Latest Updates
-
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स
जानें जीवनसाथी चुनने का मंत्र, देवी लक्ष्मी ने इन गुणों को देख भगवान विष्णु को माना था अपना पति
How do I choose the right partner in life- पढ़ाई-लिखाई, करियर बनाने के बाद सभी एक ही बात सोंचते हैं कि अब अपने लिए लाइफ पार्टनर को ढूढ़ा जाए और अपने मनपसंद लड़का या फिर लड़के से शादी करके विवाह के बंधन में बंध जाएं। लेकिन इसके लिए सबसे पहला सवाल होता है कि वो ये कि अपने लिए एक अच्छे जीवनसाथी को कैसे चुने? इस फैसले को काफी गंभीरता से लेना चाहता है क्योंकि ये पूरी जिंदगी का सवाल होता है।

जीवनसाथी लाइफ को खुशहाली से भर भी सकता है और तबाह भी कर सकता है। इसलिए इस फैसले को लोग बहुत ही सोंच विचार कर करते हैं। लेकिन आपको लाइफ पार्टनर के गुणों के चुनाव करने में परेशानी आ रही है तो आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के विवाह से भी जान सकते हैं, कैसे मां लक्ष्मी ने अपने वर के रूप में भगवान विष्णु को चुना था।
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जब समुद्र मंथन से मां देवी लक्ष्मी प्रकट हुई उस समय हर कोई उनसे शादी करना चाहता था, चाहे वो देवता हो या फिर असुर। जब देवी लक्ष्मी ने भगवान विष्णु की ओर देखा तो उसी समय से अपना पति उनको मान लिया। क्योंकि उनमें वो सारे गुण थे जो मां लक्ष्मी अपने पति के रूप में चाहती थीं। आइये जानते हैं कि भगवान विष्णु को अपने पति के रूप में मां लक्ष्मी ने कौन-कौन से गुणों के साथ अपना परफेक्ट लाइफ पार्टनर नजर आया और उनके साथ विवाह बंधन में बंधी। इन गुणों को जानकर आप भी अपने लिए परफेक्ट लाइफ पार्टनर को सर्च कर सकते हैं।

प्यार जताना आता हो
मां लक्ष्मी अपने लिए जब वर का चुनाव कर रही थीं तब भगवान विष्णु में उन्होंने इस गुण को देख लिया था कि वो एक ऐसे पति बनेंगे जिसे प्यार जताना आता है। इसी तरह से आम लोग भी यही चाहते हैं कि उनका जीवन साथी उनकों प्यार करे, उसे जताए, उसका सम्मान करें। क्योंकि पति और पत्नी का साथ जीवनभर को होता है और लाइफ बिना प्यार के चल नहीं सकती। एक दूसरे पर विश्वास और सहारा बनाना बहुत ही जरूरी होता है।

गुस्से पर काबू करने वाले
मां लक्ष्मी ने विष्णु भगवान में ये गुण देखा कि वो अपने गुस्से को कंट्रोल करने वाले थ। उनके अंदर धैर्य था। जो लोग अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं रख पाते हैं, वो काफी उलझे हुए होते हैं। वहीं जिसे गुस्से पर काबू करना आता है वो लाइफ के हर पड़ाव में कामयाब है। इससे उसकी शादीशुदा जिंदगी में कोई परेशानी नहीं आती है।

सामने वाले के विचारों और बातों का सम्मान
जब कोई सामने वाले के विचारों का सम्मान करने वाला होता है तो खुद के साथ दूसरों को भी प्रेरिच करता है। लाइफ में किसी भी तरह की समस्या होने पर उसे सही करने की क्षमता उसमें होती है। ये गुण भगवान विष्णु में मां लक्ष्मी ने देख लिया था। शास्त्रों में भी दोनों के बीच की बातचीत बहुत ही सौम्य और सरल है। क्योंकि भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी एक दूसरे को समझते हैं, उनका सम्मान करते हैं।

खुद के साथ ईमानदार होना
जो शख्स हमेशा खुद के साथ ईमानदार होता है वो दूसरे के साथ भी हमेशा ईमानदार होता है। ऐसा वो शादी के बाद भी रहता है। वो अपने जीवन साथी के साथ भी ईमानदार रहता है और ईमानदारी के साथ शादी को निभाता है। वो अपने आप को इस तरह से बना लेता है कि उसका लाइफ पार्टनर को उससे कुछ पूछने की ही जरूरत महसूस ना हो, सब कुछ उसके चरित्र से पता चल जाता है। अपने इस गुण की बदौलत वो अपने शादीशुदा जिंदगी में कामयाब रहता है। और यही गुण माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु में देखा था।
Image Courtesy- pinterest.com
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications