Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
Happy Holi 2023 : परिवार के कौन से सदस्य और किस रिश्ते संग कैसे मनाएं होली, कहां लगाएं रंग, जानें

होली का त्योहार और उसके हर रंग की अपनी ही बात होती है, होली खुशी और अपनो के एक साथ रंग जमाने का वाला त्योहार है, जिसमें लोग नाराजगी और दुश्मनी भूल कर गले लग कर रंग लगाते हैं। हर रिश्ते की लिए मिठास इसमें पाई जाती है। लेकिन इन रंगों के त्यौहार में अपनी मर्यादा का भी खयाल रखना बहुत जरूरी है। शास्त्रों के अनुसार, होली का रंग रिश्तों का मर्यादा बनाए रखकर ही लगाना चाहिए। जिसमें घर के बड़े बुजुर्गों से लेकर रिश्तेदार, महिलाएं शामिल हैं। हर रिश्ते के अनुसार ही रंग लगाकर होली को सेलिब्रेट करना चाहिए, जिससे आप इसे दोगुने उत्साह के साथ खेल सकें।

Happy Holi 2023 : इस तरह से परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाएं होली-
जब आप परिवार के बड़े-बुजुर्गों के साथ होली खेलने के लिए आते हैं तो सबसे पहले आप उनका आशीर्वाद लेते हैं। इसलिए उनके चरण स्पर्श करके उनकी दुआएं लें।
इसी तरह से मां के साथ होली खेलने से पहले उके पैरों में रंग लगाकर शुरूआत करें।
अपने पिता से गले लग कर उनके सीने पर रंग लगाएं फिर होली खेलना शुरू करें।
अपने बड़े भाई के साथ होली खेलने से पहले उनके सिर पर रंग लगाकर उनसे आशिर्वाद लें।
इसी तरह से जब आप अपने से छोटे भाई के साथ होली के दिन रंग खेलने की शुरूआत करें तब आप उसके हाथों पर रंग लगाएं।
सबसे प्यारी बहना को रंग लगाने वक्त आप उसके क्यूट से गालों पर रंग लगाकर होली खेलने की शुरूआत कर सकते हैं।

Happy Holi 2023 : इस तरह से परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाएं होली-
परिवार के दूसरे सदस्यों जैसे ताया और ताई से आशिर्वाद लेने के बाद ही उनके माथे पर रंग का तिलक लगाकर इसकी शुरुआत करें।
अपने चाचा और चाची के साथ खूब होली खेलें।
अगर आपकी बड़ी भाभी हैं तो देवर सिर्फ उके हाथों और पैरों में ही रंग लगाकर रिश्ते को इज्जत दे।

Happy Holi 2023 : इस तरह से परिवार और रिश्तेदारों के साथ मनाएं होली-
पत्नी और पति तो एक दूसरे पर कहीं पर भी रंग लगाकर होली खेल सकते हैं।
ननद और देवरानी एक दूसरे को कहीं पर रंग लगा सकती है।
मामा और मामी, बुआ व फूफा जी के साथ भी आप खूब होली खेलें।
लेकिन मौसी और मौसा से थोड़े सम्मान के साथ रंग लगाएं।

Happy Holi 2023 : इनके संग इस तरह से सेलिब्रेट करें होली
जब आप अपने पड़ोसी के साथ होली के रंग खेलें तो इत्र के साथ सूखा रंग ही उनको लगाएं।
अपने दोस्तों के साथ तो फुल मस्ती के साथ होली खेलें।
बॉस के बस माथे पर टीका लगाएं, वहीं उनकी पत्नी को हाथ में रंग दें।

Happy Holi 2023 : होली खेलते वक्त इन बातों का जरूर ध्यान रखें
होली खेलते वक्त इस बात को जरूर ध्यान दें कि किसी को परेशानी ना हो।
जानवरों पर रंग ना डालें।
अगर कोई होली नहीं खेलता है तो उसके साथ जबरदस्ती रंग ना खेलें।
वहीं राहगीरों पर रंग भरे गुब्बारे ना फेंके।



Click it and Unblock the Notifications