Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Mukesh-Nita Love Story: ट्रैफिक सिग्नल पर मुकेश ने नीता को किया था प्रपोज, दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी
Mukesh-Nita Love Story : देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। देशभर में अनंत और राधिका की शादी के खूब चर्चा हो रही हैं। शादी से पहले अनंत और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी थी। वैसे आपको बता दें कि अनंत के पैरेंट्स
मुकेश और नीता की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। बता दें कि ये लव मैरिज नहीं बल्कि अरेंज मैरिज थी। मुकेश अंबानी के माता-पिता ने ही उनके लिए नीता को पसंद किया था। आइए जानते हैं कि दोनों की लवस्टोरी के बारे में।

ऐसे शुरू हुई थी लवस्टोरी
नीता अंबानी को शुरू से ही नृत्य और संगीत में खासी रुचि थी। वह भरत नाट्यम में पारंगत डांसर हैं। एक बार नवरात्रि के मौके पर मुंबई के बिरला मातोश्री में नीता को सांस्कृतिक कार्यक्रम में परफॉर्म करना था। तब नीता 20 साल की थीं। इस कार्यक्रम में मुकेश के माता-पिता धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन भी पहुंचे थे। उन्हें नीता और उनका डांस काफी अच्छा लगा। और मुकेश अंबानी ने मन ही मन नीता को मुकेश के लिए नीता को पसंद कर लिया था।
जब अगले दिन धीरूभाई ने किया नीता के घर
अगले दिन धीरूभाई अंबानी ने नीता के घर फोन लगाया। नीता ने फोन उठाया, दूसरी तरफ से आवाज आई, 'मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं...।' ये सुनते ही नीता ने रॉन्ग नंबर कहकर फोन काट दिया। फिर फोन की घंटी बजी, नीता ने फोन उठाया, दूसरी ओर से वहीं आवाज आई, 'मैं धीरूभाई अंबानी बोल रहा हूं, क्या मैं नीता से बात कर सकता हूं...', इस पर नीता ने कहा 'आप धीरूभाई अंबानी है तो मैं एलिजाबेथ टेलर...', और फोन काट दिया।
धीरूभाई अंबानी ने बुलाया ऑफिस
इसके बाद धीरूभाई अंबानी ने एक बार फिर से नीता के घर फोन लगाया। इस बार नीता के पिता ने फोन उठाया। सामने से धीरूभाई अंबानी की आवाज सुन उन्होंने नीता को बुलाया और कहा, "फोन लो, फोन पर धीरूभाई अंबानी हैं।" नीता ने फोन लिया और कहा, "जय श्री कृष्ण।" इतने में दूसरी तरफ से आवाज आई, "मैं आपको अपने ऑफिस में इन्वाइट कर रहा हूं।" और फोन रख दिया।
जब धीरूभाई ने मुकेश-नीता को मिलवाया
इसके बाद नीता अपने पिता के साथ धीरूभाई के ऑफिस पहुंची। दोनों ही आमने-सामने बैठे। दोनों के बीच बात शुरू हुई। धीरूभाई ने नीता से पूछा, "तुम क्या करती हो? तो नीता ने कहा, "मैं पढ़ाई करती हूं।" फिर दूसरा सवाल "तुम्हारी दिलचस्पी किसमें है।" नीता ने जवाब दिया, "डांसिंग और स्विमिंग।" कुछ देर बातचीत होने के बाद धीरूभाई ने नीता से पूछा, "क्या तुम मेरे लड़के मुकेश से मिलना चाहोगी।" नीता के पिता ने मुकेश से मिलने के लिए हामी भर दी।
ऐसे मिले दोनों पहली बार
नीता एक इंटरव्यू में बताया था कि उस समय मुकेश ऊषा किरण में रहते थे। नीता उनसे मिलने उनके घर पहुंचीं और घर की घंटी बजाई। सामने दरवाजा मुकेश ने ही खोला। दरवाजा खुलते ही मुकेश ने नीता की तरफ हाथ बढ़ाकर कहा, "हाय! मैं मुकेश हूं।" नीता को उस वक्त विश्वास ही नहीं हुआ कि सामने मुकेश अंबानी खड़े थे। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलासिला शुरू हुआ। 6वीं या 7वीं मुलाकात के बाद वो मुकेश के साथ कम्फर्टेबल फील करने लगी। लेकिन नीता ने मन ही मन सोच लिया था कि शादी के बारे में फैसला वो पढ़ाई के बाद ही लेंगी।
सिग्नल पर किया मुकेश ने प्रपोज
एक बार नीता और मुकेश मुंबई के पेडर रोड की तरफ निकले थे। शाम के करीब 7:30 बज रहे थे और ट्रैफिक ज्यादा था। मुकेश की कार एक सिग्नल पर रुकी और तभी मुकेश ने फिल्मी अंदाज में नीता से पूछा, "क्या तुम मुझसे शादी करोगी?" नीता शरमा गई और मुकेश से गाड़ी चलाने को कहा। सिग्नल खुल चुका था और पीछे से कई गाड़ियां हॉर्न बजा रही थीं, लेकिन मुकेश ने कहा, "जब तक तुम्हारा जवाब नहीं मिलेगा, तब तक मैं गाड़ी नहीं चलाऊंगा।" ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बन रही थी। तब नीता ने जवाब दिया था, "यस.. आई विल.. आई विल।"
1984 में हुई शादी
अगले दिन मुकेश ने अपने पिता से कहा कि वो नीता से शादी करना चाहते हैं। फिर क्या था, धीरूभाई अंबानी ने नीता के पिता से रिश्ते की बात की और कुछ दिनों बाद 1984 में नीता की शादी मुकेश से हो गई।



Click it and Unblock the Notifications
