Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
How To Impress Your Crush: कॉलेज में क्रश को करना है इंप्रेस तो इन तरीकों से बन जाएगी बात
How To Impress Your Crush- स्कूल लाइफ के बाद सबसे बेस्ट लाइफ कॉलेज की होती है, जहां दोस्ती-यारी, करियर से लेकर प्यार सबकुछ बनता है और बिगड़ता है। यहां बनी यादें लाइफ टाइम की होती हैं। कॉलेज लाइफ में होने वाला प्यार भी हमेशा याद होता है, वो आपका जीवन साथी भी बन जाता है और साथी भी। लव स्टोरी बनती है और खत्म भी होती है।

कॉलेज में अगर किसी लड़की को कोई लड़का पसंद हो या फिर किसी लड़के को कोई लड़की, वो उसका क्रश बन जाती है। प्रेम कहानियां यहां बात ना बनने से अधूरी भी रह जाती हैं। लेकिन अगर आपको मौका मिलता है तो इन मौकों को कभी भी खोना नहीं चाहिए। यहीं से कहानी शुरू होती है और प्यार में तब्दील होती है।
कॉलेज की लव स्टोरी क्यों रह जाती है अधूरी?
आपने अक्सर फिल्मों और टीवी ड्रामों में भी देखा होगा कि लड़का चुपके-चुपके लड़की को देखता है फिर वो उसे देखता ही रह जाता है और कोई स्मार्ट सा लड़का उसकी क्रश को उसकी आंखों के सामने से लेकर चला जाता है। फिर वो अपने दिल के जज्बात तो दबाए रखता है। लेकिन आपको ऐसा नहीं सोंचना है, बस मौका मिलते ही अपने दिल की बात बता दें।

लड़की को इंप्रेस करने के लिए क्या-क्या करना होगा ?
ट्रेंडी लुक फॉलो करें
कॉलेज की पार्टी से लेकर किसी दोस्त की ग्रुप गैदरिंग में आप ट्रेंडी लुक को फॉलो करें। ओवर स्मार्ट बनने की कोशिश ना करें तो सबसे बेहतर होगा। खुद की क्लास बनाएं। अपनी इस तरह की पर्सनालिटी डेपलप करें कि लोग आपको याद रखें।
अच्छे स्टूडेंट्स के साथ दोस्ती
कॉलेज में लड़कियां ऐसे लड़को की तरफ जरूर अट्रैक्ट होती हैं जिनका ग्रुप अच्छे लड़कों और पढ़ाई करने वाले लड़कों वाला होता है। लड़कियों को लेकर बुरी बातें और कॉमेंट करने वाले लड़कों को लड़कियां पसंद नहीं करती हैं। आप अपनी इमेज को अच्छा बनाएं । पर्सनालिटी में निगेटिविटी ना हो।

स्पोर्ट्स से करें दोस्ती
आपको अपने कॉलेज के स्पोर्ट्स क्लब का जरूर हिस्सा बनना चाहिए। आपको जो भी गेम पसंद हैं उनमें जरूर भाग लें। स्पोर्ट्स से जुड़े लड़कों को लड़कियां खास पसंद करती है। इस तरह से आप अपनी क्रश की नजरों में भी बने रहेंगे।

पढ़ाई में रहे आगे
कॉलेज टाइम में आप बहुत ज्यादा पढ़ाई अगर नहीं भी करते हैं लेकिन आपको इतनी तो पढ़ाई करनी होगी कि किसी से पीछे ना रहें। अपनी क्रश को इंप्रेस करने के लिए आपको एग्जाम में नंबर भी अच्छे लाने होगें। आप नोट्स भी अच्छे बनाएं जिससे कि जब आपकी क्रश नोट्स मांगे तो आप झट से उसे दे सकें। इस तरह से आप कॉलेज लाइप में अपनी क्रश को इंप्रेस करके उसके साथ डेटिंग कर सकते हैं, बात आगे बढ़ी तो जीवन के सफऱ में आप दोनों हमसफर भी हों सकते हैं।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications











