Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Emotional Needs Of Men: पति के इमोशन को पत्नी कैसे समझ सकती है? जानें पुरूषों की भावात्मक जरूरतें क्या हैं
अक्सर ये सुनने को मिलता है कि महिलाएं भावात्मक रूप से काफी कमजोर होती हैं, लेकिन पुरूष इमोशनली ज्यादा वीक होते हैं बस वो अपनी वीकनेस को दूसरे को सामने दिखाना पसंद नहीं करते हैं। एक पुरुष की भावनात्मक ज़रूरतों को समझना आपके रिश्ते के लिए सबसे अहम है। क्योंकि आपका पार्टनर को हो या आपका भाई या दोस्त वो इमोनली ओपन नहीं हो पाते, जिस तरह से महिलाएं हो जाती हैं। उनको अपने इमोशन को छुपाना आता है,लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि वो इमोशनली टूटते नहीं है या फिर उनकी आंखों में आंसू नहीं आते हैं। ऐसे में क्या ये महिलाओं की जिम्मेदारी नहीं बनती है कि वो अपने सबसे पुरूष के इमोशन को समझे और उसकी प्रॉब्लम्स में शरीक हो।

पुरूषों के इमोशन काफी गहरे होते हैं
अगर आप लड़कों के नजरिए से देखते हैं तो उनके इमोशन काफी गहरे होते हैं। जिनको महिलाएं जल्दी समझ नहीं पाती हैं। अगर कोई लड़का वास्तव में आपके साथ अपने इमोशन को शेयर करते हैं तब ही कहीं जा कर पता चलता है कि पुरूष भावनात्मक रूप से कमजरो महसूस कर रहा है। इस तरह से पुरूष अपने अंदर किसी को झांकने नहीं देते हैं। लेकिन वो अपने सबसे करीब महिला से ये चाहते भी हैं वो उऩके इमोशन्स को समझे।

मनुष्य की भावनात्मक ज़रूरतें क्या हैं?
पुरूषों की अपनी जरूरतें, अहसास और इमोशन होते हैं, जिसे समझना महिला के लिए मुश्किल हो जाता है, जब वो बाहर से दिखाता है कि खुश है लेकिन अंदर ही अंदर वो टूट रहा होता है। पुरुष अपनी पार्टनर को खुश करने के लिए सारे काम करता है। चाहे उसकी पार्टनर इस बात को मानें या ना मानें। काम पर जाना, चीजों को ठीक करना, अपने परिवार की देखभाल करना (भले ही ये आर्थिक रूप से ही क्यों न हो)। उसे ये महसूस करने के लिए कि वो एक पति या पिता के रूप में अपना काम कर रहा है, उसे आपके मुंह से सुनने की जरूरत होती है।

आप अपने पार्टनर की बनें सबसे अच्छी दोस्त
आपका लाइफ पार्टनर आपको अपनी सबसे अच्छी दोस्त के रूप में भी चाहता है। वो चाहती है आप उसकी बीवी होने के साथ ही उसकी बेस्ट फ्रेंड भी बनें, जिसके साथ वो अपने सारे दुख दर्द बता सके। बहुत सारे कपल्स ऐसे होते हैं, जो पति और पत्नी तो हैं लेकिन सबसे अच्छे दोस्त नहीं। जब आपके पति आपको अपना सबसे अच्छा दोस्त कह सकते हैं, तो इसका मतलब आपकी सोंच से से कहीं अधिक होगा।

उसे आपकी जरूरत है
इसका मतलब है कि आपके लाइफ पार्टनर को इमोशनली तौर पर आपकी जरूरत है। कई सारे शादीशुदा कपल्स ऐसे होते हैं जो इमोशनली कनेक्ट नहीं होते हैं। पत्नी अपने पति के साथ इमोशनली अटैच नहीं होती है। जिसके कारण पति अपनी भावनाएं उसके साथ शेयर नहीं कर पाता है।

इमोशनली कनेक्ट होना प्यार की गहराई तक जाना
भले ही आप आपने पति के साथ कितना भी फिजिकली इंटीमेट हो जाएं, या फिर साथ में हाथ में हाथ डालकर उसके साथ घूमे, लेकिन जब तक आप उसके साथ इमोशनली कनेक्ट नहीं हैं आप अपने पति को समझ ही नहीं सकती हैं। आप अपने शब्दों के जरीये इस बात की तरफ इशारा करें कि आप उसे समझती हैं। उसके हाथ पर हाथ रखकर ये भरोसा दिखाएं कि वो आपके लिए कितना मायने रखता है। उसकी आंखों में देखकर ये समझाएं कि आप उसके साथ हर सफऱ में साथ रहेंगी। आप के ऐसा करने से उसके भावनात्मक जरूरतों में अद्भुत काम होगा जिस तरह से आपको उसकी इमोशनली जरूरत होती है, वैसी ही आपके लाइफ पार्टनर को भी आपकी जरूरत है।
cover Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
