Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Relationship Advice: पति को दोबारा अपने प्यार में दिवाना बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स
जब शादी को कुछ वक्त बीत जाता है, तो लाइफ रूटीन में आ जाती है, जब कपल की नई शादी हुई होती है तब सब कुछ नया-नया सा होता है। कपल्स के बीच रोमांस भी काफी हाई होता है। फिजिकल इंटीमेसी में केमेस्ट्री भी जबरदस्त होती है। लेकिन वक्त बीतने के साथ पति और पत्नी अपने कामों में बिजी हो जाते हैं और प्यार दिखाने का वक्त नहीं मिलता है। पत्नी भी परिवार, घर के काम, अपने ऑफिस वर्क में बिजी हो जाती है, जिसके कारण वो अपने पति पर पहले की तरह ध्यान नहीं दे पा रही होती है, जैसे वो पहले करती थी, वक्त बीतने के साथ पत्नी को पति का ध्यान खींचने में मुश्किल हो सकती है। लेकिन जब अट्रैक्शन और रोमांस फीका पड़ने लग जाता है तो कपल्स के बीच कई तरह की प्रॉबलम्स भी आने लग जाती हैं। अपने कामों में कुछ छोटे-छोटे रोमांटिक इशारे भी रोमांस को बढ़ावा देते हैं। तो अपने पति को आकर्षित करने के लिए यहां पर बताए जा रहे टिप्स को आप फॉलों कर सकती हैं और अपने पति के साथ हनीमून वाला रोमांस दोबारा जगा सकती हैं-

पति के लिए खुद को ग्रूम करें, स्टाइलिश और तैयार रहें
आप पहले की तरह ही बनी-ठनी रहना शुरू करें, अपने बालों को अच्छे से कॉम्ब करके हेयर स्टाइल बनाए। पति की पसंद के कपड़े पहने और अपने लुक को इनहैंस करें, जिससे आपका फिगर उभर कर सामने आए। परफ्यूम लगाना शुरू करें। ऐसा करने से ना केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा बल्कि आपके पति पर आपका इंप्रेशन अच्छा पड़ना शुरू होगा।
इसके साथ आपको इस बात का भी ध्यान रखना है कि अपने केयर के लिए पेडीक्योर, मैनीक्योर करवाती रहें, वैक्सिंग जरूर करवाएं, फेशियल करवाना ना भूलें, इन सब को अपने रूटीन वर्क में शामिल करना शुरू करें।
अपने हेल्थ का ख्याल रखें
जब आप अपने हेल्थ का ध्यान रखेंगी तभी आप अपने पति और परिवार को भी अच्छे से टेककेयर कर सकती हैं। अगर आप बीमार है तो परिवार का ध्यान आप सही तरह से नहीं रख पाएंगी। ऐसे में आपको अपनी फिटनेस का ध्यान रखना होगा। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी फूड्स खाने होंगे। जब आप हेल्दी रहेंगी तो पति आप पर अधिक आकर्षित होगा।

पति के लिए फेवरेट खाना बनाएं-
कहते है ना आदमी के दिल का रास्ता उसके पेट से होकर जाता है तो ऐसे में आपको अपनी खाना बनाने की स्किल में निपुण होना होगा। जब आप अपने पति के लिए उनके फेवरेट डिश बनाएंगी तो उनको काफी अच्छा लगेगा। आप अपने पति के साथ बी खाना बना सकती है, इससे आप दोनों के बीच की बॉन्डिंग और मजबूत होती है, प्यार बढ़ता है, क्योंकि खाने में मसालों के साथ प्यार भी डाला जाता है, जिससे खाने के स्वाद दुगना हो जाता है।

अपने प्यार का इजहार सबसे अहम
ऐसा कपल्स के साथ अक्सर होता है कि वो अपने बिजी वर्क शिड्यूल में अपने साथी से प्यार का इजहार नहीं करते हैं, लेकिन काफी महत्वपूर्ण है उनके रिश्ते की मजबूती के लिए। आप अपने पति को बताएं कि आप उनसे कितना प्यार करती हैं। जब वो थक कर ऑफिस से आएं तो प्यार से उनके लिए चाय का कप देते हुए हल्की सी चेहर पर मुस्कान रखें। खाने की टेबल पर उनके लिए नोट छोड़ें या फिर बेडरूम मेंं उनकी पसंद का कुछ हॉट ट्राई करें।
डेट नाइट प्लान करें
ये जरूरी तो नहीं होता है कि डेट नाइट सिर्फ शादी से पहले प्लान की जाती है या फिर नये कपल्स ही डेट नाइट पर जाते हैं। शादी के सालों बीत जानें के बाद तो डेट पर जानें का मजा कुछ अलग होता है। आप अपने पति के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डेट नाइट प्लान करें या फिर उन प्लेसेस पर जाएं जहां आप शादी से पहले जाते थे, अपनी पुरानी यादें ताजा करें।

सेक्स के लिए आप पहल करें
आप को अपने पति के लिए बेडरूम में सेक्स के लिए पहल करनी चाहिए। ऐसा करना मर्दों को काफी पसंद आता है। वो इस तरह के पलों का इंतजार करते हैं। आप अपने पति के साथ फोर प्ले से शुरूआत करें, जो उनको काफी रोमांटिक लगेगा। इससे उनमें उत्तेजना बढ़ती जाएगी।
अपनी नॉलेज इम्प्रूव करें
पुरुषों को हमेशा से पढ़ी-लिखी पत्नी पसंद होती है, जिसको हर चीज की नॉलेज हो,जिससे वो उसके परिवार और बच्चों की अच्छे से परवरिश कर सके। एजुकेटेड विमेन महफिल में भी हर तरह के सबजेक्ट पर बात कर सकती है, अपने विचार रख सकती है। इस तरह से उसकी अपने पति के साथ भी हल्दी बातचीत होती है। आप न्यूज पेपर और बुक्स पढ़ना शुरू करें।



Click it and Unblock the Notifications
