Latest Updates
-
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन?
Relationship: खुद पर काम करना आपको एक बेहतर लाइफ पार्टनर बनाता है
चाहे आपकी शादी हाल ही में हुई हो या फिर उसे एक साथ हो गया हो या फिर आप अपनी शादी 15वीं वेडिंग एनिवर्सिरी मना रहे हों, रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए अपने आप पर काम करने सबसे बेहतर तरीकों में से एक है। पहले आपको खुद को जानने की और समझने की जरूरत है कि शादी के बाद आपको अपने पार्टनर के साथ कैसे रिएक्ट और बिहेव करना है, उसके बाद ही आप अपने लाइफ पार्टनर से किसी तरह की उम्मीद कर सकते हैं। ये बहुत ही महत्वपूर्ण है। एक सुखी, समृद्ध शादी के लिए आपको अपने सिंगल वाले व्यवहार पर काम करना होगा, लापरवाही को छोड़ना होगा और नई लाइफ और लाइफ पार्टनर की पूरी जिम्मेदारी आपको लेनी होगी।

खुद पर काम करना एक अच्छे लाइफ पार्टनर बनने का सबसे ईजी काम है। आप हर दिन अपनी शादी में खुद का सबसे अच्छे वर्जन लाकर, आप अपने रिश्ते में आने वाली किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए बेहतर होते जाते हैं।

जो कपल अपने उफर काम करते हैं, अपने बेस्ट वर्जन पार्टनर के सामने रखते हैं वैसी शादियां बहुत ही मजबूत और गहरी होती हैं। एक मजबूत, खुशहाल शादी एक दूसरे के लिए बेहतर जीवनसाथी बनने पर होती है।

अपने आप को समझो
जब आप शादी के बाद एक पति या पत्नी के रूप आ जाते हैं तब अपने आप को समझना बहुत जरूरी है। अगर आप खुद को नहीं समझेंगे तो आपका पार्टनर आपको नहीं समझ पाएगी। इसलिए अपने व्यवहार पर काम करें। आपको लगता है कि शादी से पहले आफ काफी कैजुअल थे किसी भी रिलेशनशिप में तो अप आपको थोड़ा सीरियस हो जाना चाहिए। जिम्मेदारी नहीं लेते थे तो अब जिम्मेदार बनना होगा। अपने थिकिंग और कामों की जिम्मेदारी लेने और अपने पर्सनल कामों पर भी काम करने के बारें में आपको खुद को समझना होगा।

अपने गुस्से और बहस का लेवल जानें
शादी से पहले आप अपने परिवार, भाई-बहनों के साथ नाराज होने पर गुस्सा करना बहस करना कॉमन होता है, लेशिन शादी के बाद आपकी लाइफ बदल जाती है।,इसलिए गुस्से के लेवल को चेक करना बहुत जरूरी है। आप अपने परिवार की इसमें मदद ले सकते हैं। क्योंकि अगर आप शादी के बाद भी ऐसा ही रवैया अपनाते रहेंगे तो वो दिन दूर नहीं जब आप के तलाक की नौबत आ जाए। हेल्दी रिलेशनशिप जो वक्त की कसौटी पर खरे उतरते हैं, वहीं रिश्ते शून्य में चमकते हैं। आप वास्तव में अपने पार्टनर से प्यार करते हैं, तो आप क्यों चाहेंगे कि उसे खो दें।

हेल्दी हैबिट्स बनाएं
अच्छी आदतें किसी भी हेल्दी रिलेशनशिप की नींव होती है। इसमें आपके और आपके साथी के साथ संबंध शामिल हैं। आपको अपने आप में स्वस्थ आदतें बनाने को लेकर काम करना होगा।

जिम्मेदारी लें
किसी भी काम की जिम्मेदारी शादी के बाद सबसे अहम हो जाती है। रिश्ते के लिए जिम्मेदारी लेना काफी सरल है, इसलिए जिम्मेदारी लेना शुरू करें। वास्तव में मैच्योर रिश्ते की निशानी वो है जहां दोनों साथी अपनी कमियों को देखते हैं और जानते हैं कि उन्होंने कहां गलत कदम उठाया है, और इसे स्वीकार करने से डरते नहीं हैं।



Click it and Unblock the Notifications
