Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
वर्ल्ड कप जीत के बाद बड़ा फैसला! स्मृति मंधाना करने जा रही हैं ऐसा काम, करोड़ों फैंस का टूटेगा दिल?
Smriti Mandhana-Palash Muchhal Marriage: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कल शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला जीत लिया, जिससे पूरे देश में जश्न का माहौल है। इसी खुशी के बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान और स्टार ओपनर स्मृति मंधाना टीम जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मृति नवंबर 2025 में मशहूर कंपोजर, सिंगर और फिल्म निर्देशक पलाश मुच्छल से शादी करने वाली हैं। स्मृति को नेशनल क्रश भी कहा जाता है। ऐसे में, उनकी शादी की खबर सुनकर कई फैंस का दिल टूट सकता है।

नवंबर में बजेगी शहनाई
सूत्रों की मानें तो स्मृति और पलाश की शादी के जश्न की शुरुआत 20 नवंबर से होगी। शादी स्मृति के होमटाउन सांगली में होने की उम्मीद है। अभी तक दोनों परिवारों की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शादी की तारीख 20 नवंबर या उसके आसपास तय मानी जा रही है। क्रिकेट और संगीत के इस नए जोड़े को लेकर फैंस बेसब्री से नवंबर का इंतजार कर रहे हैं।
ऐसे शुरू हुई स्मृति और पलाश की लव स्टोरी
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की मुलाकात साल 2019 में एक इवेंट में हुई थी। दोनों ने एक-दूसरे को जानने के बाद जल्द ही डेट करना शुरू किया और तब से उनका रिश्ता लगातार मजबूत होता गया। छह साल के इस खूबसूरत सफर में दोनों ने कई बार सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट शेयर किए हैं।
इस साल जुलाई में जब उन्होंने अपनी पांचवीं सालगिरह मनाई, तभी से उनकी शादी की चर्चाएं तेज हो गई थीं। अभी कुछ समय पहले इंदौर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पलाश ने कहा कि स्मृति जल्द ही इंदौर की बहू बनने वाली है। उनके इस बयान के बाद फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई।

कौन हैं पलाश मुच्छल?
पलाश मुच्छल एक जाने-माने संगीतकार, गायक, अभिनेता और फिल्म निर्देशक हैं। वे मशहूर सिंगर पलक मुच्छल के छोटे भाई हैं। उनका जन्म 1995 में इंदौर के एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था।उन्होंने 2014 में अपने म्यूजिक डेब्यू फिल्म ढिश्कियाऊं से बॉलीवुड में कदम रखा।
उन्होंने भूतनाथ रिटर्न्स जैसी फिल्मों के लिए भी म्यूजिक दिया है और कई सिंगल ट्रैक्स रिलीज किए हैं। म्यूजिक के अलावा, वे दीपिका पादुकोण की फिल्म खेलें हम जी जान से में नजर आ चुके हैं।इसके अलावा, उन्होंने 'रिक्शा' नामक एक वेब सीरीज और फिल्म अर्ध का निर्देशन भी किया है।



Click it and Unblock the Notifications
