते हैं। जब उनके बच्चों का जन्म हुआ, तो उन्होंने क्रिकेट से कुछ टाइम का ब्रेक लेकर एक पिता होने का फर्ज़ निभाया। आज के समय में यही गुण एक पति को सबसे खास बनाता है, जो परिवार को समय दे और साथ खड़ा रहे।
प्यार में ईगो नहीं, बराबरी
विराट कोहली ने स्टीरियोटाइप्स तोड़ दिए जब एक वीडियो में उन्हें अनुष्का शर्मा के शॉपिंग बैग उठाते देखा गया। बिना किसी झिझक के उन्होंने सारे बैग थामे हुए थे। वीडियो में यह साफ झलक रहा था कि उनके और अनुष्का के रिश्ते में ना कोई ईगो है और ना शर्म, बस प्यार और बराबरी का एहसास है। विराट ने साबित कर दिया कि जेंटलमैन अब सिर्फ फिल्मों में नहीं, असल जिंदगी में भी होते हैं।
खुलकर इमोशन दिखाते हैं
विराट कोहली अपनी भावनाएं खुलकर दिखाने में यकीन रखते हैं। चाहे मैच हारने पर आंसू बहाना हो या किसी जीत पर झूम उठना, वो हमेशा दिल से जीते हैं। यही इमोशनल साइड उन्हें एक सच्चा और भरोसेमंद पार्टनर बनाती है।
रिलेशनशिप में पार्टनरशिप
विराट और अनुष्का की जोड़ी की सबसे बड़ी खासियत है इक्वैलिटी यानी बराबरी। दोनों एक-दूसरे की प्रोफेशनल और पर्सनल ग्रोथ का सम्मान करते हैं। विराट कई बार कह चुके हैं कि अनुष्का की वजह से वो बेहतर इंसान बने हैं। यही वजह है कि लड़कियां सोचती हैं कि काश, मेरा भी लाइफ पार्टनर ऐसा हो।



Click it and Unblock the Notifications
