Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Shami Ki Love Story: टूटे दिल के संग... जीत रहे हैं जंग! हार के जीतने वाले ही 'मोहम्मद शमी' बनते हैं
Mohammed Shami Hasin Jahan Love Story: ये इश्क नहीं आसां... ये बात तो भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को महसूस जरुर हुआ होगा लेकिन इन्होंने एक बात जरुर साबित कर दी कि टूटे हुए दिल के साथ भी जंग जीती जा सकती है और चैंपियन बना जा सकता है।
जैसे बैट्समैन के बारे में लोग कहते हैं कि ये नहीं इनका बल्ला बोलेगा वैसे ही मोहम्मद शमी के लिए आजकल सोशल मीडिया पर लोग ऐसे पोस्ट्स डाल रहे हैं कि शमी नहीं अब इनका गेंद जवाब देगा। और सच में यही हुआ भी।

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दिखाया अपना असली रंग
अपनी वैवाहिक जिंदगी में कई तरह की मुश्किलों को झेलते हुए भी मोहम्मद शमी ने वो कर दिखाया जो प्रेरणा की नयी मिसाल है। वर्ल्ड कप सेमीफइनल (World Cup 2023 Semi Final) में न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी की गेंद ने आग उगला। ऐसा लग रहा था कि ये टूटे दिल का आशिक आज सारे रिकार्ड्स तोड़ देगा। 7 विकेट लेकर भारत की जीत सुनिश्चित करने वाले मोहम्मद शमी की जिंदगी में खासतौर पर लव लाइफ में काफी मुश्किलें आई हैं।
जब मोहम्मद शमी की लव लाइफ में मचा तूफ़ान
हसीं जहां से मोहम्मद शमी को इश्क हुआ। इश्क परवान चढ़ा और दोनों की शादी भी हो गयी। पूरे देश ने इनकी शादी का जश्न मनाया। लेकिन शमी की ख़ुशी ज्यादा दिन कायम नहीं रह पायी। घर की चारदीवारी के अन्दर की नोक झोंक अब सोशल मीडिया की दहलीजो को लांघने लगी थी।

हसीं जहां (Hasin Jahan) के साथ इनकी अनबन गॉसिप की हेडलाइन बनने लगी। ऐसा लग रहा था कि शमी में ही दोष है और एक बड़ा तबका हसीं जहां के सपोर्ट में खड़ा हो गया था। फिर कानूनी अड़चनें भी आने लगीं। मामला पुलिस और कोर्ट तक पहुंचने लगा। शमी के ऊपर घरेलु हिंसा का केस भी कर दिया गया। इन सब से शमी आहत हो उठे। मामला अदालत में पंहुचा और दोनों का तलाक़ हो गया। शमी का दिल टूट गया।
अपने दर्द की आग से क्रिकेट के मैदान पर बरपाया कहर

इस वक़्त भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) शमी को ढाढस बंधाते रहे। अपनी बेटी से दूर रहते हुए शमी का दर्द बखूबी समझा जा सकता है। लेकिन इन सब दर्दो को अपने दिल में दफ़न किये हुए शमी ने अपने आप को मजबूत रखा। नज़र अपने खेल पर रखी और गेंदबाजी में धार लगाते रहे। परिणाम सामने है। कितने रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं शमी ने। अब तक इन्होंने कुल 23 विकेट ले लिए हैं, फिलहाल वो वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चार बार तो ऐसा हो चुका है इन्होंने पांच या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। यही नहीं, नॉक आउट मैच में 7 विकेट लेने वाले ये एकमात्र खिलाड़ी बन चुके हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
