Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
Extramarital Affair के मायाजाल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं आप? इन तरीको से खत्म करें ये अनचाहा रिश्ता
How to end an extramarital affair? : कई बार शादी में आई बोरियत को खत्म करने, मन भटकाने या फिर पार्टनर का अटेंशन पाने के लिए एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर शुरु कर देते हैं।
जिसमें हम अपना सबकुछ भूलकर इस नए रिश्ते में इतने मग्न हो जाते है कि हमें सही गलत की कोई सुध नहीं रहती, नतीजन शादीशुदा जिंदगी में दरार आ जाती है। इस मायाजाल रुपी अवैध रिश्तों में हम कभी-कभी बहुत आगे बढ़ जाते हैं और जब होश आता है, तो इस रिश्ते से बाहर निकल पाना मुश्किल सा लगता है।
कई बार हम चाहकर भी इससे बाहर नहीं निकल पाते हैं, तो ऐसे में आपको कुछ ठोस कदम उठाने होंगे, अगर आप इन बातों पर ध्यान देते हैं तो समय रहते हुए इस मायाजाल से निकलकर अपनी डूबती हुई गृहस्थी को बचा सकते हैं। आइए जानते हैं यह बातें कौन सी हैं, जो आपको एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खत्म करने में मदद कर सकती है।

पार्टनर के सामने खोल दे इस रिश्ते के राज
जब कोई रिश्ता बोझ बनने लगता है तो इसे जल्द से जल्द खत्म करने में ही समझदारी है। अगर वो थर्ड पर्सन आपको धमकाना शुरु कर देता है तो आपको अपने पार्टनर (पति या पत्नी) से सबसे पहले बात करके सारी चीजें शेयर करनी चाहिए। आपको इस स्थिति में फूंक-फूंककर कदम रखने होंगे। अगर उसे लगता है कि आप उससे विरोध कर रहे हैं, तो वो आप पर नियंत्रण रखने की कोशिश करने के लिए कोई गलत कदम उठा सकता है। इसलिए सबसे पहले अपने पार्टनर को सारी बात बताए, थोड़ा वो नाराज होंगे, लेकिन बिगड़ती स्थितियों को काबू करने में मदद मिलेगी।
संपर्क करना बंद कर दें
अगर आप एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर से बाहर आना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको ये अफेयर खत्म करने के लिए सभी तरह के सम्पर्क खत्म करने होंगे। जिस समय आपको इस बात का अहसास हो गया है कि आप गलत राह पर है, उसी समय निर्णय बना लें। लेकिन इस रिश्ते से बाहर निकलने से पहले उस व्यक्ति से बात करें। इसके बाद सारे संपर्क को पूरी तरह से खत्म कर दें।
काउंसलर की मदद ले
कई बार होता है कि इस रिश्ते से बाहर निकलना आसान नहीं होता है। अफेयर करते वक्त हम इतना नहीं सोचते हैं क्योंकि उस समय सबकुछ नया लगता है लेकिन बाहर निकलना इतना आसान नहीं होता है, इसके पीछे बहुत वजह हो सकती है, जैसे उस व्यक्ति के प्रति इमोशन होना और कई बार सामने वाले के दबाव के वजह से भी हम चाहकर भी बाहर नहीं निकल पाते हैं। ऐसे में मैरिज काउंसलर की मदद लें। शायद काउंसिलिंग से कोई सीधा और सरल उपाय मिल जाएं।
अपनी शादी पर काम करें
अतीत को पीछे छोड़कर दोनों पार्टनर को मिलकर आगे बढ़ना होगा। जिसकी गलती है और जिसकी गलती नहीं है। दोनों को इस शादी को सफल बनाने के लिए अपनी-अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी। और अगर आप दोनों के दरम्यान कोई समस्या है तो इस पर बात करें और रिश्ते को सफल बनाने के लिए परस्पर प्रयास करें। पुराने रुटीन को फॉलों करें और ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications
