Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Hug Day 2026: गले लगाने का तरीका बताएगा दिल का हाल, जानें 7 तरह के Hugs और उनका मतलब
Hug Day 2026: वैलेंटाइन वीक का छठा दिन यानी 12 फरवरी को हग डे के रूप मे मनाया जाता है। इस दिन अपने पार्टनर को गले लगाकर अपनी भावनाओं को जाहिर करने का खूबसूरत मौका होता है। अगर आप अपने पार्टनर से अपने दिल की बात नहीं कह पा रहे हैं, तो बस एक प्यार भरी झप्पी से आपकी बात उन तक पहुंच जाएगी। हग डे सिर्फ कपल्स के लिए नहीं होता है। आप अपने माता-पिता, भाई-बहन, दोस्तों या खास लोगों को कई तरह से गले लगा सकते हैं। क्या आप जानते हैं कि हग के अलग-अलग प्रकार होते हैं और उनका अलग-अलग मतलब होता है। किसी को हग करना रोमांटिक, फ्रेंडशिप, सेफ्टी, इमोशनल सपोर्ट या दोस्ती का संकेत हो सकता है। तो आइए, जानते हैं कितने तरह के होते हैं हग और उनका मतलब -

1. बेयर हग (Bear Hug)
टाइट हग या बेयर हग एक ऐसी झप्पी है, जिसमें आप अपने पार्टनर को अपने दोनों हाथों से कसकर गले लगाते हैं। यह दर्शाता है कि सामने वाला व्यक्ति आपके लिए खास है और आप उसे दिल से अपनापन महसूस करा रहे हैं।
2. टाइट हग (Tight Hug)
टाइट हग गहरे प्यार और केयर को दर्शाता है। यह तब किया जाता है जब आप किसी से बेहद प्यार करते हैं और उन्हें खोने से डरते हैं। ये हग हम अपने किसी बेहद करीबी को करते हैं।
3. साइड हग (Side Hug)
यह एक दोस्ताना झप्पी होती है, जिसमें दो लोग एक दूसरे के बगल में खड़े होकर कंधे या कमर पर हाथ रखते हैं। यह हग फ्रेंड जोन के इरादों को दर्शाता है, यह हग करीबी दोस्तों या सहकर्मियों के बीच भी काफी सामान्य है।
4. क्विक हग (Quick Hug)
यह बस 2-3 सेकंड का छोटा पॉलिट या फॉर्मल हग होता है। इसमें दिल की भावनाएं नहीं जुड़ी होती हैं, लेकिन आप सामने वाले को खास महसूस करवाने के लिए गले लगाते हैं।
5. बैक हग (Back Hug)
इसमें आप अपने पार्टनर को पीछे से अगर हग करते है। यह हग इंटिमेट होता है और पार्टनर को आपके साथ सुरक्षित होने का एहसास दिलाता हैं। रिश्तों में इसे केयर और गहरे भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक माना जाता है।
6. कंधे पर सिर रखकर हग (Hug With Head On Shoulder)
इस तरह के हग में एक व्यक्ति अपने पार्टनर के कंधे पर सिर रखकर हल्के से उसे थाम लेता है। इस तरीके से गले लगाना सुकून, भरोसे और गहरे जुड़ाव का संकेत होता है। यह हग रिश्ते में भावनात्मक मजबूती और आपसी समझ को दिखाता है।
7. लॉन्ग हग (Long Hug)
इसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को 10-20 सेकंड या उससे ज्यादा समय तक गले लगाता है। यह गहरे प्यार या किसी को लंबे समय से मिस करने या सपोर्ट को दर्शाता है।



Click it and Unblock the Notifications
