Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Baggage In Your Relationship: रिलेशनशिप के बोझ को कैसे करें डील? इस तरह अनहेल्दी रिश्ते से निकले बाहर
कई बार रिलेशनशिप में ऐसा होता है कि आप अपने पार्टनर को चाहते तो हैं, लेकिन आप अपने रिश्ते को एक बोझ की तरह देखने लग गये हैं। जैसे की आपके पार्टनर को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करना पसंद हैं,पर आपको बिल्कुल भी नहीं, लेकिन आप उसकी खुशी के लिए उसके साथ हर पार्टी में जाती है। आपको ये एर बोझ की तरह लगता है। लोगों की फेक स्माइल के साथ आपको भी फेक बनना पड़ जाता है। आप रिलेशनशिप में प्यार के लिए एक साथ आते हैं, जहां दोनों लोग बराबरी के हकदार होते हैं। लेकिन फिर जब बराबरी नहीं मिलती है तो आपका रिश्ते में खालीपन आने लगता है और आप उस रिश्ते को फिर ढोना शुरू कर देते हैं। लेकिन रिश्ते को जबरदस्ती बोझ बनाना सही नहीं है।

कोई भी रिश्ता तवज्जो की मांग करता है, चाहे वो पति-पत्नी का रिश्ता हो या गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड या फिर पैरेंट्स और बच्चों का ही क्यों नहीं। जब रिश्तों की देखभाल नहीं होती है, उसे यूं ही छोड़ दिया जाता है, तब रिश्तों में स्पार्क खत्म हो जाता है। इसके बाद शुरू होता है रिश्ते ढोने का काम। जब रिश्ते में आगे बढ़ाने के लिए कुछ बचा ही नहीं है, तो लोग उसे फिर क्यों बोझ बनाए फिरते हैं। इसके पीछे कई सारे कारण भी हैं। आइये जानते हैं-

1.आप उससे प्यार करते हैं और वो भी आप से प्यार करता है-
कई बार ऐसा होता है कि रिलेशनशिप में आप दोनों ही एक दूसरे से प्यार करते हैं, लेकिन आपको रिश्ता बोझ लगता है और आप सिर्फ इसलिए अपने रिश्ते से बाहर नहीं आ पाते है कि दोनों के बीच प्यार है। आपको यही लगता है कि जब प्यार है तो रिलेशनशिप में आगे बढ़ाते रहना चाहिए। पार्टनर के कामों को नजरअंदाज करना आप अपनी आदत में डाल लेती हैं।

2. आप सोंचती है सब ठीक हो जाएगा
आप इस वजह से भी रिश्ते के बोझ को उठाती जा रही हैं कि आपको लगता है कि आने वाले वक्त में जरूर सब सही हो जाएगा। आपके पार्टनर में भी सुधार आ जाएगा। लेकिन ये काफी कम ही होता है कि लोगों के बिहेवियर में बदलाव आए। ये अक्सर फिल्मों में आप ने देखा होगा, लेकिन असल जिंदगी फिल्मों से कबहुत अलग होती है।

3.पार्टनर के लिए ओवर पजेसिव होना
अपने पार्टनर के लिए ओवर पजेसिव होना भी रिश्ते को लाद कर चलने के लिए काफी होता है। क्योंकि आप अपने पार्टनर को लेकर बहुत पजेसिव हैं। आप अपने पार्टनर से उसके डेली रूटीन के बारें में जानती है, वो किससे मिलता है, कौन-कौन से दोस्त हैं, आना-जाना सब पता होता है, इसमें अगर आप कुछ भी बोलेंगी तो पार्टनर के पास भी जवाब होता है। लेकिन आप सबकुछ जानकर भी नहीं बोल पाती हैं। आगे चलकर परेशानी खड़ी करता है। लेकिन आप अपने पार्टनर को पजेसिव होने के कारण नहीं छोड़ सकती हैं।

4.वो आपका सपोर्टर है
बहुत बार ऐसा होता है कि आप रिश्ते के बोझ तले सिर्फ इसलिए दबी रहती हैं क्योंकि आपके पार्टनर ने कई बार आपका साथ दिया होता है, जब कोई साथ देने वाला नहीं था, आप उस बात को अपने दिल में बैठा लेती हैं और फिर आपका पार्टनर कुछ भी करे, आपको सब मानना पड़ता है, क्योंकि उसने आपका सपोर्ट किया था। आप उसके अहसान का बदला रिश्ते को ढो कर चुकाना चाह रही होती हैं। लेकिन इस तरह से आप खुद के साथ नाइंसाफी कर रही होती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
