Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
Friendship Day Shayari in Hindi: फ्रेंडशिप डे के मौके पर इन शायरी के साथ मनाएं दोस्ती का जश्न
International Friendship Day 2024 Shayari: अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे, जिसे हिंदी में मित्रता दिवस के नाम से भी जाना जाता है, 30 जुलाई 2024 को मनाया जाएगा। यह दिन दोस्तों के बीच के अटूट बंधन, प्यार, और सहयोग का उत्सव है। यह दिन हमें हमारे दोस्तों की महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानने और उनके साथ हमारे संबंधों को और मजबूत करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में हुई थी। इसे पहली बार 1958 में पराग्वे में प्रस्तावित किया गया था। बाद में, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 27 जुलाई 2011 को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे के रूप में मान्यता दी, और इसे हर साल 30 जुलाई को मनाने की घोषणा की। इस दिन का उद्देश्य विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों के लोगों के बीच मित्रता को बढ़ावा देना और दुनिया में शांति और सद्भाव स्थापित करना है।

दोस्तों के बिना जीवन अधूरा लगता है, और फ्रेंडशिप डे उन अनमोल रिश्तों को सराहने और मनाने का एक आदर्श अवसर प्रदान करता है। इस ख़ास मौके पर दोस्ती से जुड़े कुछ बेहतरीन शेर-ओ-शायरियां -
International Friendship Day 2024 Shayari in Hindi
1.
दोस्ती आम है लेकिन ऐ दोस्त
दोस्त मिलता है बड़ी मुश्किल से
- हफ़ीज़ होशियारपुरी
2.
सारे किरदार सो गए थक कर
बस तिरी दास्तान चलती रही
- फ़हमी बदायूंनी

3.
तेरे पास आया हूँ कहने एक बात
मुझ को तेरी दोस्ती दरकार है
- फ़िराक़ गोरखपुरी
4.
दोस्त ही जान को भी आते रहे
दोस्तों ही से ज़िंदगी भी मिली
- रशीद कौसर फ़ारूक़
International Friendship Day 2024 Shayari Wishes in Hindi

5.
तेरी हंसी मेरी जिंदगी की रौशनी,
तू है मेरी दोस्ती की सबसे खास कहानी
6.
लोग कहते हैं की इतनी दोस्ती मत करो,
के दोस्त दिल पर सवार हो जाए,
में कहता हूँ दोस्ती इतनी करो के,
दुश्मन को भी तुम से प्यार हो जाए
7.
दोस्ती जब किसी से की जाए
दुश्मनों की भी राय ली जाए
राहत इंदौरी
International Friendship Day 2024 Wishes and Messages in Hindi
8.
जो दोस्त हैं वो माँगते हैं सुल्ह की दुआ
दुश्मन ये चाहते हैं कि आपस में जंग हो
लाला माधव राम जौहर
9.
तोड़ कर आज ग़लत-फ़हमी की दीवारों को
दोस्तो अपने तअ'ल्लुक़ को सँवारा जाए
संतोष खिरवड़कर
10.
जब दोस्ती होती है तो दोस्ती होती है
और दोस्ती में कोई एहसान नहीं होता
गुलज़ार
11.
गुज़रे जो अपने यारों की सोहबत में चार दिन
ऐसा लगा बसर हुए जन्नत में चार दिन
ए जी जोश
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
