Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर
Roommate Phase After Marriage: शादी के बाद 'रूममेट फेज' कपल्स के लिए खतरनाक, तलाक तक पहुंच जाती है बात
जिसकी नई-नई शादी होती है, वो काफी एक्साइटेड होते हैं, नया प्यार, रोमांस, फिजिकल इंटीमेशन, प्यार-मोहब्बत की कसमें और सब कुछ नया नया सा लगता है। लेकिन क्या आपकी शादी को कुछ वक्त बीत गया है और वो वक्त आ चुका है जब आप अपनी लाइफ पार्टनर को किसी निकनेम से बुलाते हैं ? अब आपको कुछ नया सा नहीं लगता है, और आप अपने पार्टनर के साथ एक दोस्त की तरह से व्यवहार करने लगे हैं। जैसे कि एक दोस्त की चीजों को यूज आप धड़ल्ले से कर लेते हैं या फिर उसके सामने आप कुछ भी या फिर कैसी भी बात कर सकते हैं, तो आप शादी के रूममेट फेज में आ चुके हैं। शादी के इस चरण को Roommate Phase कई सारी वजहों से कहा जाता है। क्योंकि इस फेज में आप अपने पार्टनर के साथ एक रोमांटिक कपल की तरह नहीं बल्कि एक रूममेट दोस्त की तरह से बिहेव करने लग जाते हैं।

हनीमून फेज खत्म होने के बाद रूममेट फेज शुरू होता है
जिस तरह से शादी के बाद रोमांटिक वक्त के लिए हनीमून फेज होता है, जिसमें हर वक्त पार्टनर के साथ रहने का वक्त करता है, उससे प्यार भरी बातें और सेक्स करने का मन करता है। ठीक उसी तरह से ये भी एक फेज होता है, जब हनीमून फेज खत्म हो जाता है और रूममेट फेज शुरू हो जाता है। ये तब शुरू हो जाता है जब कपल्स एक दूसरे के साथ रहने में सहज हो जाते हैं। इसमें फिजिकल और और इमोशनल दिलचस्पी खत्म होने लगती है और कपल एक प्लेटॉनिक तरीके से रहना शुरू कर देते हैं। जिसमें सेक्स कम से कम होने लगता है, रोमांस खत्म होने लग जाता है।
-आपकी शादी उस दौर में आ चुकी होती है जब आपको अपने पार्टनर को लेकर कोई फर्क नहीं पड़ता है। उसने बाल कैसे कटवाएं है या वो देर होने के बाद भी घर नहीं पहुंचा हो।
-आप उससे उसके प्लान के बारें में पूछना बंद कर देते हैं, जैसे की एक रूममेट के साथ आप बिहेव करते हैं, और खुद भी वैसा ही महसूस करते हैं।
-इस तरह का व्यवहार कुछ लोगों को चोट पहुंचाता है, वहीं बहुत सारे लोग इस रूममेट फेज को समझ ही नहीं पा रहे होते कि उनके साथ क्या हो रहा है। जिसकी वजह से वो चिढ़चिढ़े होने लगते हैं।

-आपकी लाइफ से रोमांस जानें लगता है, आपको सेक्स की जरूरत है लेकिन पार्टनर को इससे कोई मतलब नहीं है। ये वो वक्त भी होता है जब एक पार्टनर अपने दूसरे पार्टनर को पसंद करना बंद कर देता है, क्योंकि सामने से कोई रिस्पॉन्स नहीं आ रहा होता है। ऐसे में बेवफाई की संभावना बढ़ने लग जाती है।

मैरिड रूममेट फेज में समस्या-
शादी के बाद रूममेट फेज परेशानी का कारण क्यों हैं ? क्योंकि इसमें कपल, दोनों को अकेलापन महसूस होता है।
-शादी के बाद आपके और आपके पार्टनर के बीच एक अनेदेखी खाई पैदा होने लग जाती है।
-कपल के बीच कम्युनिकेशन कम हो जाता है। आपको अपने साथी के बिना रहना अच्छा लगता है, साथ ही अगर पार्टनर ना भी हो तब भी आप रह सकते हैं। आपको पार्टनर की कमी महसूस नहीं होती है
-आपको इस रूममेट फेज से जल्द से बाहर आ जाना चाहिए, नहीं तो रिश्ते को टूटने में बहुत देर नहीं लगेगी।



Click it and Unblock the Notifications
