Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Atul Subhash-Nikita मैट्रोमोनियल साइट पर मिले, डेटिंग के बाद की Love-Marriage! क्यों रिश्ते में आई दरार?
Atul Subhash And Nikita Singhania Marriage Story : बेंगलुरु इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड के बाद उनका मामला पूरे देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। अब इस केस को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। यह मामला अब पुरुष उत्पीड़न का बन चुका हैं। लोग देश की न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं। इसके अलावा लोग अतुल के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं।
ऐसे में हर कोई जानना चाहता हैं कि आखिर इस बेंगलुरु इंजीनियर की पत्नी निकिता कौन थी? दोनों की पहली बार कहा मुलाकात हुई और दोनों कैसे एक-दूसरे से मिले?

मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले थे अतुल सुभाष और निकिता
अतुल सुभाष की शादी को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। अतुल और उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर मिले थे। फिर कई मुलाकातों और बातचीत के बाद परिवार के लोगों ने दोनों की शादी साल 2019 में करा दी थी। निकिता उत्तर प्रदेश के जौनपुर की रहने वाली हैं। आत्महत्या से पहले, अतुल ने 40 पन्ने का सुसाइड नोट और एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी और न्यायालय के एक जज पर गंभीर आरोप लगाए। इस मामले में बेंगलुरु के उनके घर पर सुसाइड की घटना घटी। सूचना मिलते ही उनके माता-पिता बेंगलुरु पहुंचे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कौन हैं निकिता सिंघानिया?
निकिता सिंघानिया, जो दिल्ली की रहने वाली हैं, एक एआई इंजीनियर हैं। उन्होंने अपनी बी.टेक की डिग्री बनस्थली विद्यापीठ से प्राप्त की और उसके बाद जयपुरिया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से फाइनेंस में एमबीए किया। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने कोडेक्स इंफोसोल्यूशंस और एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में इंटर्नशिप की। इसके बाद, उन्होंने मेरिटो में भी काम किया।
निकिता ने 2021 में आईटी कंपनी एक्सेंचर में सीनियर एनालिस्ट के रूप में काम शुरू किया। अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर उन्हें प्रमोशन मिला और वह कंसल्टेंट बन गईं। इस मामले के बाद निकिता ने अपना लिंक्डइन प्रोफाइल डिएक्टिवेट कर दिया है।
कहा खराब हुए रिश्ते?
अतुल के चचेरे भाई ने बताया निकिता के पिता की तबीयत खराब थी, इस वजह से उसके घरवाले जल्दी शादी कराना चाहते थे। इसके बाद दोनों की शादी वाराणसी के होटल में हुई। इसके बाद निकिता सुसराल आ गई, जहां वो सिर्फ 2 दिन रही फिर अतुल के साथ बेंगलुरु चली गई। जहां शुरु मं तो सब ठीक रहा, लेकिन बच्चा होने के बाद दोनों के बीच कहा सुनी होने लगी। फिर एक दिन निकिता बेटे को लेकर जौनपुर से मायके आ गई। दोनों का रिश्ता बिगडता चला गया। इस बारे में अतुल ने भी सुसाइड नोट के पेज नम्बर 7 पर सारी बात बताई है। कैसे दोनों मिले और अपने शादी के बाद मायके जाते हुए निकिता अपने साथ सारा सोना लेकर चली गई।
अतुल सुभाष ने लगाए थे, ये सारे आरोप
इंजीनियर अतुल सुभाष ने आत्महत्या से पहले 24 पन्नों का सुसाइड नोट और डेढ़ घंटे का वीडियो बनाया, जिसमें उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त की। अतुल ने अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, साले अनुराग सिंघानिया उर्फ पीयूष, और चचेरे ससुर सुशील सिंघानिया को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया।
सुसाइड नोट और वीडियो में अतुल ने जौनपुर कोर्ट के फैसले पर असंतोष जताया। उन्होंने कहा कि पत्नी ने दहेज उत्पीड़न, मारपीट, और अप्राकृतिक दुष्कर्म सहित नौ फर्जी मुकदमे दर्ज कराए। इन मामलों के चलते उन्हें 120 बार तारीखें भुगतनी पड़ीं, जिनमें से 40 बार वह बेंगलुरु से जौनपुर आए। इसके कारण उनके माता-पिता को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।



Click it and Unblock the Notifications