Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
बेटे के लिए देख रहे हैं दुल्हन इन बातों पर जरूर करें गौर वर्ना रोज होगी घर में महाभारत
What qualities should a daughter-in-law have- बेटियों की शादी की चिंता के साथ परिवार को अपने बेटों की शादी की टेंशन भी होती है। बेटे जैसे ही पढ़ाई पूरी करके अच्छी जॉब या अपना बिजनेस संभालने लग जाते है, माता-पिता उनकी शादी के लिए वधू सर्च करना शुरू कर देते हैं। हर सास का सपना होता है कि वो अपने घर सबसे अच्छी बहू लेकर आए जो उनके परिवार को जोड़ कर चलने वाली हो, पूरे परिवार का ख्याल रखने वाली हो। सुंदर भी हो और कई तरह की उनकी डिमांड होती हैं जो वो बेटे की पत्नी में देखना चाहती हैं, लेकिन अपनी पसंद की लाने के बावजूद सास और बहू में नहीं निभती, इसके पीछे कई सारे कारण होते हैं।

आप जब बहू की खोज कर रही हो तो अपनी डीमांड्स को हटाकर यहां बताए गई बातों पर गौर करें और उनके हिसाब से घर की बहू लाएं तो वो घर की बहू नहीं बल्कि बेटी बनकर सबका साथ देगी।
सबसे अहम है कि आज भी दहेज प्रथा खत्म नहीं हुई है, बल्कि वक्त के साथ और तेजी से बढ़ रही है। ये सिर्फ मध्यम परिवार में ही नहीं उच्च परिवारों में तेजी के साथ बढ़ रहा है। यहां पर लड़की की शादी के लिए लड़के वाले सौदा करते हैं। लेकिन जब बहू घर में आकर परिवार के अनुसार नहीं रहती तो घर में कलह होती है। यहां पर बहू खोजने निकले तो आप दहेज नहीं बल्कि यहां बताई गई बातों पर सबसे ज्यादा गौर करें-

लड़की का पढ़ी लिखी होना
जब बहू ढूढ़ने की बात आती है तो लड़के की मां का मानना होता है कि वो अगर ज्यादा पढ़ी लिखी बहू घर लेकर आएगी तो उसके नखरे ज्यादा होगें। वो घर नहीं संभालेगी ना ही बड़ों की रिस्पेक्ट करेगी। लेकिन ये सोंच गलत है, ज्यादा पढ़ी लिखी लड़की आपके घर की जिम्मेदारियों को अच्छे से संभालती है बल्कि घर की फाइनेंशियल कंडीशन को भी मजबूत करती है। साथ ही वो बाहर के काम में भी परिवार का हाथ बंटाती है। उसके पास सारी योग्यताएं होती है कि वो हर किसी से बात कर सकती है, जरूरत पड़ने पर सारे काम कर सकती है।

लड़की के संस्कार कैसे हैं ?
अपने बेटे के लिए जब आप लड़की ढूंढ रहे होते हैं तो आप चाहते हैं कि उसका स्वाभाव अच्छा हो, तमीजदार हो। लेकिन जब शादी करके घर आती है तब पता चलता है कि वो कितनी लड़ाकी है। गुस्सा और मिसबिहेव करने वाली है। ऐसे में ये अहम है कि बेटे की शादी के लिए जब आप लड़की देख रहे हो तो लड़की के बात करने के तरीके, हाव भाव पर ध्यान दें, आप उससे ऐसी बातें करें कि जिससे उसके स्वाभाव के बारें में पता चल पाए। तमीजदार लड़कियां घर को जन्नत बना देती हैं।

लड़की की मां को जानना बहुत अहम
जब आप बेटे के लिए दुल्हन देख रही हो तो बेटी से पहले उसकी मां के बारें में जानना बहुत अहम है। आप लड़की के रंग रूप से पहले आपको लड़की की मां के बारें में जरूर जान लेना चाहिए। क्योंकि मां ही होती है जो बेटी को अच्छी बातें बताती है, ससुराल की जिम्मेदारियों के बारें में समझाती है। अगर मां ही फूहड़ या फिर तमीजदार ना हो तो वो बेटी को क्या संस्कार देगी। ये समझना जरूरी है। ऐसे में जब लड़की आपके घर की बहू बन जाती है तो मां कई बार अच्छी बात बताने के बजाए उसको घर तोड़ने के बारें में बताती है।

समझदार लड़की को चुनना
कई बार माएं अपने बेटे के लिए ऐसी दुल्हन चुन लेती हैं जिसको घर और दुनियादारी की समझ नहीं होती है। लेकिन ये आपके घर के लिए सही नहीं है। जिस लड़की को घर को जोड़ना आता है और दुनियादारी की समझ होती है वो ही आपके परिवार को अच्छे से संभाल सकती है। उसको ये पता होता है कि कहां पर क्या कहना है, कौन सी बात किससे कहनी है और किससे नहीं।



Click it and Unblock the Notifications
