Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
How To Deal With Office Breakup : ऑफिस के प्यार पर लग गया ग्रहण, जानें कैसे सिचुएशन को हैंडल करें
How To Deal With Office Breakup : ऑफिस में जब हम लंबे समय तक काम करते हैं तो ऐसे में कलीग्स के साथ काफी अच्छा रिश्ता बन जाता है। हालांकि, कई बार ऐसा होता है कि ऑफिस कलीग्स की दोस्ती काफी आगे बढ़ जाती है और उनमें प्यार हो जाता है। ऑफिस कलीग्स जब एक बार रिलेशन में आते हैं तो उनकी यही इच्छा होती है कि उनका रिश्ता हमेशा ऐसा ही बना रहे। लेकिन हर किसी के साथ ऐसा नहीं होता है। कई बार उनके बीच ब्रेकअप हो जाता है।

ब्रेकअप के बाद खुद को हैंडल करना काफी मुश्किल हो जाता है। चूंकि आपका एक्स पार्टनर ऑफिस कलीग भी है, इसलिए ना चाहते हुए भी आप उससे हर दिन मिलेंगे। यह भी संभव है कि आपको एक ही टीम में काम करना पड़े। ऐसे में पर्सनल लाइफ का असर प्रोफेशनल लाइफ पर पड़ना लाजमी है। लेकिन अगर आप कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अपनाते हैं तो इससे आपके लिए इस सिचुएशन को हैंडल करना आसान हो जाएगा-
ग्रेसफुली तोड़े रिश्ता
अगर आप चाहते हैं कि ब्रेकअप के बाद ऑफिस में आपको काम करने में परेशानी ना हो, इसलिए आपको ग्रेसफुली ब्रेकअप करना चाहिए। आप अपने पार्टनर से अलग होने की वजह उसे जरूर बताएं। अपने मन में किसी तरह का मलाल ना रखें और ना ही ब्रेकअप के दौरान किसी तरह की गलत बातें ना बोलें। इससे बाद में साथ काम ना करना काफी मुश्किल होता है।
ना करें गॉसिप
भले ही ऑफिस पार्टनर से आपका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल भी नहीं है कि आप ऑफिस में अपने एक्स या रिलेशन को लेकर गॉसिप करें। बेहतर होगा कि आप इसे प्राइवेट ही रखें। जब आप ऑफिस में गॉसिप करते हैं तो इससे रिश्ते की मर्यादा भंग होती है। यह भी संभव है कि इससे आपका एक्स पार्टनर भी आपको लेकर तरह-तरह की बातें करें। जिससे आप दोनों के लिए ही सिचुएशन को हैंडल करना मुश्किल होगा।
एक्स को ना करें फॉलो
अमूमन यह देखने में आता है कि जब ऑफिस पार्टनर से ब्रेकअप हो जाता है तो लोग अपने एक्स पर नजर रखने की कोशिश करते हैं। चूंकि वह एक ही वर्कप्लेस में काम करते हैं तो ऐसे में वे अपने एक्स की हरकतों पर अधिक ध्यान देते हैं। मसलन, वह किस कलीग्स के साथ फ्रेंडली हो रहा है या फिर फोन पर ज्यादा समय बिता रहा है। लेकिन ऐसा करने से आपको ही परेशानी होगी और काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाएगा। इसलिए, आप खुद पर ध्यान दें ना कि उन पर। इससे आपके लिए मूव ऑन करना आसान होगा।
रहें प्रोफेशनल
ऑफिस में काम करते हुए आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ अलग है और आपको इसे अलग ही रखना चाहिए। जब आप ऑफिस में हैं तो आपको सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान देना चाहिए। कोशिश करें कि आप किसी भी अन्य चीज को अपने काम के बीच में ना आने दें।
बनाएं दूरी
अगर आपके लिए संभव हो तो आप ऑफिस में अपने एक्स से दूरी बनाएं। अगर आप बार-बार उसके सामने आएंगे तो इससे यकीनन आप दोनों को ही परेशानी होगी। हो सकता है कि आपके लिए अपने काम पर ध्यान लगाना भी मुश्किल हो जाए। इसलिए, अगर जरूरी ना हो तो अपने एक्स से बात करने या फिर एक ही वर्कप्लेस एरिया में समय बिताने से बचें।
करें टाइम चेंज
ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें यह शिकायत होती है कि वे एक्स को अपनी आंखों के सामने देखकर मूव ऑन नहीं कर पाते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो आप अपनी ऑफिस टाइमिंग्स को चेंज करने की कोशिश करें। आजकल अधिकतर ऑफिस में शिफ्ट जॉब होती हैं। ऐसे में आप अपनी शिफ्ट चेंज करने की एप्लीकेशन दे सकते हैं। जब आप अलग शिफ्ट में काम करेंगे तो आपका अपने एक्स के साथ आमना-सामना नहीं होगा और आपके लिए मूव ऑन करना आसान होगा।



Click it and Unblock the Notifications
