Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
इन संकेतों से जानें आपका पति सिर्फ पैसों के लिए कर रहा आपका इस्तेमाल
शादी से पहले अक्सर लड़कियों से कहा जाता है कि शादी के बाद तुम तो राज करोगी, पति का सारा पैसा तुम्हारे पास होगा, भले ही वो खुद एक अच्छी नौकरी क्यों ना कर रही हो, लेकिन लोगो के दिमाग में बस एक बात रहती है कि शादी के बाद तो पति ही सारा पैसा खर्च करेगा, लड़की की पूरी सैलरी तो बचेगी, क्योंकि कोई पति अपनी पत्नी का पैसों पर ऐश नहीं करना चाहता है। लेकिन जब शादी होती है तो मामला उल्टा हो जाता है। बहुत सारे ऐसे पति होते हैं जो चाहते हैं कि पत्नी ही घर का खर्च उठाए। वहीं अगर पत्नी की सैलरी पति की सैलरी से अधिक है तो सोने पर सुहागा हो जाता है। वो अपने खर्च के लिए भी पत्नी से पैसे मांगते हैं। पति माहौल इस तरह से बना देते हैं कि पत्नी को खर्चे उठाने पड़ते हैं।

वहीं बहुत से ऐसे भी पति होते हैं जो घर के खर्च को पत्नी के साथ मिलकर पूरा करते हैं, सेविंग भी करते हैं। आइये जानते हैं ऐसे पतियों के बारें में जो आर्थिक रूप से पत्नी पर ही निर्भर रहना चाहते हैं, वो अपनी पत्नी का पूरी तरह से दोहन करने में लगे रहते हैं-
चाहता है कि घर के खर्च आप उठाएं
आप अपनी सैलरी से घर के खर्चे पूरे कर रही हैं, वहीं अगर आप अपने पति से उसकी सैलरी और खर्चों के बारें में पूछती हैं तो उसके पास ढेर सारे बहाने मौजूद होते हैं। जो इस बात का साफ संकेते है कि वो आपका यूज कर रहा है। अपनी सैलरी से घर के खर्चो में योगदान नहीं देना चाहता।

आपकी बैंक डीटेल से लेकर हर ट्रांजेक्शन की खबर
क्या आपके पति आपकी बैंक डीटेल्स, आपके खर्च, आपकी सेविंग पर पूरी नजर बनाकर रखाता है। अगर आपने कहीं अपना पैसा खर्च भी किया होता है तो वो आपके उसकी पूरी जानकारी मांगने लगता है, भले ही वो आपको अपने खर्चे के बारें में ना बताता हो। उसको आपके पैसे से जुड़े हर ट्रांजेक्शन की खबर होती है।

पैसों की मांग कम नहीं होती है
आपका पति हमेशा आपसे पैसा मांगता है। भले ही उसकी सैलरी आपकी सैलरी से अधिक हो, लेकिन वो कई तरह के इनवेंसमेंट और खर्चों के बारें में बता कर आपके पैसे लेने की कोशिश करता है। आप पर पैसे के लिए दबाव डालता है। आपका पति पैसे वापस करने की बात भी करता है, लेकिन कभी वापस नहीं करता है।

आपको फाइनेंशली रूप में कंट्रोल में रखता है
आपका पति आपको हमेशा कंट्रोल करने की कोशिश में रहता है। चाहे वो इमोशनली ही क्यों ना हो। अगर आप ने कभी उसको कोई गुस्से में बात बोली हो, लेकिन वो इतना इमोशनल हो जाता है कि आपको खुद दुख होने लगता है कि मैंने क्यों कही वो बात। इस तरह से वो आपको मैन्युपुलेट करके आपके पैसे लेने की कोशिश में लगा रहता है। वो आपको आर्थिक फैसले लेने से भी रोकता है। वो आपके पैसों पर पूरा अधिकार दिखाता है।



Click it and Unblock the Notifications
