Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Woman's Body Gestures: अपनी गर्लफ्रेंड की बॉडी लैंग्वेज से जानें उसके दिल की बात
जब दो लोग एक दूसरे से प्यार करते हैं तो फिलिंग्स के साथ ही आप अपने पार्टनर की प्यार में होने वाले हाव-भाव, उसका शर्माना, बात करना, देखना सब कुछ नोटिस करते हैं। सामने वाले के इशारों से आप जान सकते हैं वो क्या चाह रहा है, अगर वो भी आप में इट्रस्ट्रेड है तो आपको पता चल जाता है, क्योंकि सामने वाले का गेस्चर से आप उसके मन की बातें जान सकते हैं। यहां पर हम आपको उन बॉडी लैंग्वेज के बारें में बता रहे हैं और उन इशारों के बारें में समझा रहे हैं जिससे आप समझ सकते हैं कि सामने वाला आप में इंट्रस्ट रखता है या नहीं, उसको आपसे प्यार हो गया है या नहीं, आप जान सकते हैं-

आंखों का मिलना
प्यार तो आंखों से शुरू होता है। क्योंकि आप आंखों के जरीये ही सामने वाले के दिल में उतरते हैं। आंखें ही अनकही बातों को बताती हैं, जो होंठ नहीं कह पाते वो तब आंखे बोलती है। चाहे लड़का हो या लड़की दोनों ही आंखों के जरीये अपने दिल की बात करते हैं। हिन्दी साहित्य के महान कवि बिहारी ने आंखों को लेकर कही दोहे और चौपाईया लिखी हैं, जो कालजई है- जैसे- कहत, नटत, रीझत, खिझत, मिलत, खिलत, लजियात। भरे भौन मैं करत हैं, नैननु ही सब बात॥ ये ट्रिक आप भी दो प्रेमी जोड़े इस्तेमाल करते हैं। आंखों के जरीये ही इस बात का अहसास हो जाता है कि सामने वाला क्या चाहता है।
एक्सपोज़िंग
बहुत सारी महिलाओं को स्किन एक्सपोजिंग पसंद होती हैं। यहां पर हम बात कर रहे हैं उनकी गर्दन की जो बहुतो को काफी सेक्सी लगती है। जब लड़की अपने बालों को साइड करके अपनी खूबसूरत गर्दन पर हाथ रखती हैं तो कई लोग घायल हो जाते हैं। क्योंकि ये पुरूषों को लुभाने का एक तरीका होता है। सामने वाले को देखकर जब लड़की बार बार अपनी गर्दन पर हाथ फेरे तो आप इस इशारे को समझ सकते हैं कि वो आपसे कुछ कहना चाहती है।
लेग क्रॉसिंग
कई बार महिलाएं अपने पैरों को क्रास करके सामने वालों की ओर देखती है, इसका भी एक मतलब होता है। आप उनके पैरों को ध्यान से देखें तो ऊपरी पैर हमेशा आपकी तरफ इशारा करता है, तो लड़की अपनी कामुकता को दिखाने की कोशिश कर रही है। वो आपकी तरफ इशारे कर रही है कि वो आपको पसंद करती है।

आर्म क्रॉसिंग
एक महिला द्वारा अपने हाथों को क्रॉस करने के कई मतलब होते हैं। कई बार कोई महिला किसी को पसंद करती है तो जब वो उसके सामने आता है तो अपने हाथों और पैरों को क्रॉस करके बैठती है। किसी पुरुष के सामने अपने आप को शो करने का सबसे अच्छा तरीका होता है। आप अपने हाथों को अपनी बस्ट के ठीक नीचे क्रॉस करें और सामने वाला आपको नोटिस करने के लिए बाध्य हो।
वहीं क्रॉस्ड आर्म्स ये भी बतात है कि महिला ये बताने की कोशिश करती है वो समाने वाले को पसंद नहीं करती है। बाहों को क्रॉस करना भी एक स्मार्ट तरीका है।

झुकना
अगर को महिला आपके कंधे पर अपना सिर झुकाती है या फिर उसके कंधे आप की ओर झुकते हैं तो ये भी एक इशारा होता है। ऐसा लड़किया तब करती हैं जब आप उनके करीब होते हैं और वो ये बताने की कोशिश करती हैं कि अब आप दोस्त से बढ़कर हो गये हैं। ये अपने प्यार को इनडायरेक्टली बताने का तरीका होता है। जिससे आप ये समझ सकते हैं कि लड़की आप पर भरोसा करती है।
आइब्रो फ्लैश
जब आप अपनी पार्टनर से मिले तो उसकी भौहों पर ध्यान दें, क्योंकि भौहों काफी कुछ इशारा कर देती हैं। आपने ये अक्सर देखा होगा कि जब कोई गुस्से में होता है या फिर किसी को घूर कर देख रहा होता है तो उसकी भौहें उपर की ओर हो जाती हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
