Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
Relationship: बेहतर रिश्ते के लिए सास-ससुर से ऐसे करें हेल्दी बातचीत करने की शुरूआत
शायद ही कोई ऐसी लड़की हो जो ये चाहे कि उसका ससुराल वालों से संबंध अच्छा ना हो, लेकिन हर लड़की जिसकी शादी होने वाली है और जिसकी शादी हो चुकी है, वो यहीं चाहती हैं कि वो अपने ससुराल वालों को खुश रखें, उसके ससुराल वाले उसे पसंद करें। अगर आपकी शादी होने जा रही है या फिर हो गई है तो आप कुछ आसान से टिप्स अपनाकर अपने सास-ससुर के दिल में आराम से जगह बना लेंगी, इसके लिए आपको बस थोड़ी सी मेहनत करनी होगी, उसके बाद आपका और आपके इन लॉज की बॉन्डिंग बहुत पक्की हो जाएगी। आप उनको समझ सकेंगी और वो आपको।

किसी भी रिलेशन की, जिससे शुरूआत होती है, वो है बातचीत। बातें करने से आप एक दूसरे को जानते हैं, समझते हैं, उसके बाद रिएक्ट करते हैं, तब आपको इस बात की समझ हो पाती है कि रिश्ता आगे बढ़ाना चाहिए या नहीं। इसी कम्युनिकेशन को आप अपने इनलॉज़ के साथ भी शुरू करें। जब तक आप उनको समझेंगी नहीं तब तक आपकी उनके बारें में सही राय नहीं बना सकती हैं और ना ही बहू और सास का रिश्ता अच्छा होगा। यहां पर वो तरीके हम बता रहे हैं, जिससे आप शुरूआत कर सकें। बता दें कि ससुराल में लड़कियों की लाइफ में कई तरह के चेंजेंस आते हैं, उसे दूसरों को समझना और खुद को भी समझाना पड़ता है। उसे नये घर के तौर तरीके भी सीखने पड़ते हैं। आइये जानते हैं, इन लॉन्ज़ से अपने अच्छे रिलेशन की शुरूआत कैसे की जाए-

एक बच्चे के रूप में आपका साथी
शायद ही कोई मां हो जो अपने बच्चे की बचपन की यादों को शेयर करना ना पसंद करें। आपको अपने पति और अपनी सास के बेटे के बचपन के बारें मे बात करनी चाहिए। आपकी सास बहुत ही खुश होकर आपके पति की बचपन की बातें, उनकी शैतानियां, उनके कारनामें, पढ़ाई सब कुछ मजेदार तरीके से शेयर करेंगी। अच्छी यादों के किस्से वो मुस्कुरा-मुस्कुरा कर बताएंगी। इससे आपको अपने पति के बारें में जानने के साथ ही मां और बेटे के रिश्ते और प्यार के बारें में मालूम पड़ेगी। आप इस तरह से एक अच्छी शुरूआत कर सकती हैं।

अपने इन-लॉज की बचपन की बातें, उनकी शरारतें
आप अपने इन लॉज़ के साथ उनके बचपन की यादों के बारें में उनसे जानें। अपने बचपन को याद करना उनको काफी अच्छा लगेगा, वो भी तब जब उनकी बेटे की पत्नी उनसे पूछे। ये काफी अहम बात हो जाती है। उनको ये लगने लगेगा कि आप उनके करीब आना चाहती हैं, और ये आप और आपके इन लॉज दोनों के लिए अच्छा है। आप अपने फादर-इन-लॉ से अपनी सास की मजेदार बातें शेयर करने को कह सकती है, और वो जरूर इसके बारें में काफी मस्ती के साथ आपको बताएंगें, फिर आपकी सास उनकी बातें भी बताएंगी। इस तरह से घर में एक हंसी-खुशी का माहौल बन जाएगा।

इन लॉज को अपने बारें में बातें शेयर करें-
आप अपने सास-ससुर से अपने बारें भी बातें शेयर कर सकती हैं। जो आपको पसंद है, जो आपको नहीं पसंद है। आप उको बता सकती हैं। साथ ही आप अपनी फैमली, अपनी एजुकेशन, स्कूलिंग के बारें में अच्छे किस्से उनके साथ साझा कर सकती हैं।

अपने इन-लॉज की लव स्टोरी
क्योंकि आपकी शादी अभी नई-नई है तो आप और आपके पति में शादी के बाद की बॉन्डिंग बननी शुरू हुई है। लेकिन आप अपने इन लॉज से उनकी बॉन्डिंग के बारें में बात कर सकती है, उसको सराह सकती हैं, साथ ही आप उनकी लव स्टोरी भी पूछ सकती हैं कि किसने किसे पहले देखा, और रिश्ते की शुरूआत कैसे हुई, आप उनकी शादी की पंसदीदा यादों के बारें में जान सकती हैं। आपके इन लॉज़ इस बारें में काफी मजाकिया तरीके से और खुश होकर बताएंगे। उनको भी अपनी पुरानी यादों को ताजा करने का मौका मिलेगा।

पारिवारिक रीति-रिवाज और परंपराएं
आप अपने परिवार के रीति-रिवाज और परंपराओं के बारें में उनसे जानने की कोशिश करें। उनसे समझें की परिवार में कौन-कौन सी परंपराएं हैं जो सालों से निभाई जाती आ रही है, आपको इन रिजुअल्स को कैसे करना होगा, और भी बहुत सी बातें आप इस संबंध में जान और पूछ सकती हैं।
Image Courtesy- in.pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
