Latest Updates
-
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व
husband-wife relationship: घर पर रोज आते हैं पति के दोस्त, तो इस तरह मेंटेन करें अपनी प्राइवेसी
घर में मेहमान आना एक कॉमन बात है। पति की छुट्टी के दिन उनके दोस्त भी घर पर आते हैं और लंच या डिनर करते हुए छुट्टी के मजे लेते हैं। लेकिन पत्नी को परेशानी तब होती है जब कोई दोस्त रोज आता है या फिर हर दूसरे दिन टपक पड़ता है। ऐसे में पत्नी को ना केवल उनकी मेहमान नवाजी करनी पड़ती है। साथ ही प्राइवेसी भी खत्म होने लग जाती है। जिसके कारण पति और पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े भी होने लग जाते हैं। ऐसे में हम आपको ऐसे कुछ ईजी टिप्स बता रहे हैं जिससे आप अपनी प्राइवेसी को मेंटेन कर सकते हैं।

इस मुद्दे पर पति से करें बात
अगर आपके पति के दोस्तों के कारण आपकी प्राइवेसी जाने लगी है तो ये सबसे अच्छा तरीका है कि उनसे झगड़ने की जगह प्यार से बात करें। उन्हें ये समझाएं कि रोज रोज उनके दोस्तों का आना उनको पसंद नहीं है, इससे उनकी प्राइवेसी खराब होती है। कभी-कभी आना सही है लेकिन रोज रोज आपके दोस्तों का घर पर आना सही नहीं है।

पति से दोस्तों को लेकर तय करें नियम
आपके पित के दोस्त घर पर आते है, इसके लिए आपको पति के साथ लड़ाई करने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप पति के साथ दोस्तों के आने के लिए नियम तय कर लें। आप अपने घर के लिए कुछ नियम तय करें। जैसे दोस्त महीने में दो से तीन बार घर पर आएं। रोज, रोज आना सही नहीं है। इस तरह से आपके घर में भी शांति रहेगी। इससे घर पर आपके पति भी अपने दोस्तों के साथ समय बिता पाएंगे।

पति से उनके दोस्तों के आने का दिन सेट करें
आप अपने पति से दोस्तों से आने का दिन सेट करें। इसे आपकी घर की प्राइवेसी के लिए जरूरी है। आप हफ्ते का एक दिन दोस्तों के लिए बना लें। एक दिन सेट करने के बाद घर में किसी भी दोस्त की एंट्री ना होने दें। ऐसे में आप दोनों क्वालिटी टाइम बिता सकेंगे। और रिश्ते भी मेंटेन रहेंगे। दोस्तों को लेकर लड़ाई झगड़े से बच जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
