Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Online Dating Scam: डेटिंग ऐप से जरा बचकर! नहीं तो प्यार के चक्कर में हो जाएंगे फ्रॉड का शिकार
Online Dating Scam: रचना (बदला हुआ नाम) नामक छत्तीसगढ की एक महिला ने खुद को साउथ दिल्ली का बताकर डेटिंग ऐप पर फेक आईडी बनाया और अपने प्यार के जाल में एक शख्स को फांसकर उससे लाखों रुपए लूट लिए। जब उसे लगा कि अब उसका झूठ पकडा जाएगा तो उसने उसे ब्लॉक कर अपनी आईडी बंद करके तुरंत दूसरी आईडी से एक्टिवेट हो गई।
हाल ही में ये ऑनलाइन डेटिंग के नाम पर ऐसे कई जालसाजी के मामले सामने आ चुके हैं, जहां अच्छे कमाई करने वाले लड़कों को फंसाकर लाखों का चूना लगाया जाता है। लड़के ही नहीं बल्कि महिलाएं भी इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार हो रही है।

डेटिंग ऐप्स पर प्यार के नाम पर ठगने वालों की कमी नहीं है ऐसे में फ्रॉड से बचने के लिए थोडा अलर्ट होने की जरुरत है, आइए जानते हैं कि किन बातों का ध्यान रखना जरुरी हैं, जिससे आप प्यार के इस जाल में फंसने से बच सकें।
प्रोफाइल की जांच करें
किसी भी नए व्यक्ति से मिलने से पहले उनकी प्रोफाइल की जांच करें। तस्वीरें और जानकारी अगर आपस में मैच नहीं करती हैं या कुछ भी संदिग्ध लगे, तो उससे दूरी बनाएं।
ओवरशेयरिंग से बचें
अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे फोन नंबर, घर का पता, या फाइनेंशियल इंफोर्मेशन को शेयर करने से बचें। शुरुआत में अपनी जानकारी को सुरक्षित रखें।
वीडियो कॉल करें
अगर आप किसी से मिलने का सोच रहे हैं, तो पहले वीडियो कॉल पर बात करें। यह एक अच्छा तरीका है यह सुनिश्चित करने के लिए कि सामने वाला व्यक्ति वही है जो उन्होंने प्रोफाइल में दर्शाया है।
मैसेज को ध्यान से देखें
अगर कोई दो दिन की चैटिंग में आपकी जरुरत से ज्यादा प्रशंसा करता है या आपसे ज्यादा क्लोज होने की कोशिश करता है, तो सतर्क रहें। अक्सर फ्रॉडस्टर्स रिश्ते को आगे बढ़ाने की जल्दबाजी करते हैं।
फाइनेंशियल रिक्वेस्ट से सावधान रहें
यदि कोई व्यक्ति आपसे पैसे मांगता है, तो यह एक रेड फ्लेग है। किसी भी परिस्थिति में पैसे ना भेजें और तुरंत ऐप की सिक्योरिटी टीम को रिपोर्ट करें।
सोशल मीडिया में अवेयर रहें
यदि संभव हो, तो व्यक्ति के सोशल मीडिया प्रोफाइल की जाँच करें। इससे आपको उनके बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है और यह पुष्टि कर सकते हैं कि वे असली हैं।
सुरक्षित स्थान पर मिले
अगर आप पहली बार मिलने पर जा रहे हैं, तो पब्लिक प्लेस का चयन करें जैसे कैफे या पार्क। इससे आप दोनों को आरामदायक महसूस करने में मदद मिलेगी और आप सुरक्षित रहेंगे।
सेफ्टी का ध्यान रखें
डेटिंग ऐप्स में अक्सर रिपोर्टिंग और ब्लॉक करने की सुविधाएँ होती हैं। यदि आपको किसी भी व्यक्ति का व्यवहार संदेहास्पद लगे, तो रिपोर्ट करें।
फ्रेंड से जरुर सलाह लें
ऑनलाइन डेटिंग से पहले अपने मित्रों को जरुर बताए कि आप किससे मिल रहे हैं और कहां जा रहे हैं। यह न केवल सुरक्षा के लिए सही है बल्कि आपको सही सलाह भी मिल सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
