Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
ओवर प्रोटेक्टिव ब्रदर को कैसे बताएं अपने रिलेशनशिप की बात ? ऐसे करें खुद को तैयार
Sister relationship over protective brother-अगर आप अपने परिवार में छोटी हैं और भाई से छोटी हैं तो आपके बिग ब्रदर का आपके लिए ज्यादा प्रोटेक्टिव होना लाजमी हो जाता है। अगर आपका भाई भी आपको लेकर ओवर प्रोटेक्टिव है तो आप उसके स्वाभाव के बारें में अच्छे से समझती होगीं। ऐसे में ओवर प्रोटेक्टटिव भाई की बहन होना काफी टफ टास्क होता है।

वहीं अगर आपका ब्वॉयफ्रेंड भी हो तो ये और भी खतरे से खाली नहीं होता है। क्योंकि ऐसे भाई अपनी बहनों के किसी दूसरे लड़कों से बात करना पसंद नहीं करते हैं। ना ही वो लड़कों को अपनी बहन के आस पास फटकने देना चाहते होंगे। ऐसे भाई चाहते हैं कि बहन उनके अकॉर्डिंग चले।
लेकिन अगर बहन ने अपने लिए लाइफ पार्टनर को सर्च कर लिया है तो उसके लिए इसके बारें में अपने परिवार और खास तौर से भाई को इसके बारें में जानकारी देना खतरे से खाली नहीं होता है। लेकिन प्यार तो प्यार हो जाता है वो किसी के बस में नहीं है। अगर आप अपने भाई को अपने रिश्ते के बारें में बताने को लेकर विचार कर रही हैं तो यहां सबसे पहले बताई गई बातों पर जरूर गौर करें।

आपका भाई तो पहले से ही आपको लेकर काफी ओवर प्रोटेक्टिव है, वो आपसे बहुत नाराज भी हो सकता है। अपने रफ एंड टफ भाई को अपने दिल की बात बताने के लिए इन टिप्स को जरूर आजमाएं जो आपकी मदद करेगें-
सबसे पहले भाई को अपना दोस्त बनाएं
अगर आपके भाई के साथ अच्छी दोस्ती नहीं है या फिर आप दोनों का कम्युनिकेशन थोड़ा कमजोर है तो पहले इसे सुधारने का काम करें। भाई के साथ दोस्ती बढ़ाना शुरू करें। आप अपने भाई के साथ अच्छी और छोटी-छोटी बातें शेयर करना शुरू कर दें। उसकी बातों को मानना शुरू कर दें। साथ ही उसके साथ लड़ाई भी कम दें।
इस तरह से आप दोनों में बनी दीवार धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। आप आराम से उनके मूड को देखकर अपने दिल की बात बता सकती हैं।

आराम से भाई को बताए बॉयफ्रेंड की बात
कोई भी भाई चाहे वो ओवर प्रोटेक्टिव ना भी हो ,तब भी अपनी बहन के ब्वॉयफ्रेंड होने की बात सुनकर नाराज ही होगा। वहीं ओवर प्रोटेक्टिव भाई का गुस्सा तो आसमान भी छू सकता है। इसलिए आप खुद मेंटली तैयार रहें कि आपको कैसे शुरूआत करनी है भाई से इस बारें में कैसे बात करनी है। जब आप अपने रिश्ते की बात बताएगी को आपको जरूर तेज डांट पड़ सकती है। ऐसे में आप उनके अच्छे मूड का वेट जरूर करें। जल्दीबाजी से बचें। साथी ही इसमें अपनी दूसरी बहन या फिर मां को भी इनवॉल्व करें अगर आपने उनको पहले से ही अपने रिलेशनशिप की बात बता रखी है तो।



Click it and Unblock the Notifications
